Posted by
Unknown
Sunday, August 12, 2012
हरियाणा के लाल ने दिया ख़ूब परिणाम
सारे जग में कर दिया, हिन्दुस्तां का नाम
हिन्दुस्तां का नाम, रजत कुश्ती में पाया
लन्दन में जा भारत का दमख़म दिखलाया
देशवासियों ! आज झूम के ढोल बजाणा
ओलम्पिक में चमका भारत का हरियाणा
जय हिन्द !
-अलबेला खत्री
 |
ओलम्पिक,लन्दन,सुशील, कुमार, रजत, पदक, कुश्ती, कुंडलिया, हिन्दी, अलबेला, खत्री |
Posted by
Unknown
Thursday, July 12, 2012
नील गगन के पार गया है बाबाजी
छोड़ के यह संसार गया है बाबाजी
हरा सका न कोई जिसे अखाड़े में
मौत से वह भी हार गया है बाबाजी
देवों को कुछ दाव सिखाने कुश्ती के
कुश्ती का सरदार गया है बाबाजी
अपनी माता के संग भारत माता का
सारा क़र्ज़ उतार गया है बाबाजी
हाय! रुस्तमे-हिन्द को कैसा रोग लगा
हर इलाज बेकार गया है बाबाजी
रिंग का किंग, रिंग तोड़ चला इक झटके में
सुपर किंग के द्वार गया है बाबाजी
दारासिंह के देह अन्त पर 'अलबेला'
दुःख में यह गुरूवार गया है बाबाजी
-अलबेला खत्री