Albelakhatri.com

Hindi Hasya kavi Albela Khatri's blog

ताज़ा टिप्पणियां

Albela Khatri

Showing posts with label निर्जला. Show all posts
Showing posts with label निर्जला. Show all posts

बाबाजी ! आपकी लुंगी नौ दिन में ही कैसे फट गई ?





आज
निर्जला एकादशी है, जब लोग सूखा व्रत रखते हैं

दूध पीना तो दूर, पानी की एक बून्द तक नहीं चखते हैं


हाँ हो सके तो लोगों को पानी क्या, शरबत भी पिलाते हैं

और शास्त्रोक्त परम्परानुसार पुण्य का लाभ कमाते हैं


जैसे कि श्री श्री रविशंकर जी ने कमा लिया

पर बाबाजी ! आपने इससे क्या पा लिया ?


आपकी तो साख को ही बट्टा लग गया

चट्टी क्या आपको तो चट्टा लग गया


अब आप पहले की तरह "करने से होता है" कैसे कहोगे ?

और दो सौ साल तक स्वस्थ रूप से जीवित कैसे रहोगे ?


कुल आठ दिन में ही आपकी शारीरिक शक्ति क्योंकर घट गई ?

बाबा, महीने भर चलने वाली लुंगी नौ दिनों में ही कैसे फट गई ?


कमाल है ! आर्य समाज की महान परम्परा का ऐसा ह्लास ?

सफ़र का श्रीगणेश ही हुआ था और गाड़ी में तेल खलास ?


कहाँ गई वो कपालभाती ? जो आप हमसे कराते थे

स्वस्थ और शतायु रहने की कला टीवी पर बताते थे


स्वामी विरजानंद के शिष्य महर्षि दयानंद को क्या मुँह दिखाओगे ?

स्वामी श्रद्धानंद व लाला लाजपतराय पूछेंगे तो उन्हें क्या बताओगे


कुल मिला कर आपने कॉन्फिडेंस कुछ ज़्यादा ही ओवर कर लिया

बीस साल में कमाए हुए गुड़ को कुल बीस दिनों में गोबर कर दिया


ऐसे कुछ अनर्गल सम्वाद मन-मस्तिष्क में चल रहे हैं

वो कौन से दुष्ट ग्रह हैं ? जो इन दिनों आपको छल रहे हैं


उनका इलाज कराइए, ख़ुद की ग्रहदशा मजबूत बनाइये

व एक बार फिर नये सिरे से अपना आन्दोलन चलाइये


देश की त्रस्त जनता को आपसे ही उम्मीद है बाबा

बाकी नेता तो बस भ्रष्टाचार के ज़रखरीद है बाबा


लीजिये भवानी माँ का नाम, या कह के जैश्रीराम !

कर डालो अब तो इस दुर्व्यवस्था का काम तमाम


प्रार्थना मैं भी करूँगा आपके लिए

अरदास मैं भी करूँगा आपके लिए


जय हो आपकी !

________________


hasyakavi,sammelan,albela khatri,ahmedabad,baba,ramdev,anna

My Blog List

myfreecopyright.com registered & protected
CG Blog
www.hamarivani.com
Blog Widget by LinkWithin

Emil Subscription

Enter your email address:

Delivered by FeedBurner

Followers

विजेट आपके ब्लॉग पर

Blog Archive