कल से एक अत्यन्त महत्वपूर्ण कार्य में जुटा हूँ । राष्ट्रपिता महात्मा
गांधी के चित्र इकट्ठे करने में लगा हूँ । कोशिश कर रहा हूँ कि ज़्यादा
से ज़्यादा गांधीजी जमा कर सकूँ ।
इस पुनीत कार्य में आप सब भी, ख़ासकर गाँधीवादी विचार धारा के
लोग मेरी ख़ूब मदद कर सकते हैं । यह काम कोई मुश्किल भी नहीं है,
बस मजबूत इरादा और इच्छाशक्ति चाहिए.................
सो यदि आप मेरे इस अभियान को सफल बनाने में सहयोगी होना
चाहते हैं तो आपके पास जितने भी गांधीजी हो, नीले, हरे या गुलाबी,
अर्थात सौ वाले, पाँच सौ वाले या हज़ार वाले, जल्द से जल्द मुझ
तक पहुंचाने की व्यवस्था करें । ये ऑफ़र केवल आज शाम सात बजे
तक खुली है । इसके बाद आपकी कोई भी प्रविष्टि स्वीकार नहीं होगी ।
और हाँ चिल्लर वाले गांधीजी में मेरा कोई इंटरेस्ट नहीं है ये ध्यान
रखें.........हा हा हा हा हा हा

www.albelakhatri.com

