सादगी एक शाही शान है जो कि बुद्धि-वैचित्र्य से बहुत ऊँची है
-पोप
सूरज प्रकाश की सदा पोशाक में है । बादल तड़क-भड़क से सुशोभित हैं
-रवीन्द्रनाथ टैगोर
सादगी क़ुदरत का पहला क़दम है और कला का आखरी
-बेली
स्त्रियों में सादगी मनोमुग्धकारी लावण्य है, उतना ही दुर्लभ जितनी कि
वह आकर्षक है
-डी फ़ेनो
स्त्रियों में सादगी मनोमुग्धकारी लावण्य है, उतना ही दुर्लभ जितनी कि वह आकर्षक है
Labels: कवि अलबेला खत्री , गीत्गंधा , सादगी , स्त्री , हास्यकवि सम्मेलन , हिन्दी ब्लॉगर
जो आदमी इरादा कर सकता है, उसके लिए कुछ भी असम्भव नहीं
इन्सान से यह उम्मीद कैसे मुमकिन है कि वह सलाह ले लेगा
जबकि वह चेतावनी तक से सावधान नहीं होता
-स्विफ्ट
सच्ची से सच्ची और अच्छी से अच्छी चतुराई दृढ संकल्प है
-नेपोलियन बोनापार्ट
जो आदमी इरादा कर सकता है, उसके लिए कुछ भी असम्भव नहीं
-एमर्सन
Labels: अमर वचन , हास्य कवि सम्मेलन में अलबेला खत्री , हिन्दी ब्लोगर
happy woman - happy world
नारी आनन्द महोत्सव की एक संक्षिप्त video झलक
Labels: happy woman happy world इन चेन्नई , नारी , नारी आनन्द महोत्सव
18 दिसम्बर होगा दुनिया भर में "नारी खुशहाल दिवस"
नारी जगत के लिए गर्व और हर्ष का विषय है कि दुनिया के इतिहास में
पहली बार "happy woman - happy world" का उदघोष करते हुए
चेन्नई के विख्यात कलाप्रेमी समाजसेवी श्री गौतम डी जैन ने एक
ऐसा विराट कार्यक्रम नारी जगत के सम्मान,स्वाभिमान और संरक्षण
के लिए आरम्भ किया है जिसकी कोई मिसाल नहीं है
अधिक जानकारी के लिए कृपया इस लिंक को देखें और इस शानदार
ब्लॉग के अनुसरणकर्ता भी बनें
http://happywoman-happyworld.blogspot.com/2010/12/18-happy-womans-day.html
धन्यवाद,
-अलबेला खत्री
Labels: happy woman's day , गौतम जैन , नारी
मूर्खों की संगति में ज्ञानी ऐसा है जैसे अन्धों के बीच ख़ूबसूरत लड़की
झूठे की संगति करोगे तो ठगे जाओगे,
मूर्ख शुभेच्छु होने पर भी अहितकर ही होगा,
कृपण अपने स्वार्थ के लिए दूसरों को अवश्य हानि पहुंचाएगा,
नीच आपत्ति के समय दूसरे का नाश करेगा ।
-सादिक
मूर्खों की संगति में ज्ञानी ऐसा है
जैसे अन्धों के बीच ख़ूबसूरत लड़की
-शेख सादी
Labels: अलबेला खत्री , ज्ञानी ख़ूबसूरत लड़की , मुन्नी , मूर्ख , रम्भा
ख़ुदा किसके प्रति दयालु है ?
दया से लबालब भरा हुआ दिल ही सबसे बड़ी दौलत है;
क्योंकि दुनियावी दौलत तो
नीच आदमियों के पास भी देखी जाती है
-सन्त तिरुवल्लुवर
दया के शब्द संसार के संगीत हैं
-फ़ेवर
जो ख़ुदा के बन्दों के प्रति दयालु है, ख़ुदा उसके प्रति दयालु है
-हज़रत मुहम्मद
Labels: अलबेला खत्री , दया , हज़रत मुहम्मद , हास्य कवि सम्मेलन , हिन्दी hasya





