प्यारे ब्लोगर बन्धुओ !
आपसे एक ज़रूरी बात कहनी है
बहुत दिनों से कुछ लिख नहीं पा रहा हूँ
और आपको पढ़ भी नहीं पा रहा हूँ क्योंकि मेरे आदरणीय अग्रज
श्री रामलाल खत्री का स्वास्थ्य ठीक नहीं है । उनकी चिकित्सा के
लिए भागदौड़ जारी है ।
कोई पाँच महीने पहले उनकी जयपुर में बाई पास सर्जरी हुई थी। डॉ
राजेन्द्रमोहन माथुर ने बहुत अच्छी सर्जरी कर दी, लेकिन दुर्भाग्य से
मधुमेह से पीड़ित भैया को इन्फेक्शन हो गया और कुछ ज़्यादा ही
हो गया जिस कारण सब टांके वापिस खुल गये और मवाद भर गया,
डॉ माथुर ने किसी तरह दोबारा उनका ओपरेशन कर दिया और सफाई
करके पुनः टाँके लगा दिए परन्तु कुछ ही दिनों बाद इन्फेक्शन फिर
हावी हो गया .............बहुत कुछ प्रयास किया गया, कई दिनों तक कई
जगह दिखाया जयपुर, मुम्बई, सूरत, बड़ौदा और सावली लेकिन बात
नहीं बनी, आखिर किसी ने बताया कि गुडगांव में डॉ नरेश त्रेहान ही
सबसे श्रेष्ठ विकल्प है । हमारे ब्लोगर साथी दिल्ली के डॉ टी एस दाराल
ने भी उन्हीं का नाम सुझाया है इसलिए आज हमारा परिवार भाई साहब
को लेकर गुडगांव के लिए प्रस्थान कर रहा है । कल डॉ त्रेहान से मुलाकात
होनी है । ईश्वर करे, वे यह मामला अपने यशस्वी हाथों में ले ले और
जो भी चिकित्सा हो, पूर्ण करके भैया को आराम पहुंचा दे.....
चूँकि ज़्यादा कुछ लिखने की स्थिति में नहीं हूँ इसलिए आप सब मित्रों
से भी मैं आग्रह करता हूँ कि हो सके तो आप भी प्रार्थना कीजियेगा ।
आने वाले दो महीने तक शायद मैं गुडगांव में ही रहूँ । यदि वहां कोई
ब्लोगर बन्धु हैं तो मुझे बताएं क्योंकि मेरे लिए वो शहर नया और
अपरिचित है । हो सकता है वे मेरे लिए बहुत उपयोगी हों ।
मेरे मोबाइल नम्बर हैं :
09408329393 और 09228756902
धन्यवाद
विनम्र
अलबेला खत्री
hindi hasyakavi sammelan in mangalore by MRPL
-
शानदार, शानदार, शानदार …………………
शानदार और जानदार रहा मंगलूर रिफ़ाइनरी एंड पेट्रोकेमिकल्स लिमिटेड द्वारा
राजभाषा विभाग के तत्वाधान में डॉ बी आर पाल द्वारा आ...
12 years ago





