Posted by
Unknown
Wednesday, November 2, 2011
करगिल में अपना बलिदान देने वाले बुंदेलखंड के बहाद्दुर सुपूत
कालीचरण तिवारी के बलिदान दिवस पर सागर शहर में पिछले
१२ वर्षों से एक शानदार और भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम होता है
जिसमे फ़िल्म, टी वी और मंच के सितारे अपनी प्रस्तुतियां देकर
हुतात्मा के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं
सुप्रसिद्ध साहित्यप्रेमी विद्वान और राजस्व अधिकारी सुबचन राम
के सहयोग से डॉ अंकलेश्वर दुबे अन्नी व उनके मित्र इस आयोजन
को बड़े मन और चाव से करते हैं
इस बार भी यह कार्यक्रम अत्यन्त सफल रहा . फ़िल्म अभिनेता
सुदेश बेरी, लाफ़्टर चैम्पियन हास्यकवि अलबेला खत्री एवं जगदीश
सोलंकी,मदन मोहन समर इत्यादि वीर रस के बड़े कवियों ने ख़ूब
समां बाँधा
ऐसे आयोजन शहर में देश भक्ति के माहौल को बनाये रखने में बड़े
कारगर होते हैं ..मेरी अंतर्मन से बधाई सभी आयोजकों को..........
..................जय हिन्द !
घूस सुन्दरी ने यहाँ, यों फैलाये केश
दो नम्बर में रंग गया, इक नम्बर का देश
सबको पैसा चाहिए, सबको सुविधा भोग
इसीलिए तो घूस का, फैला इतना रोग
Posted by
Unknown
Friday, October 21, 2011
ज्योति-पर्व की ख़ूब बधाई
सबको मुबारक़ हो मंहगाई
आई फिर दीपावली, ले कर नव उल्लास
उजियारे का हो रहा, भीतर तक आभास
भीतर तक आभास, लगी सजने दूकानें
धीरे धीरे ग्राहकगण, भी लगे हैं आने
बरतन-वरतन, कपड़ा-सपड़ा, जूता-वूता
हर वस्तु का भाव भले आकाश को छूता
खर्चो खर्चो, खर्च दो, जितना जिसके पास
आई फिर दीपावली, ले कर नव उल्लास
-अलबेला खत्री
Posted by
Unknown
Saturday, August 27, 2011
पिछले कुछ महीनों में दुनिया के अनेक देशों से वहां की ज़ालिम
सत्ता के प्रति जनता के भारी आक्रोष के स्वर सुनाई व दिखाई
दिए थे . सारे संघर्ष रक्त रंजित थे, ख़ूनी थे अर्थात हिंसक थे .
छोटे-छोटे देशों के आन्दोलनों में भी बड़े स्तर पर लोग मारे गये
या अपंग हुए थे. परन्तु धन्य है भारत की धरती और भारत की
समझदार जनता ...लोकतन्त्र में विश्वास करने वाली, अहिंसा में
आस्था रखने वाली हमारी अन्नामय जनता, जिसके समर्थन के
बल पर 74 वर्ष के बुजुर्ग, एक आम आदमी ने वो कर दिखाया
जिस पर यक़ीन करने में उन देशों को बड़ा वक्त लगेगा .
12 दिन तक भूखा रह कर, देश और देश के लोगों की ख़ुशहाली
के लिए अपने प्राणों की बाज़ी लगा देने वाले असली जांबाज़
अन्ना हज़ारे ने साबित कर दिया कि भारत वही देश है जहाँ
कभी लंगोटी धारी बूढ़े महात्मा गांधी ने अहिंसा के दम पर
समूची अँगरेज़ हुकूमत को हिला दिया था .
देख लो दुनिया वालो देखलो ! आंखें खोल कर देख लो.....
त्याग है बलिदान है ये इण्डिया
शौर्य की पहचान है ये इण्डिया
कर लो माथे पर तिलक इस माटी का
बहुत गरिमावान है ये इण्डिया
भक्ति और शक्ति का संगम है जहाँ
ऐसा तीर्थ स्थान है ये इण्डिया
जय हिन्द !
Posted by
Unknown
आदरणीय अन्ना जी !
जिस महान मकसद के लिए आपने कदम उठाया, वह लगभग हासिल
हो चुका है . भले ही अभी काम पूरा नहीं हुआ लेकिन जितना हुआ है वह
ऐतिहासिक है और अत्यन्त महत्त्वपूर्ण है . वह कोई कम नहीं है .
सारी पार्टियाँ, सारे दल एक ही मुद्दे पर संसद में चर्चा करते हुए जिस
प्रकार भ्रष्टाचार के विरुद्ध आपकी जंग को समर्थन दे रहे थे उसे देख
कर मेरी पीढ़ी के लोगों को गर्व हो रहा था कि भले ही हमने गांधी को
अंग्रेजों से लड़ते हुए नहीं देखा, परन्तु हम अन्ना को भ्रष्टाचार के
खिलाफ लड़ते हुए न केवल देख रहे हैं अपितु यथाशक्ति अपना साथ
भी दे रहे हैं
अब आप अनशन तोड़ दीजिये प्रभु ! अब और जिद्द मत कीजिये .
