Albelakhatri.com

Hindi Hasya kavi Albela Khatri's blog

ताज़ा टिप्पणियां

Albela Khatri

Showing posts with label अरुणा कपूर. Show all posts
Showing posts with label अरुणा कपूर. Show all posts

हिन्दी ब्लोगर बन्धुओं के लिए शानदार अवसर : अपनी ग़ज़ल भेजो और सम्मान सहित रूपया 1100 जीतो

प्यारे ब्लोगर बन्धुओ !

लम्बे अन्तराल के बाद पुनः नमस्कार ।



11 दिनों में 11 कवि-सम्मेलन पकड़ रखे थे,

सब में पहुंचना और काव्य प्रस्तुति देना लाज़िम था,

क्योंकि सभी जगह पैसा भी मिलने वाला था और यश भी,

कुल मिला कर सभी कार्यक्रम सफल रहे और यात्रा सुखद रही ।



आइये अब आज की बात करते हैं -


दो स्पर्धायें पहले सम्पन्न हो चुकी हैं । प्रथम बार डॉ अरुणा कपूर

विजेता रही थीं और दूसरी बार डॉ रूपचंद्र शास्त्री 'मयंक'

विजेता रहे थे ।


http://albelakhari.blogspot.com/2010/10/blog-post_07.html


http://albelakhari.blogspot.com/2010/10/blog-post_11.html



देखें..... अब तीसरी बार कौन बाज़ी मारता है ?



आज आयोजित करते हैं "ग़ज़ल स्पर्धा"


इस स्पर्धा के लिए ऐसी ग़ज़लें आमन्त्रित की जा रही हैं जो

ग़म-ए-जाना नहीं, ग़म-ए-दौराँ से बाबस्ता हों, आज की ज़िन्दगी

से जुड़ी हों और अभी तक किसी गायक ने गाई नहीं हों क्योंकि

अगर मामला जम गया तो इन्हीं ग़ज़लों का एक audio c d भी

बना कर रिलीज़ किया जाएगा ।



यह स्पर्धा केवल स्वरचित/मौलिक ग़ज़लों के लिए है । इसलिए

कृपया इसमें स्वरचित ग़ज़लें ही भेजें ।



ग़ज़ल का मीटर, बहर, मौजू और तेवर कुछ भी हो सकता है ।

इन पर किसी प्रकार का कोई आग्रह या प्रतिबन्ध नहीं है । क्यों ?

क्योंकि ये स्पर्धायें हम रचनाकारों को जांचने के लिए नहीं बल्कि

प्रोत्साहन के लिए कर रहे हैं । हम यहाँ किसी की सृजन क्षमता का

इम्तेहान लेने नहीं बैठे हैं बल्कि उनकी क्षमताओं को और उनकी

लेखनी को सलामी देने का प्रयास कर रहे हैं


हमारा लक्ष्य किसी की प्रतिभा से मौज करना नहीं, अपितु

प्रतिभा को मज़ा देना है ।



पिछली स्पर्धाओं में प्रविष्टियाँ बहुत कम आयीं थीं, क्योंकि

बहुत से वरिष्ठ लोगों को ये काम पसन्द नहीं आया होगा कि

कल का एक छिछोरा छोकरा 'हिन्दी ब्लोगिंग' में प्राण फूंकने

की कोशिश करे यानी विभिन्न स्पर्धायें आयोजित करके, अन्य

फ़ालतू बातों से ध्यान हटा कर सृजन की ओर आकर्षित करे व

पुराने दादा लोग उसका अनुसरण करे । लेकिन मुझ पर इसका

कोई प्रभाव नहीं पड़ने वाला ...यों तो अधिकाधिक प्रविष्टियों का

अभीप्सु हूँ परन्तु ये भी कहता हूँ कि यदि कुल मिला कर एक

प्रविष्टि भी प्राप्त हुई तो भी स्पर्धा जारी रहेगी और परिणाम

घोषित होगा ।


शर्तें और नियम वही हैं जो पहले थीं बस एक अन्तर इस बार

किया गया है कि इनामी राशि को बढ़ा कर रूपये 1100 कर

दिया है ।


तो देर किस बात की ?


