Albelakhatri.com

Hindi Hasya kavi Albela Khatri's blog

ताज़ा टिप्पणियां

Albela Khatri

Showing posts with label nirmal darbaar. Show all posts
Showing posts with label nirmal darbaar. Show all posts

हास्यकवि अलबेला खत्री का पैगाम, हनुमानजी के तमाम भक्तों के नाम



भ्रष्टाचार, हिंसाचार तथा व्यभिचार  से पूरी तरह त्रस्त, ग्रस्त और अभ्यस्त  हो चुके मेरे प्यारे देशवासियों, सादर वन्दे !

बजरंग बली की प्रेरणा एवं कृपा  से निर्मित, मेरे लोकप्रिय एवं बहुचर्चित  हनुमान भजनों का  ऑडियो सी. डी.
हे हनुमान  बचालो  अब पूरी तरह तैयार है  और इसे घर-घर तक पहुँचाने का प्रयास जारी है .

मित्रो ! ये भजन कोई आम  भजन नहीं हैं  बल्कि आज के माहौल को देखते हुए लीक से हट कर  रचे गये आइटम भजन हैं . जिस प्रकार  त्रेतायुग में  जामवंतजी ने अपने शब्दों से  हनुमानजी को उनका बल याद दिलाया था  उसी तरह  इन ९ भजनों  के ज़रिये  अन्जनी के लाल को हमने उनकी  ज़िम्मेदारी याद दिलाने का प्रयास किया है .

दुर्भाग्य से  जिस प्रकार के गीत-संगीत पूर्ण  माहौल में हम  जी रहे हैं उसमे  किसी स्वस्थ और साफ़-सुथरे देश-भक्ति  ऑडियो एलबम  को लोग  बाज़ार  से खरीद कर सुनेंगे, इसकी उम्मीद  करना बेकार है . इसलिए  इस एलबम को हम आप जैसे समर्थ एवं उदार हस्तियों  के सहयोग से घर-घर पहुँचाना चाहते हैं . हम चाहते हैं  कि आप इसे खरीद कर  अपने ग्राहकों, मित्रों, सम्बन्धियों  और  धार्मिक  स्थलों  को अपनी ओर से मुफ़्त भेन्ट करें .
इसके लिए हम  आपको बहुत ही कम  मूल्य  पर ये एलबम उपलब्ध कराएँगे . साथ ही  आपका विज्ञापन भी पूर्णतः नि:शुल्क लगायेंगे .

एक ऑडियो  सी डी का बाज़ार मूल्य ४५  रूपये है परन्तु  हम आपको २५  रूपये में देंगे और  कम से कम १००० सी डी लेने पर  आपका  विज्ञापन नि:शुल्क रूप से  सी डी कवर पर  प्रकाशित करेंगे .  यहाँ  उल्लेखनीय है कि आपका विज्ञापन  कम से कम ८००० सी डी पर  छपेगा भले ही आप १००० सी डी लें, २००० लें  या ५०००  लें .

ये देश राम का है और  राम के देश को बचाने के लिए  अब हनुमानजी के सिवा हमारे पास कोई विकल्प नहीं है . इस  बात को  समझते हुए एक राष्ट्र-भक्त कवि-कलाकार के नाते मैंने अपना समूचा सामर्थ्य और  परिश्रम लगा कर  देश बचाने की राह में  यह कृति तैयार कर दी है  अब इसे  आपके सम्बल की  ज़रूरत है. यदि आप चाहते हैं  कि ऐसे प्रयास को सफलता मिलनी चाहिए  और  इस देश को बचाने  के लिए दैविक कृपा बरसनी चाहिए तो आज अभी मुझसे सम्पर्क करें  और अपना  योगदान दें .

संख्या महत्वपूर्ण नहीं है, आप एक से लेकर एक लाख तक कितनी भी  सी डी  खरीद सकते हैं  लेकिन सी डी कवर पर आपका विज्ञापन  तभी लग पायेगा जब आप कम से कम  एक हज़ार  सी डी मंगवाएंगे .

आपके सहयोग की अपेक्षा में
-अलबेला खत्री - सूरत
mobile :  92287 56902 ,  Email : albelakhatri.com@gmail.com ,
www.facebook.com/albelakhatri

______________________________________________________________


My Blog List

myfreecopyright.com registered & protected
CG Blog
www.hamarivani.com
Blog Widget by LinkWithin

Emil Subscription

Enter your email address:

Delivered by FeedBurner

Followers

विजेट आपके ब्लॉग पर

Blog Archive