Albelakhatri.com

Hindi Hasya kavi Albela Khatri's blog

ताज़ा टिप्पणियां

Albela Khatri

Showing posts with label अमेरिका. Show all posts
Showing posts with label अमेरिका. Show all posts

चालीस दिन के अमेरिका को अहमदाबाद के दिनों ने धो डाला ......


बहुत दिनों बाद आप सभी ब्लोगर बन्धुओं को नमस्कार करने का अवसर 

मिला है आज तो इसे व्यर्थ नहीं जाने दूंगा .....आप सभी को हार्दिक हार्दिक 

स्नेह स्मरण करके रहूँगा .


पिछले 40 दिनों से अमेरिका की यात्रा पर था और वहां बहुत सारे कार्यक्रमों 

के अलावा लम्बी यात्राओं, दोस्तों से मेलजोल  और मौजमस्ती  में अति व्यस्त 

होने के कारण ब्लॉग पर नहीं आ पाया लेकिन आज एक ऐसी घटना घटी कि  

"आना ही पड़ा सजना ....ज़ालिम है दिल की लगी ....." गाते हुए आ गया हूँ  


कहना ये चाहता हूँ कि  हमारे देश का कोई मुकाबला नहीं . "यहाँ के बन्दे 

अल्ला अल्ला, यहाँ का मौसम राम राम" 


40  दिन तक अमेरिका  में ठन्डे मौसम और प्रदूषण रहित वातावरण में रहने 

के कारण मेरे तन-बदन पर एक उजली सी चमक की परत चढ़ गयी थी . रंग 

गोरा सा हो गया था और त्वचा एक दम साफ़ हो गयी थी . ऐसा परिवर्तन अपनी 

देह में देख कर  मैं खुश था ...खुश क्या था, बल्लियों उछल रहा था . लेकिन 

अपना देश तो अपना देश है न भाई ! वह पराई चमक कब तक बर्दाश्त करता  

और क्यों करता ?  लिहाज़ा किराये के एक फ्लैट की तलाश में दो दिन तक ऑटो 

रिक्शा में बैठ कर अहमदाबाद  शहर में घूमा तो बाहरी मुल्लमा झट से उतर 

गया और फट से अपन अपने उसी रंग में आ गए ....हा हा हा हा 


ऐसी गरमी और ऐसी आग बरसाती धूप से सामना हुआ  कि रोम रोम से 

एक ही आवाज़ आई ....जय हिन्द ! 


-अलबेला खत्री 



क्योंकि यहाँ के लोग मरने के लिए आत्म-निर्भर हैं




ऑस्ट्रेलिया में तूफ़ान की मार है

उत्तरी अमेरिका में भयंकर गार है

चीन में बाढ़ का क़हर बरपा है तो

इजिप्त में दमनकारी नरसंहार है


कुल मिला कर सारी दुनिया दुखी है

केवल अपना भारत देश ही सुखी है

क्योंकि यहाँ के लोग मरने के लिए आत्म-निर्भर हैं

ट्रेन से गिर कर मर जायेंगे

नकली शराब से मर जायेंगे

कितने संतोषी लोग !

जहाँ राजा को भी कैद में जाने से गुरेज़ नहीं है

और

घोटालों को भी आदर्श कहने में परहेज़ नहीं है


जय हो !

कल मुम्बई में प्रोग्राम करके रात को सिंगापोर जाना है

इसलिए ज़्यादा कुछ लिखने के लिए समय नहीं है

लेकिन दोस्तों !

मन बहुत खिन्न है

दिल बड़ा उदास है

शायद आप भी हालात देख कर दुखी तो होंगे ही...............


My Blog List

myfreecopyright.com registered & protected
CG Blog
www.hamarivani.com
Blog Widget by LinkWithin

Emil Subscription

Enter your email address:

Delivered by FeedBurner

Followers

विजेट आपके ब्लॉग पर

Blog Archive