हे बजरंग बली ! भारत से भ्रष्टाचार मिटा दो
और अगर ये वश में नहीं तो साफ़ साफ़ बतला दो
कब तक यों खामोश रहोगे ? हनुमत कुछ तो बोलो
लाल लंगोटे वाले बाबा ! अब अपना मुँह खोलो
तेरी आस है हमें
विश्वास है हमें
तेरे दर को छोड़ के बाबा, किस दरवाज़े जाएँ ?
तुम्हें बताया दर्दे-दिल अब और किसे बतलाएं ?
हमने तो ली ओट तुम्हारी, निशदिन तुझे मनायें
तेरी आरती, तेरा चालीसा, भजन भी तेरे गायें
दुःख की बाढ़ से घिरे भवन में सुख की खिड़की खोलो
लाल लंगोटे वाले बाबा ! अब अपना मुँह खोलो
तेरी आस है हमें
विश्वास है हमें
अर्ज़ हमारी मान लो वरना हम अनशन कर देंगे
हम तो टेन्शन में हैं, तुमको भी टेन्शन कर देंगे
धमकी नहीं है, सचमुच हम ये आयोजन कर देंगे
मुल्क पे न्यौछावर हम अपना तन मन धन कर देंगे
अन्धकार में भटक रहे हम, कोई किरण टटोलो
लाल लंगोटे वाले बाबा ! अब अपना मुँह खोलो
तेरी आस है हमें
विश्वास है हमें
-अलबेला खत्री
-


5 comments:
लगता है आप अब हनुमान बाबा को भी भ्रष्टाचार के मुद्दे पर राजनीती में लाकर रहेंगे |
फिर दिग्गी धमकी देगा - इस बाबा ने भी सड़कों के किनारे जमीनों पर अवैध कब्जे कर रखे है |
@ रतन सिंह शेखावत
भाई जी वाह वाह वाह
आपकी प्रतिक्रिया ने तो आज ख़ूब हँसाया ..हा हा हा हा हा हा ...जै हो आपकी
दिग्गी की कहाँ इतनी बिसात के हनुमत बाबा के खिलाफ बोल सके।
हनुमान जी के दरवाजे पर अलबेला खत्री ....
आगे के लिए बजरंग बली को सोंचना पड़ेगा ऐसे भक्त के आने से पहले ! :-)
शुभकामनायें आपको !
हनुमान भक्त अलबेलाजी!!!किसी को छोडते नहिं हैं आप। मज़ा आया।
Post a Comment