Albelakhatri.com

Hindi Hasya kavi Albela Khatri's blog

ताज़ा टिप्पणियां

Albela Khatri

Showing posts with label अटल. Show all posts
Showing posts with label अटल. Show all posts

अभिनन्दन अटल बिहारी ! अभिनन्दन अटल बिहारी !! अभिनन्दन अटल बिहारी !!!




अटल बिहारी वाजपेयीजी के जन्मदिवस पर आत्मिक बधाई देते हुए मैं अपनी वही कविता आज उन्हें पुनः समर्पित करता हूँ जो उनके पहली बार प्रधानमन्त्री बनने पर की थी

रोक सका है कौन ज्वार सिन्धु का, दामिनी का उत्कर्षण
छीन सका है कौन गन्ध चन्दन से, कुसुमों से आकर्षण 


बाँध सका है कौन पवन का वेग और मेघों का गर्जन
कहाँ थमा है वसुन्धरा पर पल पल सृष्टि का परिवर्तन 


सूत्रपात नवयुग के नवशासन का फिर से आज हुआ है
राष्ट्र के सिंहासन पर अब एक राष्ट्रभक्त का राज हुआ है 


रोम रोम पुलकित है, मन हर्षित है, तन आह्लादित है
अब होगा उत्थान वतन का जन गण मन आश्वासित है 


हे निर्विवाद निष्छल निर्मल अविकारी
हे माँ वाणी के वरदपुत्र हुंकारी
हे प्रखर परन्तु मृदुभाषी मनोहारी 


अभिनन्दन अटल बिहारी !
अभिनन्दन अटल बिहारी !!
अभिनन्दन अटल बिहारी !!!


-अलबेला खत्री 


hasyakavi albela khatri dedicated a poem to sh.atal bihari vajpeyi

 albela khatri dedicated his poem to sh. atal bihari vajpeyi on his 90th birth day

hasyakavi albela khatri dedicated a poem to his son aalok khatri


My Blog List

myfreecopyright.com registered & protected
CG Blog
www.hamarivani.com
Blog Widget by LinkWithin

Emil Subscription

Enter your email address:

Delivered by FeedBurner

Followers

विजेट आपके ब्लॉग पर

Blog Archive