Albelakhatri.com

Hindi Hasya kavi Albela Khatri's blog

ताज़ा टिप्पणियां

Albela Khatri

झंडा ऊँचा रहे हमेशा, अपने हिन्दुस्तान का




आज कारगिल  विजय की वर्षगाँठ के  गौरवपूर्ण अवसर पर  

विश्व भर के समस्त भारतीयों को  

हास्यकवि अलबेला खत्री  

और 

रचनाकार साहित्य संस्थान  का सादर जय हिन्द ! 


यही सोच कर रचता हूँ मैं भजन रोज़ हनुमान का

झंडा ऊँचा  रहे हमेशा,  अपने हिन्दुस्तान का


मैं याचक हूँ, बजरंगी से, केवल इस वरदान का

झंडा ऊँचा रहे हमेशा,  अपने हिन्दुस्तान का



भ्रष्टाचारी  नेताओं के तन पर भूत चिपट जाये

गद्दारों  के गूमड़ फूटे, काला नाग  लिपट जाये

बाबा का हो करम तो पल में काम तमाम निपट जाये

सुख की  धार बहे भारत में, संकट  सारा  कट जाये

फिर से डंका बजे विश्व में भारत देश महान का

झंडा ऊँचा रहे हमेशा,  अपने हिन्दुस्तान का



मंहगाई के मुँह में मसाला भर जाये बारूद का

नक्कालों की नाक में घोचा फस जाये अमरूद का

दुश्मन देश का रहे न बाकी नामो-निशान वजूद का

गुप्त रोग से मर खप जाये, हर गुर्गा दाऊद का

देशभक्ति का जज़्बा जागे, अब तो हर इन्सान का

झंडा ऊँचा रहे हमेशा,  अपने हिन्दुस्तान का 


- अलबेला खत्री
 


13 comments:

नीरज मुसाफ़िर July 26, 2011 at 11:23 AM  

गुप्त रोग से मर खप जाये, हर गुर्गा दाऊद का
इसे कहते हैं अलबेला खत्री।
गम्भी से गम्भीर विषय में हास्य रस घोलती हुई रचना।

योगेन्द्र मौदगिल July 28, 2011 at 1:28 PM  

जियो गुरु जियो अब तक का सबसे बढ़िया हास्य-गीत.....बधाई ......एक-एक पंक्ति कमाल की है भाई......

Urmi August 1, 2011 at 1:30 PM  

बहुत सुन्दर और ज़बरदस्त हास्य गीत! बेहतरीन प्रस्तुती!

vijay kumar sappatti August 6, 2011 at 2:48 PM  

बहुत सुन्दर गीत अलबेला भाई .. देशप्रेम से भरपूर/. आपकी लेखनी को सलाम .. बहुत अच्छा लगा पढकर ...

बधाई

आभार
विजय

कृपया मेरी नयी कविता " फूल, चाय और बारिश " को पढकर अपनी बहुमूल्य राय दिजियेंगा . लिंक है : http://poemsofvijay.blogspot.com/2011/07/blog-post_22.html

web hosting india August 16, 2011 at 10:51 AM  

Everything is very open and very clear explanation of topic. It contains truly information

Urmi August 16, 2011 at 12:20 PM  

सुन्दर अभिव्यक्ति के साथ भावपूर्ण कविता लिखा है आपने! शानदार प्रस्तुती!
आपको एवं आपके परिवार को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनायें!
मेरे नए पोस्ट पर आपका स्वागत है-
http://seawave-babli.blogspot.com/
http://ek-jhalak-urmi-ki-kavitayen.blogspot.com/

tanu July 22, 2012 at 4:07 PM  

thik thik han not too much nice and not too much bad

Unknown November 27, 2017 at 12:50 PM  
This comment has been removed by the author.
Unknown December 2, 2017 at 1:38 PM  

Very beautiful lyrics by you.. bountiful / patriot Hats off to your stylus .. adored reading ...
Web hosting

Creativehighs May 9, 2018 at 12:48 PM  

Great post that you have shared here. I appreciate your writing skills and all the knowledge that you have shared here
Advertising Agency in Gurgaon

charu sharma August 14, 2018 at 3:53 PM  

creative highs is the best advertising agency in Gurgaon.
Best Advertising Agency in Gurgaon

reverhomes January 4, 2020 at 3:43 PM  

You write very well keep sharing !!
best construction company in gurgaon

Promark Pvt Ltd September 20, 2021 at 5:18 PM  
This comment has been removed by the author.

Post a Comment

My Blog List

myfreecopyright.com registered & protected
CG Blog
www.hamarivani.com
Blog Widget by LinkWithin

Emil Subscription

Enter your email address:

Delivered by FeedBurner

Followers

विजेट आपके ब्लॉग पर

Blog Archive