Albelakhatri.com

Hindi Hasya kavi Albela Khatri's blog

ताज़ा टिप्पणियां

Albela Khatri

Showing posts with label गीत स्पर्धा. Show all posts
Showing posts with label गीत स्पर्धा. Show all posts

लीजिये गीत स्पर्धा में सहभाग और बनिए विजेता 55,555 रुपये के बम्पर अवार्ड के

प्यारे हिन्दी चिट्ठाकार मित्रो !

सस्नेह दीपावली अभिनन्दन !


लीजिये कल की गई अनुसार आज मैं धन तेरस के मंगलमय अवसर

पर धन बरसाने वाली स्पर्धा का श्री गणेश करने के लिए

उपस्थित हो गया हूँ


कल मैंने ये कहा था ( देखें लिंक ) :



परिणाम ये रहा कि कुल मिला कर 19 लोगों से 26 टिप्पणियां प्राप्त हुईं

जिनमे से प्रसंग अनुसार सटीक टिप्पणियां कुल 12 ही देखने को

मिलीं । चूँकि चुनाव इन्हीं में से करना था सो कुल सात टिप्पणियां

मैंने इनमे से चुनी हैं जिनके अनुसार श्री समीरलाल, सुश्री मृदुला प्रधान

व सुश्री वन्दना जी ने कविता विधा का पक्ष लिया है जबकि डॉ रूपचंद्र

शास्त्री, डॉ अरुणा कपूर, श्री राजकुमार भक्कड़ व सुश्री उर्मिला उर्मि ने

गीत का पक्ष लिया है लिहाज़ा गीत ने कविता को तीन के मुकाबले चार

वोटों से पछाड़ दिया है ।



अब स्पर्धा 'माँ' विषय पर गीत की होगी ।


मेरा सभी गीतकारों से अनुरोध है कि माँ पर बेहतरीन गीत भेजें ।


जिस गीत को सर्वश्रेष्ठ गीत चुना जाएगा उस गीत के रचयिता को

दिसम्बर माह में सूरत के एक विराट समारोह "गीत गंधा" में रूपये

55,555 नगद, सम्मान-पत्र, शाल श्रीफल व स्मृति- चिन्ह भेन्ट

करके अभिनन्दित किया जायेगा ।



शर्तें व नियम :


एक व्यक्ति चाहे जितने गीत भेज सकता है

लेकिन सब स्वरचित होने चाहियें ।


स्पर्धा का परिणाम अगर किन्हीं दो रचनाकारों में बराबर रहा तो

सम्मान-राशि दोनों विजेताओं में समान रूप से बाँट दी जायेगी ।


रचनाएं भेजने की अन्तिम तिथि है 18 नवम्बर 2010


नियत तिथि तक यदि न्यूनतम 111 गीतकारों से रचनाएं प्राप्त होगयीं

तो परिणाम घोषित होगा और यदि संख्या कम रही तो परिणाम की

तिथि आगे बढ़ाई जा सकती है



इस स्पर्धा में अन्तिम निर्णय www.albelakhatri.com द्वारा गठित

निर्णायक मण्डल का ही मान्य होगा ।



तो फिर देर किस बात की..............जल्दी से भेज दीजिये माँ की वन्दना

का एक गीत और बनिए विजेता 55,555 रुपये और विराट सार्वजनिक

सम्मान के...............आपके स्वागत में सूरत तत्पर है - गुड लक !


विनीत

-
अलबेला खत्री


_______________
___________________
आप सभी को दीपावली की हार्दिक मंगल

कामनाएं..........मैं अभी रवाना हो रहा हूँ जयपुर के लिए, आने वाले 12

दिन तक मैं लगातार प्रवास पर रहूँगा । कुछ दिन परिवार के साथ उत्सव

के लिए कुछ दिन रोज़ी रोटी अर्थात काव्योत्सव के लिए -


@@@@@@@
टाइपिंग में कोई त्रुटि रही हो,तो क्षमा चाहता हूँ ,,,,

जल्दबाज़ी में पोस्ट तैयार की है




My Blog List

myfreecopyright.com registered & protected
CG Blog
www.hamarivani.com
Blog Widget by LinkWithin

Emil Subscription

Enter your email address:

Delivered by FeedBurner

Followers

विजेट आपके ब्लॉग पर

Blog Archive