Albelakhatri.com

Hindi Hasya kavi Albela Khatri's blog

ताज़ा टिप्पणियां

Albela Khatri

Showing posts with label रोहतक. Show all posts
Showing posts with label रोहतक. Show all posts

जी हाँ मैंने रात भर आनन्द लिया रचना का, किसी को ऐतराज़ हो तो वो भी आनन्द ले ले "अलबेला खत्री " का





"चोर की दाढ़ी में तिनका" होता है, ये तो मैंने सुना था परन्तु कुछ लोगों

की पूरी दाढ़ी ही तिनकों की होती है जिसकी झाड़ू बना कर "वे" लोग

अपने घर की सफाई करने के बजाय दूसरों के घोच्चा करने में ज़्यादा

मज़ा लेते हैं, ये मुझे तिलियार ब्लोगर्स मीट के बाद ललित शर्मा की पोस्ट

पर आई टिप्पणियों से ही पता चला . और ये सारा बखेड़ा इसलिए खड़ा

होगया क्योंकि मैंने उसमे अपनी टिप्पणी में स्वीकार किया था कि मैंने

रात भर रचना का मज़ा लिया . अब न तो रचना कोई बुरी चीज़ है, न ही

मज़ा लेना कोई पाप है, लेकिन चूँकि मज़ा मैंने लिया था और रात भर

लिया था सो कुछ अति विशिष्ट ( आ बैल मुझे मार ) श्रेणी के गरिमावान

( सॉरी हँसी आ रही है ) लोगों को अपच हो गया और उन्होंने आनन्द

जैसी परम पावन पुनीत और दुर्लभ वस्तु को भी अश्लील कह कर 'आक थू'

कर दिया । ये देख कर ललित जी की बांछें भी उदास हो गईं होंगी चुनांचे

मेरा धर्म है कि मैं बात स्पष्ट करूँ । लिहाज़ा ये पोस्ट लिख रहा हूँ ताकि

सनद रहे और वक्त ज़रूरत प्रमाण के तौर पर काम ( काम से मेरा मतलब

कामसूत्र वाला नहीं है ) ली जा सके :



तो जनाब ! सबसे पहले तो मैं धन्यवाद देता हूँ उन लोगों का जिन लोगों

ने तिलियार में मुझ से मिल कर, प्रसन्नता प्रकट की और मेरी "रचना"

