कितना झूठा, कितना साचा बाबाजी
हमने सब का चेहरा बांचा बाबाजी
अग्निपथ टू देख के दर्शक चौंक उठे
विजय से ज़्यादा हॉट है कांचा बाबाजी
जुहू तट पर अपनी अपनी आयटम संग
खोज रहे सब कोना- खांचा बाबाजी
सीधे सच्चे बन्दे जिसमें ढलते थे
टूट गया है क्या वह सांचा बाबाजी
महाराष्ट्र में रह कर मैं भी सीख गया
तुमचा, आमचा, यांचा, त्यांचा बाबाजी
झंडों में बदलाव का कोई लाभ नहीं
बदलना होगा पूरा ढांचा बाबाजी
चोर होगया नौ दो ग्यारह और पुलिस
करती रह गई तीया-पांचा बाबाजी
अवगुण औरों में तो ढूंढे "अलबेला"
लेकिन ख़ुद को कभी न जांचा बाबाजी
___JAI HIND !
हमने सब का चेहरा बांचा बाबाजी
अग्निपथ टू देख के दर्शक चौंक उठे
विजय से ज़्यादा हॉट है कांचा बाबाजी
जुहू तट पर अपनी अपनी आयटम संग
खोज रहे सब कोना- खांचा बाबाजी
सीधे सच्चे बन्दे जिसमें ढलते थे
टूट गया है क्या वह सांचा बाबाजी
महाराष्ट्र में रह कर मैं भी सीख गया
तुमचा, आमचा, यांचा, त्यांचा बाबाजी
झंडों में बदलाव का कोई लाभ नहीं
बदलना होगा पूरा ढांचा बाबाजी
चोर होगया नौ दो ग्यारह और पुलिस
करती रह गई तीया-पांचा बाबाजी
अवगुण औरों में तो ढूंढे "अलबेला"
लेकिन ख़ुद को कभी न जांचा बाबाजी
___JAI HIND !
![]() |
| hasya kavi Albela Khatri in Atlanta Ga USA |


