आज , कल और परसों तीन दिन अहमदाबाद में प्रोग्राम के सिलसिले
हैं, इसलिए व्यस्त्तावश नेट पर नहीं आ सका, क्योंकि दो दिन मुम्बई
में शूटिंग के बाद किशनगढ़ में शो करके आज यहाँ पहुंचा हूँ । कुछ
समय निकाल कर सायबर कैफे में आया तो पाया अपने ब्लॉग पर
अनेक मित्रों की टिप्पणियों का भण्डार.......मन प्रसन्न हो गया ।
खासकर चर्चा मंच में शास्त्री जी ने भी मेरा ज़िक्र किया मैं उनके ब्लॉग
पर धन्यवाद देने के लिए कई प्रयास कर चुका हूँ लेकिन पता नहीं हर
बार मेरा प्रयास विफल क्यों हो जाता है.... क्षमा चाहता हूँ शास्त्री जी !
परन्तु आप मेरा आभार यहाँ ज़रूर स्वीकार कर लें ।
-अलबेला खत्री
-


3 comments:
मैं तो सोच रहा था कि शास्त्री जी और खत्री साहब की बाज गयी।
एक ने कही और दूजे ने मानी,
हम कहे कि दोनों ज्ञानी !
मैंने अपने व्लॉग्स के कलेवर ठीक कर दिये हैं!
आपको अब शिकायत का अवसर नहीं मिलेगा!
--
आभारी तो आपका हूँ मैं!
Post a Comment