Albelakhatri.com

Hindi Hasya kavi Albela Khatri's blog

ताज़ा टिप्पणियां

Albela Khatri

Showing posts with label कुमार विश्वास का सच. Show all posts
Showing posts with label कुमार विश्वास का सच. Show all posts

जो खानदानी रईस हैं वो मिज़ाज़ रखते हैं नरम अपना - तुम्हारा लहजा बता रहा है, तुम्हारी दौलत नई नई है

albela khatri, kavi sammelan, hindi,panipat,kumar vishwas,kala sach, kalank, jabalpur, blog, sensex,poetry














सुप्रसिद्ध शायरा शबीना 'अदीब' की एक ग़ज़ल के दो शे'र बरबस याद

आ गये हैं इसलिए बिना उनकी अनुमति के यहाँ लगा रहा हूँ । अगर वे

ऐतराज़ करेंगी, तो क्षमा मांग लूँगा मिस्टर कुमार विश्वास ! लेकिन शे'र

आप पर फिटिया रहे हैं इसलिए चिपका रहा हूँ :


जो खानदानी रईस हैं वो मिज़ाज़ रखते हैं नरम अपना

तुम्हारा लहजा बता रहा है, तुम्हारी दौलत नई नई है


ज़रा सा कुदरत ने क्या नवाज़ा, के आके बैठे हो पहली सफ़ में

अभी क्यों उड़ने लगे हवा में, अभी तो शौहरत नई नई है



इसके अलावा एक और शे'र भी याद आ रहा है जो श्रद्धेय

बालकवि बैरागी जी से कोई बीस साल पहले सुना था :


कितने कमज़र्फ़ होते हैं ये गुब्बारे, चन्द साँसों में ही फूल जाते हैं

ज़रा सा ज़मीन से क्या उठते हैं, अपनी औक़ात भूल जाते हैं


हो सकता है, इन शे'रों में मुझसे कोई लफ्ज़ इधर-उधर हो गया हो,

लेकिन मतलब वही है ठन-ठन गोपाल ! और इनका प्रयोग मैंने इसलिए

किया क्योंकि पिछले 28 सालों में मैंने हिन्दी काव्य-मंचों पर ऐसे

अनेक कवि-कवयित्री देखे हैं जिनकी शौहरत आसमान को छूती थी

परन्तु वे दर्प से अछूते थे । गोपाल दास नीरज, रमानाथ अवस्थी,

काका हाथरसी, सोम ठाकुर, शैल चतुर्वेदी, विमलेश राजस्थानी,

गोपाल प्रसाद व्यास, भरत व्यास, इन्दीवर, कुंवर बेचैन, शरद जोशी,

आत्मप्रकाश शुक्ल, हुल्लड़ मुरादाबादी, ओमप्रकाश आदित्य, उर्मिलेश,

राधेश्याम प्रगल्भ, बालकवि बैरागी, माया गोविन्द, बरखारानी, ज्ञानवती

सक्सेना, इन्दिरा इन्दू और मंच सम्राट रामरिख मनहर जैसे अनेकानेक

लोगों को प्रसिद्धि के आकाश में झूला झूलते मैंने देखा है । अरे उनकी

प्रसिद्धि के आगे तो तुम्हारी प्रसिद्धि पानी भरती है लेकिन उनकी प्रसिद्धि

हवाई नहीं थी, बल्कि कठोर तप की कमाई थी इसलिए उन्होंने सहेज कर

रखी जो आज तक कायम है ।


दौलत और शौहरत के लिए उन्होंने कभी कोई शोर्ट-कट नहीं अपनाया ।

मिसाल के तौर पर :


उन्होंने कभी भी साउंड ओपरेटर को रूपये दे कर अन्य कवियों के लिए

माइक खराब नहीं कराया जैसा कि तुम करते रहे हो ।


उन्होंने अपने वरिष्ठ या कनिष्ठ कलमकारों का अपनी प्रस्तुति के दौरान

कभी मजाक नहीं उड़ाया जैसा कि तुम करते हो ।


उन्होंने कभी भी प्रोग्राम से पहले ही प्रेस रिपोर्टरों को खिला पिला कर,

अपने फोटो और साक्षात्कार छपवाने के लिए अनुबन्धित नहीं किया

जैसा कि तुम करते हो ।


उन्होंने कभी अपने आप को देश का सर्वाधिक लोकप्रिय कलाकार घोषित

अन्य प्रतिभावान लोगों को अपना चिंटू नहीं बताया जैसा कि तुम करते हो ।



अपने आयोजक के लिए उन्होंने कभी ये नहीं कहा कि उसकी छोकरी या

लुगाई मुझ पर फ़िदा है इसलिए उनकी सन्तुष्टि के लिए मुझे बुलाया है ।



कविसम्मेलन के निमन्त्रण पत्र में उन्होंने सप्रयास कभी भी अपना नाम

और फोटो बड़ा नहीं कराया जैसा कि तुम करते हो।



और तो और उन्होंने चन्द ठहाकों और तालियों के लिए अन्य कवियों की

कविताओं और चुटकियों व टिप्पणियों को कभी नहीं सुनाया जैसा कि तुम

करते हो ।


चूँकि तुम्हारी भूख बड़ी है, तुम्हारी आकांक्षाएं बड़ी हैं इसलिए तुम पचास

तरह के हथकण्डे अपना कर भी लोगों के प्रोग्राम छीन लेते हो ये सोच कर

कि ये तुम्हारा टेलेंट है जबकि ये तुम्हारा टेलेंट नहीं तुम्हारी तक़दीर है

जिसने तुम्हे वो सब देना ही था जिसके पीछे तुम पागल हुए जा रहे हो ।

ठीक उसी तरह जैसे कौआ जितना ज़्यादा सयाना होता है उतनी ही ज़्यादा

गन्दगी खाता है यह सोच कर कि ये उसकी हुशियारी है जबकि ये उसकी

हुशियारी नहीं उसकी तक़दीर है जिसमे लिखा हुआ भोगना ही पड़ता है ।



मैंने भी भोगा है अपने कुकर्मों का फल, अरे मैंने तो कोई षड़यंत्र भी नहीं

रचा और कोई व्यभिचार भी नहीं किया, केवल 10 दिन तक अमेरिका

के केसिनो में जुआ खेला था जिसके लिए आज तक शर्मिन्दा हूँ और

आर्थिक तंगी में हूँ ।



पोस्ट लम्बी हो रही है इसलिए मिलते हैं ब्रेक के बाद..........क्रमशः


My Blog List

myfreecopyright.com registered & protected
CG Blog
www.hamarivani.com
Blog Widget by LinkWithin

Emil Subscription

Enter your email address:

Delivered by FeedBurner

Followers

विजेट आपके ब्लॉग पर

Blog Archive