को झेला अथवा मेरी प्रस्तुति का आनन्द लिया । तत्पश्चात ये भी स्पष्ट

कर दूँ कि मैं एक रचनाकार हूँ और रचनाकारी करना मेरा दैनिक कार्य

है, कार्य क्या है कर्त्तव्य है और मुझे गर्व है कि न केवल मैं अपनी रचना

की सृष्टि कर सकता हूँ अपितु दूसरों की रचनाएं सुधारने का काम भी

बख़ूबी करता हूँ, जो लोग on line मुझसे सलाह लेते हैं अथवा अपनी

रचना मुझसे सुधरवाते हैं उनमे नर भी कई हैं और नारियां भी अनेक हैं

परन्तु मैं किसी का नाम नहीं लूँगा, क्योंकि ये केवल मैत्रीवश होता है ।

अस्तु-



उस रात 9 बजे जो महफ़िल जमी, वह करीब 3 बजे तड़के तक चली

...........और इस दौरान वो सब हुआ जो यारों की महफ़िल में होता है ।

महफ़िल जब पूरी जवानी पर आ गई, तब ललित जी को अपनी रचनाएं

सुनाने का भूत लग गया । अब लग गया तो लग गया ......कोई क्या कर

सकता है ...कहीं भाग भी नहीं सकते थे..........नतीजा ये हुआ कि ललित

शर्मा एक के बाद एक रचना पेलते गये और हम सहाय से झेलते गये

............जल्दी ही मुझे इसमें आनन्द आने लगा और मैं पूर्णतः सजग

हो कर सुनने लगा । नि:सन्देह ललित जी रात भर सुनने की चीज हैं ।

यह अनुभव मुझे पहली ही रात में हो गया ..हा हा हा



तो साहेब ये कोई ज़रूरी तो नहीं कि परायी रचना" में सभी को उतनी रुचि

हो, जितनी कि मुझे रहती है, इसलिए बन्धुवर केवलराम, नीरज जाट,

सतीश और स्वयं मेज़बान राज भाटिया जी भी एक एक करके निंदिया के

हवाले हो गये, बस..........मैं ही बचा रहा सो मैं ही सुनता रहा और आनन्द

लेता रहा ।



सुबह जब उठा, तो ललितजी फिर जाग्रत हो गये और लिख मारी पोस्ट

..........साथ ही सबसे कह भी दिया कि अपने अपने कमेन्ट दो.........

भाटियाजी बोले - मैं तो जर्मनी जा कर करूँगा, तब भी उनसे ज़बरन

टिप्पणी करायी गई क्योंकि पोस्ट को हॉट लिस्ट में लाने का और कोई

उपाय है ही नहीं.......लिहाज़ा मैंने भी अपनी टिप्पणी कर दी जिसमे

स्वीकार किया कि रात भर "रचना" का आनन्द लिया ........अब इस

"रचना" से मेरा अभिप्राय: ललित जी कि काव्य-रचना से था । लिहाज़ा

मैंने कोई गलत तो किया नहीं । गलत तो तब होता जब मैं ये लिखता

कि मुझे "रचना" में कोई मज़ा नहीं आया..........



अब संयोगवश रचना नाम किसी नारी का हो जिसे मैंने कभी देखा नहीं,

जाना नहीं, जिसका मैंने कोई क़र्ज़ नहीं देना और जिससे मुझे कोई

सम्बन्ध बनाने की लालसा भी नहीं, कुल मिला कर जिसमे मेरा कोई

इन्ट्रेस्ट ही नहीं,

वो अगर इस टिप्पणी में ज़बरदस्ती ख़ुद को घुसेड़ ले तो मैं क्या करूँ यार ?

मैंने कोई ठेका ले रखा है सबके नामों का ध्यान रखने का ...और वैसे भी

" रचना " शब्द क्या किसी के बाप की जागीर है ? बपौती है किसी की ?

क्या रचना नाम की एक ही महिला है दुनिया में ? मानलो एक भी है तो

क्या मैंने ये लिखा कि "इस" विशेष रचना का आनन्द लिया ?



जाने दो यार क्या पड़ा है इन बातों में..............मेरी रचनाओं के तो सात

संकलन प्रकाशित हो चुके हैं, रचनाकारी करते हुए 28 साल हो गये मुझे

जबकि ब्लोगिंग तो जुम्मा जुमा डेढ़ साल से कर रहा हूँ । रचना शब्द

को मैं जब, जैसे, जितनी बार चाहूँ, प्रयोग कर सकता हूँ .....किसी को

ऐतराज़ हो तो मेरे ठेंगे से !


आप भी स्वतन्त्र हैं " अलबेला " शब्द से खेलने के लिए । चाहो तो आप

भी लिखो " रात भर अलबेला का आनन्द लिया " और आनन्द ले भी सकते

हो । "अलबेला " नाम की फ़िल्म चार बार बनी है............उसे रात भर देखो

और सुबह पोस्ट लिखो कि रात भर "अलबेला" का मज़ा लिया .... मैं कभी

कहने नहीं आऊंगा कि ऐसा क्यों लिखा......क्योंकि जैसे "रचना" शब्द

किसी कि बपौती नहीं, वैसे ही "अलबेला" शब्द भी किसी की बपौती नहीं है ।



विनम्रता एवं सद्भावना सहित इससे ज़्यादा नेक सलाह मैं अपने घर का

अनाज खा कर आपको फ़ोकट में नहीं दे सकता ।


-अलबेला खत्री




myfreecopyright.com registered & protected
CG Blog
www.hamarivani.com
Blog Widget by LinkWithin

Emil Subscription

Enter your email address:

Delivered by FeedBurner

Followers

विजेट आपके ब्लॉग पर

Blog Archive