Albelakhatri.com

Hindi Hasya kavi Albela Khatri's blog

ताज़ा टिप्पणियां

Albela Khatri

तनदुरूस्ती के लिए फुर्सत नहीं है




मौज
मस्ती के लिए फुर्सत नहीं है


मटर गश्ती के लिए फुर्सत नहीं है



बस्ती वालों के लिए फुर्सत कहाँ ?


घर गृहस्थी के लिए फुर्सत नहीं है



मूड है गर प्यार का तो बोलिये !


ज़बरदस्ती के लिए फुर्सत नहीं है



मैं वतन दुरूस्त करने में जुटा हूँ


तनदुरूस्ती के लिए फुर्सत नहीं है



सरफ़रोशी की तमन्ना जग गई है


सर परस्ती के लिए फुर्सत नहीं है



मुल्क की हस्ती रहे, इस फिक्र में


अपनी हस्ती के लिए फुर्सत नहीं है


--अलबेला खत्री


सर्वोत्तम कृतियाँ



समस्त देशों के


महान कवियों की


सर्वोत्तम कृतियाँ


वे नहीं हैं जो राष्ट्रीय हैं,


बल्कि वे हैं


जो सार्वभौम हैं



-लोंगफ़ेलो


नि:शुल्क रजिस्ट्रेशन करवा के हिन्दी ब्लोगर्स नये पाठक व नयी लोकप्रियता प्राप्त करें




प्रिय ब्लोगर साथियो !


हिन्दी ब्लोगिंग को आगे बढ़ाने हिन्दी ब्लोगर्स को नये पाठक

तथा लोकप्रियता के नये आयाम देने के लिए सतत समर्पित


www.albelakhatri.com


अब पूरी तरह सक्रिय हो चुका हैअतः आप सबको सूचित किया

जाता है कि यदि आप अभी तक www.albelakhatri.com पर

रजिस्टर्ड नहीं हुए हैं तो आज, अभी....तुरन्त ये काम कर लीजिये



रजिस्ट्रेशन बिलकुल नि:शुल्क अर्थात TOTALLY FREE है



रजिस्ट्रेशन के फ़ायदे :


# आप जितने चाहें, अपने फोटो और वीडियो अपलोड कर सकते हैं


# आप अपनी profile विस्तार से बना सकते हैं


# नये ब्लोगर्स के साथ चैटिंग , मेल तथा नये मित्र बना सकते हैं


# आप अपनी रचनाओं / post को इस वेब साईट पर लगा कर ऐसे


पाठकों का एक बड़ा वर्ग प्राप्त कर सकते हैं जो आम तौर पर ब्लॉग

नहीं पढ़ते


# www.albelakhatri.com से जुड़ कर आप गूगल सर्च में खूब

आगे बढ़ सकते हैं



लिहाज़ा आपको देर नहीं करनी चाहिए..........तुरन्त इस अभियान

से जुड़िये और अपने साथ साथ हिन्दी और हिन्दी ब्लोगिंग को

लगातार आगे बढ़ाने में सहयोगी बनें


धन्यवाद,


-अलबेला खत्री


इस सन्दर्भ में किसी भी प्रकार की पूछताछ अन्य जानकारी

के लिए कृपया हमारी वेब साईट के प्रमुख तकनीक विशेषज्ञ के

साथ मोबाइल नंबर 093281 82445 पर सम्पर्क कर सकते हैं










चापलूसी अन्ततः आपको कष्ट में डाल देगी




चापलूसी एक नकली सिक्का है

और नकली सिक्के की भान्ति

वह अन्ततः

आपको कष्ट में डाल देगी

यदि आप उसे चलाने का प्रयास करेंगे


- डेल कारनेगी



फ़िल्मी नारी अब पूर्णतः आत्म निर्भर है उसे किसी दु:शासन की कोई ज़रूरत नहीं अपना चीरहरण करवाने के लिए




गीतकार पुरूष +

संगीतकार पुरूष +

गायक पुरूष +

अभिनेता पुरूष = परिणाम : बैजू बावरा

गीत : मन तड़पत हरी दर्शन को आज........

