Albelakhatri.com

Hindi Hasya kavi Albela Khatri's blog

ताज़ा टिप्पणियां

Albela Khatri

मन की मीरा बोली ..... कन्हैया ! एक झलक दिखला दे ...............

कन्हैया ______एक झलक दिखला दे

कन्हैया __________________



जनम जनम से तरस रही हूँ

नयनों के रस्ते बरस रही हूँ

अब तो दरस करा दे

प्रेम का परस करा दे

_________________कन्हैया____ एक झलक दिखला दे



तन में अगन इक ख़ास लगी है

मन में मिलन की प्यास जगी है

आकर प्यास बुझा दे

धुन मुरली की बजा दे

_________________कन्हैया ____एक झलक दिखला दे



पन्थ जानूँ , कर्म जानूँ

मैं पूजन का मर्म जानूँ

नेह का धर्म निभा दे

प्रीत का गीत सुना दे

_________________कन्हैया ____एक झलक दिखला दे



मैं दु:खियारी, विरहिन नारी

कृष्ण मुरारी, हे बनवारी

म्हारी पीर मिटा दे

सुख की घटा बरसा दे

_________________कन्हैया ____एक झलक दिखला दे



कौन जतन करूँ , कौन उपाय रे

कैसे पुकारूँ समझ आय रे

तू ही राह दिखा दे

अपनी राय बता दे

_________________कन्हैया ____एक झलक दिखला दे

_________________कन्हैया ________________

_________________कन्हैया ________________


आप सभी को श्री कृष्ण जन्माष्टमी की बधाई !

5 comments:

डॉ. रूपचन्द्र शास्त्री 'मयंक' August 14, 2009 at 8:19 AM  

बहुत बढ़िया।
श्री कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएँ।

राजीव तनेजा August 14, 2009 at 9:28 AM  

बहुत-बहुत बधाई

Mithilesh dubey August 14, 2009 at 10:19 AM  

अच्छी रचना
कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामना और ढेरो बधाई .

Mithilesh dubey August 14, 2009 at 10:19 AM  

बेहतरिन रचना।

महेन्द्र मिश्र August 14, 2009 at 11:43 AM  

जन्माष्टमी पर्व की हार्दिक शुभकामनाये...

Post a Comment

My Blog List

myfreecopyright.com registered & protected
CG Blog
www.hamarivani.com
Blog Widget by LinkWithin

Emil Subscription

Enter your email address:

Delivered by FeedBurner

Followers

विजेट आपके ब्लॉग पर

Blog Archive