हे बजरंग बली ! भारत से भ्रष्टाचार मिटा दो
और अगर ये वश में नहीं तो साफ़ साफ़ बतला दो
कब तक यों खामोश रहोगे ? हनुमत कुछ तो बोलो
लाल लंगोटे वाले बाबा ! अब अपना मुँह खोलो
तेरी आस है हमें
विश्वास है हमें
तेरे दर को छोड़ के बाबा, किस दरवाज़े जाएँ ?
तुम्हें बताया दर्दे-दिल अब और किसे बतलाएं ?
हमने तो ली ओट तुम्हारी, निशदिन तुझे मनायें
तेरी आरती, तेरा चालीसा, भजन भी तेरे गायें
दुःख की बाढ़ से घिरे भवन में सुख की खिड़की खोलो
लाल लंगोटे वाले बाबा ! अब अपना मुँह खोलो
तेरी आस है हमें
विश्वास है हमें
अर्ज़ हमारी मान लो वरना हम अनशन कर देंगे
हम तो टेन्शन में हैं, तुमको भी टेन्शन कर देंगे
धमकी नहीं है, सचमुच हम ये आयोजन कर देंगे
मुल्क पे न्यौछावर हम अपना तन मन धन कर देंगे
अन्धकार में भटक रहे हम, कोई किरण टटोलो
लाल लंगोटे वाले बाबा ! अब अपना मुँह खोलो
तेरी आस है हमें
विश्वास है हमें
-अलबेला खत्री
hindi hasyakavi sammelan in mangalore by MRPL
-
शानदार, शानदार, शानदार …………………
शानदार और जानदार रहा मंगलूर रिफ़ाइनरी एंड पेट्रोकेमिकल्स लिमिटेड द्वारा
राजभाषा विभाग के तत्वाधान में डॉ बी आर पाल द्वारा आ...
12 years ago

