25 दिसम्बर की रात, राजस्थान के पिलानी में सर्वाधिक सर्दी
..और उस महा सर्दी की रात दो बजे तक चला कवि-सम्मेलन !
BITS के चेयर पर्सन श्री हर्षवर्धन जी बिरला के मुख्य आतिथ्य में
संपन्न हुए इस रंगारंग कवि-सम्मेलन में 'जन गण मन' के
समय सभी कवि/कवयित्री ठण्ड के मारे कंप-कंपा रहे थे ऐसे में
दो सक्रिय हिन्दी ब्लोगर्स सामने आये और एक सिरे पर
अलबेला खत्री और दूजे सिरे पर सुनीता शानू ने दीवार की तरह
खड़े रह कर मंचस्थ लोगों को सर्दी से बचाया....भरोसा न होतो
फोटो देख कर लें .
महान उद्योगपति स्व. राधाकृष्ण बिरला की जन्मशती के अवसर
पर आयोजित इस विराट कवि-सम्मेलन में उनके सुपुत्र श्री हर्षवर्धन
बिरला ने भी ख़ूब शेरो-शायरी सुना कर कवियों को अचंभित और
दर्शकों को मनोरंजित किया . दर्शक दीर्घा में बिरला परिवार के
समस्त लोग थे जो कि देश-विदेश से जन्मशती समारोह में शिरकत
करने आये थे .
उस रात मैंने सुनीता शानू को पहली बार सुना और महसूस किया कि
वह एक बेहतरीन कवयित्री है . उन्हें मंच पर आना चाहिए ताकि
अच्छी रचना का अभाव मंच से दूर हो सके .
जय हिन्द !
| jan gan man by birla harshvardhanji alongwith hasyakavi albela khatri left to sunita shanoo right all kavi/kavyitris at pilani on 25-12-2011 |