_______________


गीतकार नारी +

संगीतकार नारी +

नृत्य निर्देशक नारी +

अभिनेत्री नारी +

गायिका नारी = परिणाम : दलाल

गीत : चढ़ गया ऊपर रे अटरिया पे लोटन कबूतर रे........



इस प्रकार

यह सिद्ध होता है कि फ़िल्मी नारी अब पूर्णतः आत्म निर्भर है

उसे किसी दु:शासन की कोई ज़रूरत नहीं है

अपना चीरहरण करवाने के लिए


बधाई !

जय हिन्द !





बेईमानी चुभती है ..........



कमज़ोरी को मैं बुरा नहीं मानता,

मूर्खता को मैं माफ़ कर देता हूँ,

लेकिन

बेईमानी मुझे तीर सी चुभती है



- जवाहरलाल नेहरू





अब आप खुल के बधाई दीजिये दोस्तों ! क्योंकि ये मैं नहीं, google serch का परिणाम कहता है




प्रिय ब्लोगर मित्रो !

आप सब के आशीर्वाद और स्नेहवर्षण के चलते मुझे यह बताते हुए

हर्ष भी है और थोड़ा सा गर्व भी कि STAR ONE पर प्रसारित शो

LAUGHTER KE PHATKE में जिन दो एपिसोड्स को सर्वाधिक

बार देखा और पसन्द किया गया है, संयोग से वे दोनों एपिसोड्स

वही हैं जिनमे मैंने अपनी प्रस्तुति दी थी



और ये मैं नहीं कह रहा , google महाराज कह रहे हैं



LAUGHTER KE PHATKE के लिए जब google सर्च किया

तो मेरी ख़ुशी का ठिकाना नहीं रहा क्योंकि 518,000 परिणामों में

सबसे पहले नम्बर पर नाम था www.albelakhatri.com और

एपिसोड था वही जिसमें मैंने प्रस्तुति दी थी



मज़े की बात ये है कि मेरी वेब साईट भी वहाँ प्रथम स्थान पर है

क्योंकि अकेले www.albelakhatri.com पर ही लोगों ने उन दोनों

एपिसोड्स को 10-10 हज़ार से ज़्यादा बार देख लिया है


सचमुच www.albelakhatri.com पर खूब लोग आने लगे हैं

जिसका एक प्रमाण ये भी है कि वहाँ रीडर्स गैलरी में सुधा ढींगरा,

श्यामल सुमन, जी के अवधिया और गिरीश बिल्लोरे जी की

रचनाओं को सैकड़ों -सैकड़ों ऐसे नये पाठक पढ़ चुके हैं जो कभी

ब्लॉग पर आते ही नहींअर्थात नये पाठकों का एक नया सोपान

मिल गया है ............और अच्छा ख़ासा मिल गया है



तो आप भी जल्द से जल्द अपनी रचना वहाँ दिखाने की चेष्टा करें

और भरपूर पाठक पायें ......लेकिन बन्धुओं ! पहले मेरे इस प्रयास

की सफलता पर मुझे अपनी बधाई भिजवायें...........हा हा हा हा



आपका प्रोत्साहन मिला तो आगे और भी मेहनत करने में मज़ा

आएगामैंने google का परिणाम भी यहाँ लगा दिया हैदेखें

और अपने ब्लोगर साथी अलबेला खत्री को शाबासी दें


जय हिन्द !

-अलबेला खत्री









यदि आप अभी तक www.albelakhatri.com पर रजिस्टर

नहीं हुए हैं तो अब हो जाइए और वहां ब्लोगर्स के लिए सजाई

गई तमाम ऐसी सुविधाओं का आनन्द लीजिये जो अभी तक

कहीं उपलब्ध नहीं थी

धन्यवाद !


My Blog List

myfreecopyright.com registered & protected
CG Blog
www.hamarivani.com
Blog Widget by LinkWithin

Emil Subscription

Enter your email address:

Delivered by FeedBurner

Followers

विजेट आपके ब्लॉग पर

Blog Archive