तुरन्त अपनी ग़ज़ल या ग़ज़लें भेज दें ।



आपके पास एक सप्ताह का समय है

और आपका समय शुरू होता है ..अब अर्थात अभी !



जो लोग अभी तक पंजीकृत नहीं हुए हैं वे निम्नांकित लिंक कोड

पर जाकर तुरन्त अपना पंजीकरण पूर्ण करलें साथ ही वहीँ

वेब साईट के home page पर प्रदर्शित निम्नांकित लिंक कोड

अपने ब्लॉग या वेब साईट पर लगालें । ये ज़रूरी भी है और आपके

लिए बहुत फ़ायदेमंद भी।


Albela Khatri, Online Talent Serach, Hindi Kavi


कोशिश कीजिये कि इस बार आप 1100 का पुरस्कार जीतें ताकि

निकट भविष्य में इसे 11000 रूपये का पुरस्कार बनाए जाने की

मेरी योजना सफल हो सके ।


आपका विनम्र धन्यवाद,


-अलबेला खत्री


albelakhatri.com,hasyakavi,nimbahera kavi sammelan,hasya kavisammelan, albela khatri,kavita, hindi poem, indian poetry,shaayari, comedy, kavi from surat











आज की विजेता डॉ अरुणा कपूर को बधाई ! कल के लिए माँ दुर्गा के भजन तैयार रखें -




प्यारे ब्लोगर स्वजनों !

कल वाले खेल के परिणाम की घड़ी आ गई है इसलिए परिणाम

घोषित करना मेरा फ़र्ज़ है जिसे मैं घोषित करते हुए बहुत संकुचा

रहा हूँ और दुविधा में हूँ । मैं समझ ही नहीं पा रहा हूँ कि आखिर

मुझसे लिखने में या पोस्ट करने में कहाँ - क्या चूक हुई कि

ज़्यादातर मित्र समझ ही नहीं पाए या समझ कर भी

नियम-शर्तों को अनदेखा किया ...खैर-



मैंने "मोहब्बत" लफ़्ज़ से शुरू होने वाले शे'र आमन्त्रित किये थे ।

प्रत्येक संकलित शे'र के लिए 100 और स्वरचित शे'र के लिए

200 पॉइंट्स निर्धारित किये थे । ये पॉइंट्स इस प्रतियोगिता में

तो कारगर रहेंगे ही, सहभागी के उस खाते में भी जोड़े जायेंगे

जिनके आधार पर
HTML clipboardhttp://www.Albelakhatri.com के मासिक

पुरस्कार दिए जाने हैं ।


कुल मिला कर 11 मित्रों ने रिस्पोंस दिया जिनमे से सर्वश्री

राज भाटिया, किरण राजपुरोहित नितिला, कुमार राधारमण,

पं डी के शर्मा 'वत्स' और जाकिर अली रजनीश जी ने तो केवल

अपनी सदभावनाएँ ही भेजीं शे'र नहीं - जबकि उड़नतश्तरी फेम

समीरलाल 'समीर' ने 5 , श्रीमती आशा जोगलेकर ने 1 ,

वन्दना जी ने 1, डॉ अरुणा कपूर ने 1 और रूपचंद्र शास्त्री 'मयंक'

