Albelakhatri.com

Hindi Hasya kavi Albela Khatri's blog

ताज़ा टिप्पणियां

Albela Khatri

Showing posts with label mahavir. Show all posts
Showing posts with label mahavir. Show all posts

गुटखा ले लेगा उसकी जान, कर दो सभी को सावधान



गुटखा ये पाउच वाला,


जिसने भी मुँह में डाला


गुटखा ले लेगा उसकी जान, कर दो सभी को सावधान



कितने ही मर गये इससे,


कितने ही मिट गये इससे


बूढ़े, बालक, नौजवान,  कर दो सभी को सावधान



संतूर, तुलसी, चुटकी, जे पी, दरबार कोई


मानिकचंद, मूलचंद हों या अनुराग कोई


हो चाहे रजनीगन्धा, पानपराग कोई


सबके सब हैं ज़हरीले, कत्थई, भूरे या पीले


सबके सब हैं एक समान, कर दो सभी को सावधान ......




सड़ियल सुपारी डाली, सस्ता ज़र्दा मिलाया


लौंग, इलायची, ख़ुशबू, ठंडक, किवाम दिखलाया


बाकी बस खड़िया मिट्टी, कोरा चूना लगाया


चमड़ी छिपकलियों वाली, सांपों की हड्डियाँ डालीं


नशा है या मौत का सामान, कर दो सभी को सावधान ........




तिल्ली को खा जाता है, पत्थरी, अल्सर देता है


किडनी का दुश्मन है ये  कैन्सर  भी कर देता है


खाने वाले का जीवन बर्बाद कर देता है


सबसे गन्दी बीमारी, चालू रहती पिचकारी


दफ़्तर हो, घर हो या दूकान , कर दो सभी को सावधान ..........

-हास्यकवि अलबेला खत्री 


श्री मुछाला महावीर जी यात्रा संघ के अंतिम चरण में  संघपति श्रीमती  मोहिनी बाई  देवराजजी खांटेड़ के सान्निध्य  में यह गीत तीर्थयात्रियों के लिए  घाणेराव में प्रस्तुत किया गया 


संघपति श्रीमती मोहिनी बाई देवराजजी खांटेड़ ( जैन ) चेन्नई 

थोड़ा वाद करें, विवाद करें........आओ सम्वाद करें

आओ सम्वाद करें

चमन में मुरझाते हुए फूलों पर


जंगल में ख़त्म होते बबूलों पर


माली से हुई  अक्षम्य भूलों पर


सावन में सूने दिखते  झूलों पर 


कि  कैसे इन्हें आबाद करें........आओ सम्वाद करें



गरीबी व भूख के मसलों पर


शहर में सड़ रही फसलों पर


भटकती हुई  नई  नस्लों पर


आँगन में उग रहे असलों पर


थोड़ा वाद करें, विवाद करें........आओ सम्वाद करें



शातिर रहनुमा की अवाम से गद्दारी पर


हाशिये पर खड़ी पहरुओं की खुद्दारी पर


मिट्टी के माधो बने हर एक दरबारी पर


बेदखल किये  गये लोगों की हकदारी पर


थोड़ा रो लें, अवसाद करें .........आओ सम्वाद करें



ज़ुल्म अब तक जो हुआ, जितना हुआ हमने सहा


न तो ज़ुबां मेरी  खुली और न ही कुछ तुमने कहा 


किन्तु अब खामोशियाँ  अपराध है


अब गति स्वाभिमान की निर्बाध है


तोड़ना है चक्रव्यूह अब देशद्रोही राज का


हर बशर मुँह ताकता है  क्रांति के आगाज़ का


बीज जो बोया था हमने रक्त  का, बलिदान का


व्यर्थ न जा पाए इक कतरा भी हिन्दुस्तान का


साजिशें खूंख्वारों की बर्बाद करें ....आओ सम्वाद करें ....आओ संवाद करें



जय हिन्द !


-अलबेला खत्री 

कविता,संवाद,साजिश,क्रांति,michhami dukkadam, jainism,jain, paryushan, mahavir,terapanth 
 


My Blog List

myfreecopyright.com registered & protected
CG Blog
www.hamarivani.com
Blog Widget by LinkWithin

Emil Subscription

Enter your email address:

Delivered by FeedBurner

Followers

विजेट आपके ब्लॉग पर

Blog Archive