wotch & enjoy super hero narendra modi as prime minister in up coming film
Labels: albela , anand rathi -- , bank , bhakkar , hasya , hindi , KAVI , kavita , khatri , modi , music , narendra , narendramodi , poet , poetry , primeminister , tikam , tikamchand , welovenarendramodi , wesupportnarendramodi
हास्यकवि अलबेला खत्री द्वारा राष्ट्रहित में प्रचारित व प्रसारित
Labels: albela , anand , anand rathi , bank , bhakkar , hasya , hindi kavita , khatri , modi , music , narendra , narendramodi , poet , poetry , primeminister , rathi , tikam , tikamchand , welovenarendramodi , wesupportnarendramodi
इसलिए लोग कहते हैं कि गरजने वाले बरसते नहीं हैं.........
गरजना
बादल की उकताई और चिल्लाहट है
बरसनाबादल का मदमाना और मुसकाहट है
बादलजब तक बादलों से टकराता है,
बेचारा बोर होता है
लेकिन
बादल जब बादली से मिलता है
तो भाव विभोर होता है
बादल का बादल से घर्षण
दोनों को ही क्या आकर्षण
कितना भी कर लें संघर्षण
किन्तु नहीं हो सकता वर्षण
बादल जब तक आपस में टकराते हैं
केवल बिजलियाँ ही पैदा कर पाते हैं
वे कामाग्नि में दग्ध हो, चिल्लाते हैं
गरज गरज कर अपना रोष दिखाते हैं
तड़प तड़प कर
बिलख बिलख कर
हाहाकार मचाते हैं
भड़क भड़क कर
कड़क कड़क कर
बिजली ख़ूब गिराते हैं
लेकिन जब बादल बादली से मिलता है
तभी हृदय में प्रेम का शतदल खिलता है
चिल्लाना बन्द हो जाता है
बिजली गिरना रुक जाता है
रौद्ररूप को त्याग वो झटपट
विनय भाव से झुक जाता है
दोनों बदन उत्तेजित होते
दोनों मन ऊर्जस्वित होते
चरमबिन्दु पर पहुंचे मिलन जब
बान्ध तोड़, होता है स्खलन जब
बदली तृप्ति से खिल जाती
बादल को तुष्टि मिल जाती
मन भर जाता, भारी हो कर नम हो जाता है
तब आन्सू का क़तरा भी शबनम हो जाता है
बादल-बदली की रूहें
जब हर्षा जाती हैतब वर्षा आती है
तब वर्षा आती है
तब वर्षा आती है
बदरा जब तक बदली से मिलता नहीं है
उसके मन का मोगरा खिलता नहीं है
ये बादल बड़े हठीले हैं
जब तक स्वयं सरसते नहीं हैं
बाहर कितना भी गरजें
पर भीतर से ये बरसते नहीं हैं
इसलिए लोग कहते हैं कि गरजने वाले
बरसते नहीं हैं
बरसते नहीं हैं
बरसते नहीं हैं
-अलबेला खत्री
Labels: albela , anand rathi , bank , bhakkar , hasya , hindi -- , KAVI , kavita , khatri , modi , music , narendra , narendramodi , poet , poetry , primeminister , tikam , tikamchand , welovenarendramodi , wesupportnarendramodi
हमें एक योद्धा कप्तान की ज़रूरत है, वयोवृद्ध और लाचार शासक की नहीं .
मेरे प्यारे देश वासियों
आप किसी भी राजनैतिक विचारधारा अथवा दल के समर्थक क्यों न हों, एक
बात तो माननी ही पड़ेगी कि सारे दल और दलगत निष्ठाएं तभी तक कारगर
हैं जब तक कि देश सुरक्षित है . देश की क़ीमत पर किसी भी दल या विचारधारा
को सहन नहीं किया जा सकता .
दुर्भाग्य से सोनिया भाभी द्वारा संचालित वर्तमान सरकार ने देश को इतना
पीछे धकेल दिया है कि हर तरफ अँधेरा नज़र आने लगा है . ऐसे में यदि कोई
आशा का कोई सूर्य हमारे पास है जो भारत के सम्मान और स्वाभिमान को
पूरे वैभव के साथ पुनः स्थापित कर सके तो वो सिर्फ़ और सिर्फ़ नरेन्द्र भाई मोदी
है .इसलिए सभी जागरूक और देशभक्त नागरिकों को चाहिए कि वे दलगत
राजनीति से ऊपर उठ कर अब राष्ट्रहित में श्री मोदी को बहुमत से मुल्क़ की
बागडोर सौंपे .
परन्तु नरेन्द्र मोदी को देश बचाने व चलाने की ज़िम्मेदारी देनी है तो अभी
दीजिये, यही समय है उसको अवसर देने का . इतना विलम्ब न करें जितना
अटल बिहारी वाजपेयी के लिए कर दिया था . शेर के बूढा होने का इन्तेज़ार मत
कीजिये,,,,,,,,,,,,,,, हमें एक योद्धा कप्तान की ज़रूरत है, वयोवृद्ध और लाचार
शासक की नहीं .
जय हिन्द
Labels: albela , bank , bhakkar , hasya , hindi , KAVI , kavita , khatri , modi , music , narendra , narendramodi , poet , poetry , primeminister , tikam , tikamchand , welovenarendramodi , wesupportnarendramodi
इंग्लैण्ड को उसके घर में रौंद कर, भारत ने किया चैम्पियन ट्रॉफी पर कब्ज़ा .. बधाई बधाई बधाई
सृष्टि के स्टेडियम में,
धरती की पिच पर,
श्वास श्वास ओवर है, प्राण का विकेट है
काल गेंदबाज़ और
देह बल्लेबाज़ है जी,
अम्पायर धर्मराज, कर्म रन रेट है
फ़ील्डिंग बीमारियों ने,
रखी है सम्हाल और
विकेट कीपिंग पर यमराज सेट है
एक दिन गिल्लियों का,
उड़ना सुनिश्चित है,
ऐसा लगता है मानो जीवन क्रिकेट है
-अलबेला खत्री
जय हिन्द
Labels: albela , anand rathi , bank , bhakkar , hasya , hindi -- , KAVI , kavita , khatri , modi , music , narendra , narendramodi , poet , poetry , primeminister , tikam , tikamchand , welovenarendramodi , wesupportnarendramodi








