
असम्मान में,
निरादरणीय डॉ कुमार विश्वास,
तथाकथित फ़िल्म गीतकार एवं सर्वाधिक महंगे मंचीय कवि,
भारत
प्रसंग : आपके भव्य पुंगीवादन समारोह की अनुमति पाने के क्रम में ।
सन्दर्भ : आपके दोगले कृतित्व से आहत हिन्दी हास्य कवि-सम्मेलन ।
अपने आपको वोडाफोन वाले कुत्ते से भी ज़्यादा लोकप्रिय,
व्यस्त और महंगे बताने वाले आत्ममुग्ध महोदय !
समय आ गया है कि अब आपकी कलई खोल दी जाये और आपके वास्तविक
चरित्र से अनभिज्ञ जनता को बता दिया जाये कि आप कितने पहुंचे हुए
झूठे, चोरटे, लम्पट, भितरघाती, यारमार, नमकहराम और फेंकुचंद प्राणी हैं
ताकि वे लोग सावधान हो जाएँ जो आपको बढ़ावा ही नहीं देते बल्कि
चढ़ावा भी देते हैं तथा भूलवश आपको घर बुला कर अपने परिवार की बहन-
बेटियों के साथ बतियाने व खिलाने पिलाने की गलतियाँ कर बैठते हैं ।
कृपया एक बार ज़ोरदार ताली बजा कर अनुमति दे दें ताकि ये समारोह
विधिवत शुरू किया जा सके । वैसे आप ताली नहीं बजायेंगे तो भी हम
आपकी पुंगी बजायेंगे और जम कर बजायेंगे ।
कहिये, श्रीगणेश कहाँ से करें ? 1991-92 के जयपुर स्थापना समारोह से
या 93-94 के गुजरात हिन्दी समाज - अहमदाबाद के कवि-सम्मेलन से ?
5 साल पहले हुए कमानिया गेट जबलपुर कवि सम्मेलन से या 5 फरवरी
2011 को सिंगापोर वाले कवि-सम्मेलन से ? राजकुमार भक्कड़ के लिए
की गई घटिया टिप्पणी से या गणपत भंसाली और सुबचनराम के
मखौल से ? प्रख्यात कवि बलबीर सिंह 'करुण' के अपमान से या गजेन्द्र
सोलंकी के उपहास से ? सूरत में शबीना अदीब के खिलाफ साजिश से
या भोपाल में रमेश शर्मा को फ़्लॉप कराने से ? मल्लिका शेरावत पर
फ़िल्माये गये तुम्हारे गाने से या लाफ्टर चेलेंज के डायरेक्टर पंकज
सारस्वत द्वारा तुम्हें तुम्हारी औक़ात दिखाने से ? मंच पर अन्य
कवियों की टिप्पणियां भुनाने से या अन्य प्रदेशों में अपनी मातृभूमि
उत्तर प्रदेश का मज़ाक उड़ाने से ?
यों तो अनेक बिन्दु हैं लेकिन मुझे एक बार इन में से ही कोई बता दो
ताकि मैं अपना काम शुरू कर सकूँ .............इस निर्णय के लिए आपके
पास हैं कुल 12 घंटे और आपका खराब समय शुरू होता है अब ।
अगली पोस्ट में अलबेला खत्री आपको बतायेगा -
जो तोको कांटा बुवे, ताहि बोव तू भाला
वो भी साला याद करेगा, किससे पड़ा है पाला
लगातार .........................अगले अंक में
-अलबेला खत्री
hindi hasyakavi sammelan in mangalore by MRPL
-
शानदार, शानदार, शानदार …………………
शानदार और जानदार रहा मंगलूर रिफ़ाइनरी एंड पेट्रोकेमिकल्स लिमिटेड द्वारा
राजभाषा विभाग के तत्वाधान में डॉ बी आर पाल द्वारा आ...
12 years ago





