Albelakhatri.com

Hindi Hasya kavi Albela Khatri's blog

ताज़ा टिप्पणियां

Albela Khatri

क्यों भाई, क्या इस देश की जनता इतनी गई गुज़री है ?

रेलवे स्टेशन की कैन्टीनों पर मूल्य सूची ........


शीतल पेय 500 ml - 25 रूपये

शीतल पेय 300 ml - 15 रूपये

मिनरल वाटर - 12 रुपये

जनता खाना - 10 रुपये


कौतुहलवश मैंने देखने के लिए जब कैंटीन से जनता खाना माँगा

तो पहले तो उसने मुझे खा जाने वाली निगाहों से घूरा और फिर बोला

ख़त्म हो गया मैं बोला - ख़त्म हो गया तो जनता क्या खाएगी

भाई ? वो बोला - जनता की #@%&*$$..आप बोलिये आपको क्या

खाना है ?



दूसरी कैंटीन पर गया तो वहां उसने मुझे जनता खाना का एक पैकेट

10 रूपये में दिया जिसमे 6 पूरियां और थोड़ी सब्ज़ी जैसी कोई चीज़

थी यह खाना खाना नहीं बल्कि खाने के नाम पर तेल में तला गया

ऐसा अनाज था जो बदबू मार रहा था मैंने वह पैकेट एक भिखारन को

दिया तो उसने सूंघ कर दूसरी भिखारन को दे दिया, दूसरी भिखारन

ने कुत्ते को डाल दिया लेकिन कुत्ते ने उसे सूंघा तक नहीं तभी वहां

सफाईकर्मी ने झाड़ू लगाई और वह जनता खाना कचरे के साथ

मिल कर कचरा पात्र में चला गया ................



मैं सोच रहा था कि इस देश की जनता क्या इतनी गई गुज़री है कि

उसके लिए रेलवे को ऐसा घटिया खाना बना कर बेचना पड़ता है

अगर नहीं तो फिर क्यों अपमानित किया जाता है जनता को बार

बार ...लगातार........


मैंने अक्सर देखा है, आप सब ने भी देखा होगा - जनता शब्द का

उपयोग अनिवार्य रूप से यह दर्शाने के लिए होता है कि इस से

सस्ता, इस से घटिया और इस से ज़्यादा खैराती माल कहीं

उपलब्ध नहीं है जैसे -



*
जनता एक्सप्रेस

*
जनता कालोनी

*
जनता सवारी

*
जनता अस्पताल

*
जनता भोजनालय

*
जनता धर्मशाला

*
जनता होटल


यानी जिस चीज़ के आगे जनता लग गया उसकी तो वाट लग गई.........


क्यों भाई ? क्या इस देश की जनता को इतनी गई गुज़री समझा है ?

rail albela khatri  hasya kavi janta khana  indian rail swarnim gujarat













www.albelakhatri.com

शीतल मोटर्स का स्नेह सम्मेलन प्रभावित कर गया

एक तरफ़ जहाँ सचमुच के रिश्ते आजकल ताक पर रख दिए जाते है

वहीँ कुछ ऐसे लोग भी हैं जो नये-नये रिश्ते गढ़ लेने और उनके साथ

पारिवारिक वातावरण बना देने का सामर्थ्य रखते हैं


मैं बात कर रहा हूँ अहमदाबाद के एक बड़े व्यवसायी श्री अरविन्द

भाई की जिनकी फ़र्म शीतल मोटर्स महिंद्रा एंड महिंद्रा निर्मित

कारों की गुजरात में सबसे बड़ी डीलर है और अपने ग्राहकों के

साथ विनम्र व्यवहार तथा सहयोग के लिए काफी प्रसिद्द है, उन्होंने

परसों अहमदाबाद के पंचरत्न पार्टी प्लाट में एक स्नेह सम्मेलन रखा

था जिसमें उन सभी लोगों को आमंत्रित किया जिन्होंने शीतल

मोटर्स से कार या कारें खरीदी थी


बड़ा अच्छा लगा ये देख कर कि एक व्यवसायी ने अपने ग्राहकों को

परिवारजन की भांति प्यार व आदर दिया तथा उनकी सेवा में एक

शानदार और रंगारंग प्रोग्राम तथा स्वरुचिभोज का इन्तेजाम भी

किया था


मैं वहा विशेष रूप से आमंत्रित था लोगों को हँसाने के लिए ।

मैंने लोगों को हँसाया भी लेकिन मैं स्वयं भावुक हो गया इस

अनूठे प्यार भरे वातावरण को देख कर .....



गर्मी ने फाड़ रखी है सबकी छत्री

अब क्या करे अलबेला खत्री.............

