नमस्कार ब्लोगर स्वजनों !
पिछली बार जब मोहब्बत के शे'र आमंत्रित किये गये थे तो आपने
अच्छा ख़ासा रिस्पोंस दिया था और डॉ अरुणा कपूर विजयी हुई थीं ।
आज से शारदीय नवरात्र आरम्भ हो चुके हैं । इसलिए अवसर की
पवित्रता को देखते हुए आज के खेल में आपसे जगत जननी जगदम्बा
के भजन आमन्त्रित किये जा रहे हैं, यों तो आदि शक्ति नवदुर्गा के
किसी भी स्वरूप को समर्पित रचना आप भेज सकते हैं परन्तु माँ
सरस्वती की वन्दना के लिए विशेष अनुरोध है ।
ऐसा लग रहा है जैसे पिछली बार स्पर्धा की जानकारी सबको समय पे
नहीं मिल पाई इसलिए स्पर्धा के परिणाम घोषित होने के उपरांत भी
अभी तक मोहब्बत के शे'र प्राप्त हो रहे हैं । लिहाज़ा इस बार प्रविष्टि
भेजने के लिए आपको एक नहीं बल्कि पूरे तीन दिन दिए जायेंगे ।
साथ ही पुरस्कार राशि भी 500 रूपये से बढ़ा कर 900 रूपये की जा
रही है ।
यानी पहले से लगभग डबल !
तो जीत लीजिये वाह वाही के साथ 900 का नगद इनाम भी।
900 रूपये का ये पुरस्कार तो केवल इस स्पर्धा के लिए होगा जबकि
सहभागियों द्वारा अर्जित पॉइंट्स उनके पंजीकृत खाते में भी जोड़े
जायेंगे जिसके आधार पर मासिक पुरस्कारों का निर्णय होगा ।
तो जल्दी कीजिये -
अपनी प्रविष्टि भेजिए..और अधिकाधिक पॉइंट्स प्राप्त कीजिये ।
नियम व शर्तें वही हैं :
प्रत्येक संकलित रचना के लिए 100 पॉइंट्स और स्वरचित के लिए
200 पॉइंट्स दिए जायेंगे । स्वरचित रचना के साथ स्वरचित लिखना
अनिवार्य है वरना उसे संकलित ही माना जायेगा । संकलित रचना के
साथ उसका स्रोत बताना होगा जैसे- पुस्तक, कैसेट, फ़िल्म वगैरह ।
स्पर्धा में विजेता होने के लिए सहभागी का www.albelakhatri.com
पर पंजीकृत होना और उनके ब्लॉग पर निम्नांकित लिंक कोड होना ज़रूरी हैं
__________
<a target="_blank" href="http://www.albelakhatri.com/registration"><img src="http://www.albelakhatri.com/images/User.gif"
border="0" alt="Albela Khatri, Online Talent Serach, Hindi Kavi" /></a>
<a target="_blank" href="http://www.albelakhatri.com/registration"><img src="http://www.albelakhatri.com/images/User.gif"
border="0" alt="Albela Khatri, Online Talent Serach, Hindi Kavi" /></a>
________
विशेष निवेदन :
मित्रो ! ये एक खेल मात्र नहीं है, बल्कि ये उस महती कार्य को अंजाम
तक पहुँचाने का प्रयास है जिसका सपना मैंने बहुत पहले देखा था ।
ऐसे कितने ही प्रतिभाशाली लोग हैं जो फ़िल्मों, टी वी और स्टेज के
अलावा म्यूजिक इंडस्ट्री में नाम और दाम कमा सकते हैं लेकिन वे
दूर दराज के क्षेत्रों में रहते हैं या उनके पास कोई प्रोपर एप्रोच नहीं
होती इसलिए उनकी कला केवल उनके घर-आँगन तक ही सीमित
रहती है www.albelakhatri.com ने पहली बार एक ऐसा मंच
तैयार किया है जहाँ बिना कोई खर्च किये कोई भी कलाकार अपने को
कितना भी प्रमोट कर सकता है और बड़े प्रोडक्शन हाउसेस की
नज़रों में आ सकता है । यदि उसमे प्रतिभा है तो उसे अवसर मिल ही
जाये, ऐसा प्रबन्ध हम कर रहे हैं और ज़्यादा से ज़्यादा निर्माता -
निर्देशक व इवेंट ओर्गेनाइज़र on line talent search के ज़रिये उन
तक पहुँच सकें इसकी व्यवस्था हम कर रहे हैं
और भी बहुत कुछ है । जैसे www.albelakhatri.com पर आप
अपना विज्ञापन ख़ुद बना कर निशुल्क लगा सकते हैं । साथ ही मित्र
समूह बना कर प्रत्येक मित्र पर 40 पॉइंट कमा सकते हैं वगैरह वगैरह
एक बार समय निकाल कर www.albelakhatri.com को पूरा देखिये ,
ध्यान से देखिये फिर बताइये कैसी लगी ये वेब साईट
जय माता दी..............
शुभ नव रात्रि !






