आज कई दिनों बाद जैसे ही ब्लॉग खोला, आदरणीय गिरीश 'बिल्लोरे'जी,
बबालजी और विजयकुमार तिवारी 'किसलय'जी की लेखनी द्वारा वर्णित 07
अप्रैल की रात जबलपुर में घटी शर्मनाक घटना का वर्णन पढ़ा। हालाँकि बहुत
अच्छा लिखा,
निष्पक्ष और बिना किसी पूर्वाग्रह के लिखा गया वर्णन था परन्तु
मैं समझता हूँ कि ये पर्याप्त नहीं है इसलिए नहीं कि उस रात मैं कुमार विश्वास
के षड़यंत्र का शिकार हो गया बल्कि इसलिए क्योंकि कुमार विश्वास का काला
सच बहुत बड़ा और चौंका देने वाला है उनके लिए जो उसे पूरी तरह जानते
नहीं हैं ।
अब मैं परत-दर-परत आपको बताऊंगा कि उसकी वास्तविक कारगुज़ारियाँ
कितनी घटिया और न केवल कविता बल्कि काव्य-मंचों और कवि
सम्मेलन के आयोजकों को भी शर्मसार कर देने वाली हैं ।
साथ ही मैं इस आलेख के माध्यम से खुली चेतावनी देता हूँ कुमार विश्वास
को कि अब कोई धृष्टता न करे, क्योंकि उसके पापों का घड़ा और मेरे
सब्र का बांध लगभग भर चुका है । यदि भविष्य में फिर कोई ऐसी साजिश
की तो परिणाम वही होगा जिसे मैं अब तक टालता रहा हूँ ।
अब एक बात मैं सभी ब्लोगर बन्धुओं से पूछना चाहता हूँ ख़ासकर कवि
मित्रों से कि आपकी ऐसी कोई कविता जो कि लोकप्रिय होने के साथ-साथ
आपको भी बहुत प्रिय हो, आपकी पुस्तक में प्रकाशित होने के अलावा
अनेक चैनलों से प्रसारित और अनेक काव्य-मंचों से पढ़ी जा चुकी हो
उस कविता को यदि कोई दूसरा व्यावसायिक कवि बिना आपकी अनुमति
के दुनिया भर में सुनाता रहे और अपने नाम से सुनाता रहे तो क्या आप
उसे क्षमा कर देंगे ? क्या आप ये बर्दाश्त कर पाएंगे कि आपकी औलाद
का बाप कोई दूसरा कहलाये।
अभी 08 अप्रेल को हिन्दी दैनिक भास्कर के सभी संस्करणों में मुखपृष्ठ
पर एक कविता छपी है 'जीवन एक क्रिकेट है'
इस कविता को बहुचर्चित युवा सन्त तरुण सागर अपने प्रवचनों में भी
बोलते रहे हैं और भास्कर में भी उन्हीं के हवाले से छपी है जबकि ये मेरी
कविता मेरे काव्य-संकलन 'सागर में भी सूखा है मन' के अलावा अनेक
अखबारों, स्मारिकाओं, कवि-सम्मेलनों और स्टार, सोनी,एनडीटीवी,
इण्डिया टी वी और सहारा टी वी ज़रिये अनेकानेक बार लोगों तक पहुँच
चुकी है । पर मैंने तरुण सागर पर क्रोध इसलिए नहीं किया क्योंकि
सन्त तरुण सागर कोई व्यावसायिक कलाकार नहीं है इसलिए बाज़ारू
लाभ नहीं ले रहे, केवल अपने प्रवचनों में मजबूती लाने के लिए के लिए
चोरी कर रहे हैं । इस कारण इस कविता का चोर होते हुए भी वे दण्डनीय
चोर नहीं हैं जबकि कुमार विश्वास तो मेरा व्यावसायिक मंचीय साथी है
और जानता है कि मेरी कविता को चुराना उसे कतई शोभा नहीं देता इसके
बावजूद वह मेरी एक रचना को हर मंच पर सुनाता है और वाहवाही लूटता है ।
आपकी जानकारी के लिए बतादूँ कि वह कविता भी संकलन में छपी हुई है
और लोकप्रिय भी है । कहिये, क्या सुलूक किया जाये अब इस काव्य-चोर
के साथ ?
रही बात 07 अप्रेल की घटना वाली, तो वो अगले अंक में सविस्तार लिख
रहा हूँ ............यकीं मानिए , जो लिखूंगा, सच लिखूंगा और सच इतना
गन्दा है कि आप झटका खा जायेंगे...........
तो मिलते हैं एक कप चाय के बाद................बहुत दिनों बाद
बीवी के हाथ की चाय मिल रही है भाई........
क्रमशः
hindi hasyakavi sammelan in mangalore by MRPL
-
शानदार, शानदार, शानदार …………………
शानदार और जानदार रहा मंगलूर रिफ़ाइनरी एंड पेट्रोकेमिकल्स लिमिटेड द्वारा
राजभाषा विभाग के तत्वाधान में डॉ बी आर पाल द्वारा आ...
12 years ago