सो शीतल जल से ही काम चला रहे हैं भाई...........

























www.albelakhatri.com

अक्षय कत्यानी की बीमारी, इलाज और हम ब्लोगर्स..... रौशनी बदनाम न हो जाये इसलिए रख दिया हमने दीया तूफ़ान के आगे

अविनाश वाचस्पति जी,

दीपक मशाल जी,

एवं वे सभी मित्र जन जिन्होंने अक्षय कत्यानी के इलाज

सम्बन्धी मसले पर मुझसे बात की


मैं आप सबको विश्वास

दिलाना चाहता हूँ कि अक्षय को कुछ नहीं होगा, उसके इलाज

में किसी भी तरह का अभाव आड़े नहीं आएगा ।


आज मैंने अक्षय से भी खूब बात की, उसके पिताश्री सुधीर जी

कत्यानी व पूज्य माताजी से भी बात की तथा इस सम्बन्ध में

जो कुछ भी बेहतर हो सकता है उसकी चर्चा की ।


घबराने की कोई बात नहीं है , ईश्वर बहुत बड़ा है और हमारे प्रयास

का बेहतरीन परिणाम सामने आयेगा ।



जो व्यक्ति मुख्य मन्त्री से सहायता दिला सकता है उससे भी

बात हो चुकी है ।


ये भी प्रयास है कि फार्मास्युटिकल कम्पनी से इंजेक्शन मुफ़्त

दिला दिये जाएँ अथवा और भी तरीके हैं ।


एक तरीका ये भी है कि हम सब ब्लोगर किसी से सहायता न मांगें

और ख़ुद ही मिल कर इतनी रकम जमा करलें कि काम निकल

..........मैं हर तरह से आपके कन्धे से कन्धा मिला कर अक्षय के

साथ हूँ और भरोसा है मुझे कि अक्षय काल के गाल से वैसे ही

बाहर रहेगा जैसे जल से कमल बाहर रहता है


बस विनती यही है सभी ब्लोगर्स से कि अगर ज़रूरत पड़े तो

मित्रो ! पीछे न हटना ....यही तो वह घड़ी है जब हमें एकता व

उदारता दिखाते हुए अपने साथी को बचाना है



वैसे तो मैं कल रतलाम और परसों जावरा में रहूँगा

लेकिन मेरे दोनों मोबाइल चालू रहेंगे और संभव हुआ या

मेरे स्वास्थ्य ने साथ दिया तो 9 तारीख को मैं भोपाल

भी जा सकता हूँ ।


किसी बन्धु के पास कोई मशवरा हो तो कृपया मुझे

09408329393 या 09228756902 पर सम्पर्क करें


किसी शायर ने खूब कहा है :


हैं बहुत दुश्वारियां इन्सान के आगे


सब गवारा है हमें ईमान के आगे


रौशनी बदनाम हो जाये इसलिए


रख दिया हमने दीया तूफ़ान के आगे


विनीत : अलबेला खत्री















www.albelakhatri.com


महफूज़ अली, सुन्दर सुकन्या और उसका बच्चा ...





मियां महफूज़ अली एक षोडशी सुकन्या पर मोहित हो गये

और एक बहाद्दुर आशिक की तरह बोले -

मैंने अपना दिल तुम्हारे नाम किया,

अब तुम भी अपना दिल मुझे दे दो ............


कन्या बोली - आज नहीं कल, मैं कल दूंगी...........

अगले दिन कन्या एक बच्चा ले कर आई

और महफूज़ साहेब की गोद में थमा दिया ..........


ये क्या ? महफूज़ ने पूछा

मेरा दिल......तुम्हीं ने तो कल माँगा था ..कन्या बोली

दिल ? ये तुम्हारा दिल ?

हाँ .....तुमने गाना नहीं सुना ......"दिल तो बच्चा है जी..........."


















www.albelakhatri.com

क्या यह हम पुरूषों के साथ सौतेला व्यवहार नहीं ?

दुनिया में बहुत सी विसंगतियां हैं

जिनमे से एक यह भी है

कि ताली दोनों हाथों से ही बजती है

लेकिन कोई मानने को तैयार नहीं


जैसे कि


गर्भवती पत्नी के पेट पर हाथ फेर कर

उसकी सहेलियां कहती हैं -

Congratulations !



लेकिन पति के सिर पर हाथ फेर कर

कोई नहीं कहती -

Welldone !


___
क्या यह हम पुरूषों के साथ सौतेला व्यवहार नहीं ?



















www.albelakhatri.com

शेख सादी उवाच




आलस्य


जीवित व्यक्ति को


दफ़ना देता है


- शेख सादी



शाबास इण्डिया !

एक क्रिकेटर ने

6 गेंदों पर 6 छक्के लगाए

उसे 1-1 करोड़ के कई इनाम

तथा कई घर, कारें व कीमती तोहफ़े मिले


एक ओलंपियन ने अपनी निशानेबाजी से

स्वर्ण पदक प्राप्त किया

उसे भी करोड़ों रुपयों के पुरस्कार

व अन्य उपहार मिल गये

बेशक इन दोनों ने देश का गौरव बढ़ाया


लेकिन

लेकिन

लेकिन


पिछले दिनों एक जांबाज़ सिपाही ने

आतंकवादियों पर सटीक निशाना लगाया

उन्हें मार कर देश बचाया

और अपनी छाती पर

अनेक गोलियां खा कर भी जो रुका नहीं

मौत के आगे भी जो बहाद्दुर झुका नहीं


उसकी मौत पर

अथवा शहादत पर

अथवा बलिदान पर

अथवा कुर्बानी पर

कुल 4 लाख रूपये प्रदान किये गये


शाबास इण्डिया !

मेरा भारत महान

जय हिन्द !



















albelakhatri.com




My Blog List

myfreecopyright.com registered & protected
CG Blog
www.hamarivani.com
Blog Widget by LinkWithin

Emil Subscription

Enter your email address:

Delivered by FeedBurner

Followers

विजेट आपके ब्लॉग पर

Blog Archive