Albelakhatri.com

Hindi Hasya kavi Albela Khatri's blog

ताज़ा टिप्पणियां

Albela Khatri

Showing posts with label kargil vijay. Show all posts
Showing posts with label kargil vijay. Show all posts

झंडा ऊँचा रहे हमेशा, अपने हिन्दुस्तान का




आज कारगिल  विजय की वर्षगाँठ के  गौरवपूर्ण अवसर पर  

विश्व भर के समस्त भारतीयों को  

हास्यकवि अलबेला खत्री  

और 

रचनाकार साहित्य संस्थान  का सादर जय हिन्द ! 


यही सोच कर रचता हूँ मैं भजन रोज़ हनुमान का

झंडा ऊँचा  रहे हमेशा,  अपने हिन्दुस्तान का


मैं याचक हूँ, बजरंगी से, केवल इस वरदान का

झंडा ऊँचा रहे हमेशा,  अपने हिन्दुस्तान का



भ्रष्टाचारी  नेताओं के तन पर भूत चिपट जाये

गद्दारों  के गूमड़ फूटे, काला नाग  लिपट जाये

बाबा का हो करम तो पल में काम तमाम निपट जाये

सुख की  धार बहे भारत में, संकट  सारा  कट जाये

फिर से डंका बजे विश्व में भारत देश महान का

झंडा ऊँचा रहे हमेशा,  अपने हिन्दुस्तान का



मंहगाई के मुँह में मसाला भर जाये बारूद का

नक्कालों की नाक में घोचा फस जाये अमरूद का

दुश्मन देश का रहे न बाकी नामो-निशान वजूद का

गुप्त रोग से मर खप जाये, हर गुर्गा दाऊद का

देशभक्ति का जज़्बा जागे, अब तो हर इन्सान का

झंडा ऊँचा रहे हमेशा,  अपने हिन्दुस्तान का 


- अलबेला खत्री
 


My Blog List

myfreecopyright.com registered & protected
CG Blog
www.hamarivani.com
Blog Widget by LinkWithin

Emil Subscription

Enter your email address:

Delivered by FeedBurner

Followers

विजेट आपके ब्लॉग पर

Blog Archive