जी ने 2 स्वरचित शे'र भेजे जिनके लिए मैं आप सभी

सहभागियों का कृतज्ञ हूँ ।



लेकिन एक लफड़ा हो गया ___ लफड़ा ये हो गया कि स्वरचित

शे'रों के साथ सहभाग लेकर भले ही समीरलालजी ने 1000,

आशाजी ने 200 और वन्दनाजी ने भी 200 पॉइंट्स अर्जित

किये परन्तु चूँकि आप तीनों ने स्वयं को
HTML clipboardhttp://www.Albelakhatri.com

पर पंजीकृत किया हुआ नहीं है इसलिए अत्यन्त खेद के साथ मुझे

आपकी प्रविष्टि को बाहर रखना पड़ेगा क्योंकि मैंने पहले ही लिख

दिया था कि पंजीकृत होना और ब्लॉग पर on line talent search

का लिंक कोड लगाना अनिवार्य है ।



हालांकि आपके पॉइंट्स सुरक्षित हैं और जब भी आप पंजीकृत

होंगे, ये आपके खाते में जोड़ दिए जायेंगे जिससे आपके लिए

मासिक पुरस्कारों का मार्ग प्रशस्त होगा ।



अब बचे दो पंजीकृत लोग - डॉ अरुणाजी कपूर जिन्होंने 1

स्वरचित काव्य भेजा और डॉ रूपचंद्र शास्त्री जी जिन्होंने दो

स्वरचित शे'र भेजे लेकिन "मोहब्बत" लफ़्ज़ से एक ही शुरू

होता है इसलिए दोनों के 1-1 शे'र के कारण 200-200 पॉइंट्स

हुए लिहाज़ा परिणाम किसके पक्ष में हो, ये दुविधा तो होनी ही

थी । परन्तु रास्ता मिल गया क्योंकि डॉ अरुणा कपूर ने अपना

पंजीकरण करते समय प्रोफाइल पूर्ण रूप से भर कर शास्त्री

जी की अपेक्षा ज़्यादा पॉइंट कमा रखे हैं जबकि शास्त्रीजी ने

अभी तक अपना फोटो और प्रोफाइल अप डेट नहीं किया है


सो आज की विजेता हैं - डॉ अरुणा कपूर !


बधाई हो अरुणा जी, 24 घंटे के भीतर इनामी राशि रूपये 500

तो आपको भिजवा ही दी जायेगी साथ ही

HTML clipboardhttp://www.Albelakhatri.com पर आपको हाई लाइट भी किया

जाएगा ।


कृपया आप आपने ब्लॉग/वेब साईट पर ये लिंक ज़रूर लगालें

ताकि आपकी प्रत्येक ताज़ा पोस्ट को और ज़्यादा लोगों तक

पहुंचाने के लिए लगातार दिखाया जा सके ।


Albela Khatri, Online Talent Serach, Hindi Kavi

ठीक 12 घंटे बाद
अगली पोस्ट में हम एक नया खेल खेलेंगे,

कृपया आप सब जगतजननी माँ दुर्गा जी के गुणगान वाली

धार्मिक रचनाएं तैयार रखें क्योंकि अगली स्पर्धा में आपको

वही भेजनी है ।


शर्तें और नियम वही रहेंगे -


संकलित रचना पर 100 पॉइंट्स और स्वरचित पर 200 पॉइंट्स

दिए जायेंगे जो कि स्पर्धा के अलावा मासिक पुरस्कार के लिए

भी जोड़े जायेंगे ।


सहभागी का
HTML clipboardhttp://www.Albelakhatri.com पर पंजीकृत होना तथा

ब्लॉग पर कोड लगाना अनिवार्य है ।



जिन मित्रों ने मेरी पिछली दो पोस्ट नहीं पढ़ी हैं उनकी जानकारी

के लिए बता दूँ कि एक अभियान शुरू किया है नवोदित तथा

अवसरों से वंचित प्रतिभाओं को स्टेज, टी वी, फ़िल्म और म्यूजिक

इंडस्ट्री तक पहुँचाने के लिए
HTML clipboardhttp://www.Albelakhatri.com पर

on line talent search चलाया जा रहा है जहां आप सभी अपने

आप को भरपूर प्रमोट कर सकते हैं और ख़ुद को प्रमोट करते हुए

नगद राशि भी सम्मान के रूप में प्राप्त कर सकते हैं



तो देर किस बात की आइये, अपनी श्रेणी चुनिए और पंजीकृत हो

जाइए...........जय हिन्दी - जय हिन्द !


छापते-छापते : श्री मजाल जी का शे'र भी प्राप्त हुआ लेकिन समय

की मर्यादा के चलते उसे सम्मिलित नहीं किया जा रहा परन्तु इस

शानदार शे'र के लिए उनका हार्दिक हार्दिक धन्यवाद ।


शुभ नवरात्रि ! जय माता दी !



My Blog List

myfreecopyright.com registered & protected
CG Blog
www.hamarivani.com
Blog Widget by LinkWithin

Emil Subscription

Enter your email address:

Delivered by FeedBurner

Followers

विजेट आपके ब्लॉग पर

Blog Archive