Albelakhatri.com

Hindi Hasya kavi Albela Khatri's blog

ताज़ा टिप्पणियां

Albela Khatri

Showing posts with label pyar mohabbat. Show all posts
Showing posts with label pyar mohabbat. Show all posts

मौत से कह दूंगा, रुक जा दो घड़ी, आने वाला है ज़माना प्यार का



सांस  में सुर सनसनाना प्यार का

ज़िन्दगी है  ताना बाना  प्यार का


मौत से कह दूंगा, रुक जा दो घड़ी

आने वाला है  ज़माना  प्यार का


यों तो हर मौसम का अपना रंग है

पर लगे मौसम सुहाना प्यार का


उफ़ जवानी का ये आलम जानेमन

और उस पर उमड़ आना  प्यार का


चीज  है अनमोल, पर बाज़ार में

नहीं मिलेगा चार आना प्यार का


बैठे ठाले यों ही कुछ कुछ लिख दिया

ख़ुद-ब-ख़ुद बन बैठा गाना प्यार का 


है मुकद्दरमन्द जिसको मिल गया

ज़िन्दगी में गुनगुनाना प्यार का


उस घड़ी मत रोकना "अलबेला" को

जब लबों पर हो तराना प्यार का


जय हिन्द !
gayika  Sadhna Sargam, Sangeetkar Arnab aur geetkar Albela Khatri

My Blog List

myfreecopyright.com registered & protected
CG Blog
www.hamarivani.com
Blog Widget by LinkWithin

Emil Subscription

Enter your email address:

Delivered by FeedBurner

Followers

विजेट आपके ब्लॉग पर

Blog Archive