Albelakhatri.com

Hindi Hasya kavi Albela Khatri's blog

ताज़ा टिप्पणियां

Albela Khatri

Showing posts with label albela khatri on tour. Show all posts
Showing posts with label albela khatri on tour. Show all posts

वो मुझसे प्यार करता है तो फिर कहता क्यों नहीं है



ख्याले यार में गुम वो जानेमन रहता  क्यों नहीं है

मेरी तरह  मस्ती के दरिया  में बहता क्यों नहीं है


हया कैसी मोहब्बत में उसे, डर कैसा बदनामी का


वो मुझसे प्यार करता है तो फिर कहता क्यों नहीं है 

hasyakavi albela khatri along with  singer pronita deshpande & her husband shekhar deshpande on u.s.a. tour

एक कविता उस महबूब यार के लिए, उस जानेजिगर के लिए ...जिसने अपनी मोहब्बत में बाँध कर मेरी रातों की नींद और दिन का चैन उजाड़ रखा है लेकिन बावजूद इसके मुझे उससे बेपनाह इश्क़ है ......


आज की रात जीना चाहता हूँ

आबे - हयात पीना चाहता हूँ




इससे पहले


कि मैं तुम्हारे हुस्न के झूले में झूल जाऊं


इससे पहले


कि मैं अपने मुर्शिद की दरगाह भूल जाऊं


हटालो निगाह मुझसे.................



ज़ख्म पहले ही बहुत गहरे है ज़िन्दगानी में


आज एक घाव सीना चाहता हूँ


आज की रात जीना चाहता हूँ




सिलवटें बिस्तर की पड़ी रहने दो..........


दुनियादारी की खाट खड़ी रहने दो


क्या ख़ाक मोहब्बत है, क्या राख जवानी है


लम्हों की कहानी है,  हर शै यहाँ फ़ानी है


फ़ानी को पाना क्या


फ़ानी को खोना क्या


फ़ानी पर हँसना क्या


फ़ानी पर रोना क्या


जो चढ़के न उतरे


वो जाम मयस्सर है


महबूब ने जो भेजा


पैग़ाम मयस्सर है


न सुराही, न मीना चाहता हूँ



आज की रात जीना चाहता हूँ

      
आज की रात जीना चाहता हूँ


hasyakavi albela khatri  in portu rico  ice land usa  at house  of mr.sunil lula
 

My Blog List

myfreecopyright.com registered & protected
CG Blog
www.hamarivani.com
Blog Widget by LinkWithin

Emil Subscription

Enter your email address:

Delivered by FeedBurner

Followers

विजेट आपके ब्लॉग पर

Blog Archive