Posted by
Unknown
Wednesday, July 25, 2012
प्यारे मित्रो !
यह बताते हुए मुझे अत्यन्त ख़ुशी है कि आदि शक्ति देवी हिंगलाज
के भजनों और स्तुतियों पर आधारित एक शानदार वीडियो
"जय माँ हिंगलाज" के निर्माण ने अब तेजी पकड़ ली है और शीघ्र ही
यह तैयार हो कर हिंगलाज भक्तों तक पहुँचाने का प्रयास मैं कर रहा हूँ
-अलबेला खत्री
 |
| dharajyot,albela khatri,hingulaj,jai hinglaj,maa hinglaj, brahamkhatri |
Posted by
Unknown
धर्म समझ कर,
कर्म किया तो
कर्म हवन बन जाता है
मानवहित में
कहा गया
हर शब्द भजन बन जाता है
सेवाओं के
स्वर्णशिखर पर
पहुँचने वाले जान गये
जनहित के
पावन पथ का
हर पथिक पवन बन जाता है
-अलबेला खत्री
 |
| albela khatri, hingulaj,hinglaj,jai hainglaj,shakti,brahamkhatri, om hingule param hingule |
Posted by
Unknown
Tuesday, July 24, 2012
मुख मण्डल उसका सतरंगा
सबका भेद करे वह नंगा
आज हि काम का कल बेकार
क्या वह टीवी ? नहीं अखबार
देह है भूरी मुख है लाल
पिछवाड़े से मुँह में डाल
बारिश में हो जाती चीड़ी
क्या वह कीड़ी ? नहिं भाई बीड़ी
रोज़ रात को मुँह में डालूं
चूस चास के पूरा खा लूँ
हाय वो मीठे रस की खान
क्या रसगुल्ला ? नहिं भई पान
गुड़ से ज़्यादा मीठी लागे
उसके पीछे मनवा भागे
नूरी नूरी रौशन रौशन
क्या वह सजनी ? नहीं पड़ोसन
-अलबेला खत्री
 |
| kavi,albela,khatri,hasya,poem,poet,kah-mukri,amir khusro, hindi |
Posted by
Unknown
Monday, July 23, 2012
फिर सावन का सोमवार है बाबाजी
फिर पूजा है, मन्त्रोच्चार है बाबाजी
आज हमारे जन्म दिवस के मौके पर
नाग पंचमी का त्यौहार है बाबाजी
सुबह सवेरे जल्दी उठ कर स्नान करूँ
घरवाली का ये विचार है बाबाजी
बीवी को वश में करने का मन्तर दो
विनती तुम से बार बार है बाबाजी
वोटर का दुःख उसे दिखाई न देगा
जब तक वो कुर्सी सवार है बाबाजी
उम्मीदों पर बार बार जो वार करे
वही सही उम्मीदवार है बाबाजी
जूतों की गारंटी बारहमास मिली
पर जीवन के दिवस चार हैं बाबाजी
'अलबेला' फिर सौरभ पाण्डेय डांटेंगे
है में घुस गया अनुस्वार है बाबाजी
-अलबेला खत्री
 |
| हिंगलाज,hinglaj, jai hingulaj , माँ, maa ,khatri ,खत्री, brahamkshtriya ब्रह्मक्षत्रिय |
Posted by
Unknown
Saturday, July 21, 2012
नीयत हो यदि साफ़ हमारी बाबाजी
नियति भी तब लगेगी प्यारी बाबाजी
पुस्तक, सी डी और दवायें बेच रहे
सन्त नहीं, वे हैं व्यापारी बाबाजी
कोई किसी का सगा नहीं है दुनिया में
सब मतलब की रिश्तेदारी बाबाजी
दाज नहीं तो दूल्हा बैरंग लौट गया
इसको कहते दुनियादारी बाबाजी
तुम पूछो या मत पूछो, मैं कहता हूँ
क़र्ज़ है सबसे बड़ी बीमारी बाबाजी
ऊँची एड़ी वाले सैंडिल फिसले तो
लग जायेगी चोट करारी बाबाजी
अलबेला खत्री तो कुछ भी लिखता है
लगता इसकी मति गई मारी बाबाजी
-अलबेला खत्री
 |
| jai maa hinglaj,hingulaj,khatri,brahamkhatri,brahamkshtriya, raniwada,barmer,lodrava,lasbela,,albela khatri |
Posted by
Unknown
Friday, July 20, 2012
सभी मित्रों को नमस्कार
आज एक सूचना दे रहा हूँ कृपया इसे उस हर व्यक्ति तक पहुंचाने में मेरी सहायता करें जो भगवती हिंगलाज को मानने वाला हो अथवा हिंगलाज के बारे में कुछ जानने वाला हो . खासकर खत्री अथवा ब्रह्मक्षत्रिय समुदाय के तमाम लोगों तक यह जानकारी पहुंचाना चाहता हूँ .
धन्यवाद