Albelakhatri.com

Hindi Hasya kavi Albela Khatri's blog

ताज़ा टिप्पणियां

Albela Khatri

जिस देश के समृद्ध किसान सिर्फ़ इसलिए आत्महत्याएं कर रहे हैं ताकि स्वर्ग में जा कर रम्भा का नृत्य देख सकें


"मेरी भावना का लोकतन्त्र वह है 

जिसमें छोटे से छोटे व्यक्ति की आवाज़ को भी 

उतना ही महत्व मिले 

जितना एक समूह की आवाज़ को" - महात्मा गांधी


हाय बापू !

औपचारिक प्रणाम ।

समाचार ये है कि आपको कोई टेन्शन लेने की ज़रूरत नहीं है ।

आप वहां आराम से अपनी बकरी का दूध पीजिये और स्वर्ग का

मज़ा लीजिये, यहाँ सब ठीक चल रहा है । लोकतन्त्र बिलकुल

आपकी भावनाओं को समझ रहा है इसलिए मन्त्री लोगों के

छोटे से छोटे रिश्तेदार को भी उतना ही महत्व दिया जा रहा है

जितना कि बड़े बड़े जन समूह को दिया जाना चाहिए । ख़ासकर

10 जनपथ से तो अगर कोई कुत्ता भी आ जाये सूंघते हुए तो

अच्छे अच्छे अधिकारियों और कर्मचारियों की पतलूनें गीली हो

जाती हैं



बापू ,

अब हमारी लोकतांत्रिक प्रणाली में कोई ऊंच नीच नहीं है, सब नीच

ही नीच है इसलिए चिन्ता की कोई बात नहीं है । देश बहुत तरक्की

कर चुका है । आप ख़ुद ही सोचो जिस देश में 20 रूपये लीटर पानी

बिक रहा है, जिस देश के समृद्ध किसान सिर्फ़ इसलिए आत्महत्याएं

कर रहे हैं ताकि स्वर्ग में जा कर रम्भा का नृत्य देख सकें क्योंकि

मुम्बई में आजकल डान्स बार बन्द हैं और किसान व मज़दूर इतने

रईस हो गये हैं कि बिना अय्याशी किये रह ही नहीं सकते उस देश

की ख़ुशहाली के क्या कहने ।



ख़बरें अभी और भी हैं लेकिन मुझे शाम के लिए बाटली का इन्तज़ाम

करना है इसलिए नमस्कार आज तक - इन्तज़ार कीजिये अगली

बार तक. . .

जय हिन्द



हिन्दी कविता ' वो तन में भी समाया है वो मन में भी समाया है ' - अलबेला खत्री

 वो तन में भी समाया है वो मन में भी समाया है


फ़नकार ! तू सबको याद रहेगा.........


आवाज़ की दुनिया के शहंशाह मरहूम मोहम्मद रफ़ी को सलाम-ए-अक़ीदत

आज 31 जुलाई ....पुण्य तिथि पर एक विशेष रचना रफ़ी की याद को  …



नहीं हमेशा रहेगा सूरज
नहीं हमेशा चाँद रहेगा

लेकिन रहते जहां तलक़
फ़नकार ! तू सबको याद रहेगा


जब भी मोहब्बत करवट लेगी, जब भी जवानी आएगी
जब भी समन्दर के साहिल पर शाम सुहानी आएगी
उफ़क़ पे ढ़लते आफ़ताब की जब-जब सुर्ख़ी फैलेगी
इश्क़ के दरिया की मौजों पर और रवानी आएगी
जब भी दो दिल मचल उठेंगे, बेख़ुद-मस्त बहारों में
दहर की त्वारीख़ों में लिखी इक और कहानी जाएगी

उस बेख़ुद-मदहोश घड़ी में
कौन किसी को याद रहेगा

लेकिन रहते जहां तलक़
फ़नकार ! तू सबको याद रहेगा


हुस्न की क़ातिल फ़ितरत जब-जब सरे-राह उरियां होगी
इश्क़ के मुंह से एक नहीं, लाखों फ़रियादें बयां होंगी
जब कोई दिल टूटेगा, बेवफ़ा हुस्न की चाहत में
जब भी किसी आशिक के दिल की धड़कन सोज़े-निहां होंगी
उथल-पुथल जब मचेगी दिल में हिज्र का आलम छाएगा
बाहर हवा चलेगी लेकिन दिल में आग जवां होगी

बेशक टूट पड़ेंगे तारे
जब वह दिल नाशाद रहेगा

लेकिन रहते जहां तलक़
फ़नकार ! तू सबको याद रहेगा‌



_________विनम्र श्रद्धान्जलि स्वर व सुरों के सच्चे सम्राट को........................
__________________अलबेला खत्री


star kahan bistar ke yug me bhaai ji - ghazal by hindi hasyakavi albela khatri


jab ek bhains bhi ilection 2014 ke liye khadi ho gayi


ye bhains bhi election 2014 ke liye abhi se khadi ho gayi hai . 

ek pressvaarta me isne bataya ki jab log gobar ganeshon ko 

vote de sakte hain to gobar ke ATM ko kyon nahin

jai hind !

agrawal samaj ke prernasrot shri chandrabhan khordia nahin rahe


AAJ KI KHUSHI ME DUKH BHI SHAMIL HAI DOSTO ! 


kudrat bhi kya kya rang dikhati hai ......maine sapne me bhi kalpna 


nahin ki thi ki jinke charan chhokar aaj aashirwaad lena tha .......

unkee ki shoksabha me jana padega .....


na keval surat balki asam se le kar rajasthan tak sammanit aur  suvikhyat 


samajsevi  baboo shri CHANDRABHAN KHORDIA jo ki  mere param 

mitra MUKESH KHORDIA  ke poojya dadaji  aur samast khordia parivar 

ke sath sath  agrawal samaj ke prernasrot  the ka asaamyik nidhan  ho 

jane se mujhe bahut dukh pahuncha hai kyonki mera bhi unse bada prem 

aur lagaav tha . surat me HAMARA GUJARAT ke prastutikaran  me unka 

bada yogdaan raha ......parmatma  divangat aatma ko apne shri charnon 

me sthan pradan kare  aur khordia parivar ko yah vajrapat  sahne ki kshmata 

pradaan kare . isee vinamra vinamra bhaavanjali ke sath maine aaj ka mera 

sara program radd kar diya hai  aur bairth day party   nahin manaunga .


om shanti  shanti shanti 



- albela khatri 


shri chandrabhan khordia & shri mukesh khordia

23 july ko apne 50ven janmdin par main aap sabhi mitron ko hardik naman

23 july ko apne 50ven janmdin par main aap sabhi mitron ko 

hardik naman karta hun aur jane-anjane jo bhi bhool mujhse 

aapke prati ab tak hui ho, uske liye vinamra kshmaprarthi hoon. 

saath hi jin logon ne mere sath vishwasghat athva dhokhadhadi 

karke mera dil dukhaya hai, unhen unki sabhi galtiyon ke liye 

kshma karta hun JAI HIND !
50th birth day of albela khatri

My Blog List

myfreecopyright.com registered & protected
CG Blog
www.hamarivani.com
Blog Widget by LinkWithin

Emil Subscription

Enter your email address:

Delivered by FeedBurner

Followers

विजेट आपके ब्लॉग पर

Blog Archive