आम जनता की शुभकामना- 2010 के लिए
तर्ज़ : हम सब को नेक राह चलाना मेरे अल्लाह
फ़िल्म : दादा
दुनिया को स्वाइन फ्लू से बचाना मेरे अल्लाह
दिल्ली को लाइन ब्लू से बचाना मेरे अल्लाह
अल्लाह रहम करना
मौला तू करम करना
सन 2 0 1 0 की हैं शुभकामना यही
अन्तर्हृदय से आ रही है भावना यही
बंगाल में अब कोई नंदीग्राम हो ना पाय
बिहार में फिर कोसी कोहराम ना मचाय
महाराष्ट्र में फिर बर्ड फ़्लू बीमारी न फैले
उत्तर प्रदेश में नया निठारी ना मिले
गुज़रात में फिर गोधरा सी आग ना लगे
खादी पे व खाकी पे कोई दाग़ ना लगे
अल्लाह रहम करना
मौला तू करम करना
सब्ज़ी हो इतनी सस्ती के सब लोग खा सकें
मिलती रहे अब गैस कि रोटी पका सकें
विद्युत कटौती से न कहीं अन्धकार हो
नल में रोज़ाना सुबहो-शाम जल की धार हो
पम्पों पे अब पानी मिला पेट्रोल न मिले
किरयाणे की दुकानों पे कम तौल न मिले
घी, तेल, दूध, मावा में न हों मिलावटें
केला हमें मुफ़्त मिले एप्पल के साथ में
अल्लाह रहम करना
मौला तू करम करना
नींदें हमारी रातों की मच्छर न ले उड़ें
शैम्पू से नहायें तो सर के बाल न झड़ें
बस में या ट्रेन में हमारी जेब न कटे
पूरे बरस में दो से ज़्यादा पैन्ट न फटे
पूंजी बाज़ार में कोई दुर्घटना घट न जाए
सेन्सेक्स इतना न गिरे कि अर्थियां उठ जाएं
फिल्मों का सेन्सर बोर्ड कहीं ढीला हो न जाए
सिनेमा का सफ़ेद पर्दा कहीं नीला हो न जाए
अल्लाह रहम करना
मौला तू करम करना
अडवाणी और अटल में यों ही दोस्ती रहे
मायावती-मुलायम सिंह को कोसती रहे
मोहन की मुरली सोनिया बजाती चली जाये
ममता भी रेल हादसों पे ब्रेक अब लगाए
धोनी क्रिकेटर ही रहें, एक्टिंग में नहीं जाय
सहवाग और युवराज सबके छक्के छुड़ाय
तेन्दुलकर सन्यास न ले, खेलता ही जाय
अगला वर्ल्ड कप हमारा इण्डिया जीत जाय
अल्लाह रहम करना
मौला तू करम करना
सल्लू को कोई परमानेंट सल्ली मिल जाय
करीना को भी अब कहीं तसल्ली मिल जाय
किंग खान को अमेरिका में न अब कोई सताय
हिमेश कहीं से भी गाए, मीठे सुर लगाय
सानिया जो चाहे पहने, कोई उंगली न उठाय
ऐश्वर्या अभिषेक को जल्दी पिता बनाय
भारत की एकता को कोई नज़र न लगाए
पर एकता कपूर से मालिक हमें बचाए
अल्लाह रहम करना
मौला तू करम करना
अब ख़ुदकुशी कहीं कोई किसान न करे
नकली शराब पीने से इन्सान न मरे
बच्चों की जिद्द माँ-बाप को हैरान न करे
घरवाली रोज़-रोज़ परेशान न करे
थानों में पुलिस वाले ज़ुल्म ढाना छोड़ दें
श्री देवानंदजी फ़िलिम बनाना छोड़ दें
सब लोग पीयें, खायें, नाचें करें धमाल
हँसते-हँसाते गुज़रे अबके सबका पूरा साल
अल्लाह रहम करना
मौला तू करम करना
-अलबेला खत्री
watch & enjoy
laughter ke phatke
by albela khatri & abhijeet sawant
new year special episod on STAR ONE
31 dec. 2009 10 P.M.
hindi hasyakavi sammelan in mangalore by MRPL
-
शानदार, शानदार, शानदार …………………
शानदार और जानदार रहा मंगलूर रिफ़ाइनरी एंड पेट्रोकेमिकल्स लिमिटेड द्वारा
राजभाषा विभाग के तत्वाधान में डॉ बी आर पाल द्वारा आ...
12 years ago