आपका हठ अब तक हमें प्रेरित कर रहा था परन्तु अब हमें चिंतित
और परेशान करने लगा है .
12 दिन से आपने कुछ खाया नहीं है सिवाय लोकसमर्थन के, जिससे
बाकी सारे काम भले ही हो जाएँ पर पेट नहीं भरता और ज़िन्दा रहने
के लिए पेट भरना ज़रूरी है
देश के लिए मरना कोई बड़ी बात नहीं है ...देश के लिए जीना बड़ी बात
है . क्योंकि मरते तो लोग रोज़ हैं यहाँ ..कौन पूछ रहा है उनके बारे
में ? वो हेमंत करकरे, वो संदीप उन्नीकृष्णन और हज़ारों हज़ार
फौजी जो सरहद पर मर मिट गये देश के लिए.. देश ने कहाँ याद
रखा किसी को, लेकिन जो लोग देश के लिए जिए ऐसे अन्ना हज़ारे
को, किरण बेदी को, बाबा रामदेव को, नरेन्द्र मोदी को, सोनिया गांधी
को, कपिल देव को, सचिन तेंदुलकर को, बिड़ला को, टाटा को और
अमिताभ बच्चन को पूरा देश जानता, पहचानता और मानता है .
आप रहेंगे तो सब होगा, सबके सपने पूरे होंगे. अगर आप ही अनशन
पर डटे रहे, तो............हम सब चिन्तित हैं अन्ना !
देश के लिए मरना नहीं, बल्कि देश की तमाम बुराइयों को मारना है,
देश के दुश्मनों को मारना है, मारते-मारते मरना और मरते मरते भी
मारना है, ख़त्म करना है उन तिलचट्टों को जो देश को चट कर रहे हैं
ये पोस्ट बहुत लम्बी होती जा रही है और इत्ती लम्बी पोस्ट कोई
पढता नहीं है इसलिए मेरी कर बद्ध प्रार्थना है ..कृपया कुछ अन्न
ग्रहण कर लीजिये .
जय हिन्द !
Posted by
Unknown
Friday, August 26, 2011
मेरे मासूम देश के ज़ालिम हुक्मरानों !
इन्सान की खाल ओढ़े हुए हैवानों !
तुम्हें ज़रा भी लज्जा नहीं आती अपने आप से....हराम का सीमेन्ट,
सरिया,लोहा, लंगड़ खा खा कर क्या तुम इतने कठोर हो गये हो कि
तुम्हे भारत माँ का आर्तनाद भी अब सुनाई नहीं देता ? करोड़ों
लोगों का हुजूम दिखाई नहीं देता ?
74 -75 साल का एक बुजुर्ग आदमी पिछले 11 दिन से केवल
पानी पी कर ज़िन्दा है और तुम तमाशा देख रहे हो ?
शर्म आनी चाहिए तुम्हें मेरे मुल्क के नेताओं ! जो काम तुम्हारा
था, जिस काम के लिए तुमको भेजा गया था वह आज अन्ना
के नेतृत्व में अगर अवाम कर रहा तो तुम उसका समर्थन
करने के बजाय उसका विरोध कर रहे हो ?
थू है तुम पर...........और तुम्हारी हिजड़ा पार्टियों पर
देश से भ्रष्टाचार मिटाने के लिए यदि देश के नागरिकों को
अनशन पर बैठना पड़े तो राम ही राखे इस देश को ...
जय हिन्द !
Posted by
Unknown
Tuesday, August 23, 2011
प्यारे मित्रो,
अभी अभी फेस बुक पर यह दुखद समाचार अरविन्द मिश्र जी की
पोस्ट से मिला कि वरिष्ठ ब्लोगर डॉ. अमर कुमार नहीं रहे...........
सहसा मुझे यकीं नहीं हुआ...
कृपया कोई पता लगा कर सही कन्फर्म करे......कहीं ऐसा तो नहीं
अरविन्द मिश्र जी के नाम से किसी और ने मजाक किया हो..........
भगवान करे मजाक ही किया हो किसी ने......
यह सच न हो...झूठ हो....डॉ. अमर कुमार जी जीवित ही हों
Posted by
Unknown
Thursday, August 18, 2011
हर सीने से आग उठी है
देश की जनता जाग उठी है
अब
भरोसा है अवाम को
हुकूमत अब दिल्ली में ज़ुल्म और ज़ोरों की नहीं रहेगी
बद्ज़ुबान, बदतमीज़, बदमिजाज़ छिछोरों की नहीं रहेगी
अरे.........
तब बापू ने बीड़ा उठाया था
आज अन्ना ने प्रण किया है
तब गोरों की नहीं रही थी और अब चोरों की नहीं रहेगी
जय हिन्द !
 |
| BHRASTACHAAR BHAGAAO, DESH BACHAAO |