Albelakhatri.com

Hindi Hasya kavi Albela Khatri's blog

ताज़ा टिप्पणियां

Albela Khatri

Showing posts with label पापड़. Show all posts
Showing posts with label पापड़. Show all posts

अरे भाई कोई समझाओ इसे ........हर चीज फ्रिज में रखने की नहीं होती

वैसे तो फ्रिज बड़े काम की चीज हैउसमे जो भी रखो, वह शीतल
और तरो-ताज़ा रहता है, परन्तु मेरे घर का फ्रिज कुछ विचित्र है
वह केवल और केवल मेरा दिमाग गर्म करने के लिए ही बना है शायद
अब क्या बताऊँ कि कैसा है ? बिलकुल हमारी पार्लियामेंट जैसा है
जिसमे सही से ज़्यादा गलत तत्त्व भरे पड़े हैंउसपे तुर्रा ये है कि मुझे
सिर्फ़ सहन करना है............ तो मैं पार्लियामेंट में कुछ बदलाव ला
सकता हूँ और ही अपने घर के फ्रिज में

हालाँकि मैं फ्रिज सिर्फ़ तभी खोलता हूँ जब देर रात को घर के बाकी
लोग सोये रहते हैं और मुझे चाय बनाने के लिए दूध की दरकार होती है,
वरना मैं तो ज़िन्दगी भर उसकी तरफ़ झाँकूँ भी नहीं, क्योंकि जब भी
खोलता हूँ खून खौल उठता है मेरा.................क्योंकि ऐसी ऐसी चीज़ें
भरी मिलती हैं उसमे जो कि फ्रिज में रखनी ही नहीं चाहिए....मसलन
अचार, केले, काजू, किशमिश बादाम और तो और पापड़ भी !

पापड़ ?
पापड़ भी फ्रिज में ?
प्याज़ भी फ्रिज में ?
दवाइयाँ तो ठीक है लेकिन ग्लूकोज़ पाउडर भी फ्रिज में ?
अब कुछ बोलो तो घर में झगड़ा होता है क्योंकि गुड्डू की माँ इस
विश्वास पर अड़ी है कि फ्रिज में रखने से हर चीज तरो-ताज़ा और
अच्छी रहती हैवो तो साइज़ छोटा पड़ जाता है वरना मेरी पत्नी
का वश चले तो मेरा पलंग भी वह उसी फ्रिज में बिछादे ............

लेकिन पापड़ ?
अरे कोई समझाओ इसे भाई...हर चीज फ्रिज में रखने की नहीं होती,
आप समझायेंगे तो मुझे दो लाभ होंगे, एक तो वो समझ जाएगी और
दूसरा मुझे इस पोस्ट पर टिप्पणियां मिल जाएँगी.................

क्यों ठीक है ठीक ?



















www.albelakhatri.com

My Blog List

myfreecopyright.com registered & protected
CG Blog
www.hamarivani.com
Blog Widget by LinkWithin

Emil Subscription

Enter your email address:

Delivered by FeedBurner

Followers

विजेट आपके ब्लॉग पर

Blog Archive