Albelakhatri.com

Hindi Hasya kavi Albela Khatri's blog

ताज़ा टिप्पणियां

Albela Khatri

आजकल कवितायें नहीं केवल चिन्ता कर रहा हूँ





हँसाना और लोगों को मनोरंजित करना मेरा पेशा है इसलिए करता हूँ

कविता लिखना मेरा शौक है इसलिए वो भी करता हूँ

लेकिन

जाने क्यों

कुछ दिनों से मन मेरा बुझा बुझा सा है

ऐसा लगता है मानो देश लुट चुका है और लगातार लुट रहा है

जिन के भरोसे हम अपने सुखी भविष्य के स्वप्न संजोते हैं

जिन के भरोसे हम अपने घर में निश्चिन्त हो कर सोते हैं


वही

लुटेरे निकले

जिन्हें उजाला समझा, वही अन्धेरे निकले

डर है

कहीं मिस्र वाला दृश्य भारत में बन जाये...........

शोषित जनता की शोषक सत्ता से ठन जाये

यदि ऐसा हुआ तो कवितायें सब धरीं रह जायेंगी

चुटकुले किसी काम आयेंगे

काम आएगा सिर्फ़ घर में पड़ा राशन और जेब में रखा पैसा

ये सोच कर बहुत डर रहा हूँ

आजकल कवितायें नहीं केवल चिन्ता कर रहा हूँ





रहने दे रंग लाल ! क्या पड़ा है इन बातों में ...





रंग
लाल का बेटा नंग लाल पिछले तीन सालों से लगातार फेल हो रहा था

उसे जोश दिलाने के लिए रंग लाल ने सुबह सुबह चेतावनी दी - कान खोल

कर सुनले नंग लाल ! अगर इस बार भी तू फेल हो गया तो मुझे अपना

पापा मत कहना



शाम को जब नंग लाल परीक्षा परिणाम ले कर लौटा तो बाप ने कड़कती

आवाज़ में पूछा - कैसा रहा रिजल्ट ?



नंग लाल बोला -

रहने दे रंग लाल ! क्या पड़ा है इन बातों में ...






क्योंकि यहाँ के लोग मरने के लिए आत्म-निर्भर हैं




ऑस्ट्रेलिया में तूफ़ान की मार है

उत्तरी अमेरिका में भयंकर गार है

चीन में बाढ़ का क़हर बरपा है तो

इजिप्त में दमनकारी नरसंहार है


कुल मिला कर सारी दुनिया दुखी है

केवल अपना भारत देश ही सुखी है

क्योंकि यहाँ के लोग मरने के लिए आत्म-निर्भर हैं

ट्रेन से गिर कर मर जायेंगे

नकली शराब से मर जायेंगे

कितने संतोषी लोग !

जहाँ राजा को भी कैद में जाने से गुरेज़ नहीं है

और

घोटालों को भी आदर्श कहने में परहेज़ नहीं है


जय हो !

कल मुम्बई में प्रोग्राम करके रात को सिंगापोर जाना है

इसलिए ज़्यादा कुछ लिखने के लिए समय नहीं है

लेकिन दोस्तों !

मन बहुत खिन्न है

दिल बड़ा उदास है

शायद आप भी हालात देख कर दुखी तो होंगे ही...............


लोग नमक घिसने लगते हैं




रिश्ते जब रिसने लगते हैं

तो परिजन पिसने लगते हैं


मत दिखलाना घाव किसी को

लोग नमक घिसने लगते हैं

hasna mana hai,surati kavi, hasya kavi sammelan, albela khatri, hasya,vyangya,geet,dance,sensex, world cup, bahut khoob, waah waah,haste haste

ये देख कर आज मन लज्जित है

एक ईमानदार प्रशासक

यशवंत सोनावणे

को ज़िन्दा जलाने वालों को

रोकने वाला कोई नहीं............


लेकिन

अपने ही मुल्क़ में

तिरंगा यात्रा रोकने वालों के लिए

पूरा तन्त्र सज्जित है


ये देख कर

आज मन लज्जित है



राष्ट्र नज़रबन्द

और

राष्ट्रघाती स्वतन्त्र है

इससे

ये प्रमाणित होता है कि

आज भारत में

गणतंत्र नहीं,

गनतन्त्र है



गनतंत्र मुबारक !

जय हिन्द !


hasna mana hai, hasyakavi albela khatri,kavi sammelan,surati,shaakahar,sex in life,japani tel,hindi,kavita,gujarat

एक छन्द नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के नाम



एक-एक चेहरा मायूस सा हताश सा है

एक-एक चेहरा उदास मेरे देश में


भाई आज भाई का शिकार खेले जा रहा है

बहू को जला रही है सास मेरे देश में


इतना सितम सह के भी घबराओ नहीं,

तोड़ो नहीं बन्धु यह आस मेरे देश में


टेढ़े-मेढ़े लोगों को जो सीधी राह ले आएगा,

पैदा होगा फिर से सुभाष मेरे देश में




hasna mana hai,hasyakavi albela khatri,adult, vina,bigg,teen,yung,poem,hindi,india,cricket,khan, kavi






विश्व की सर्वाधिक लम्बी ब्लोगर्स मीट में योगेन्द्र मौदगिल की उदारता और अलबेला खत्री का शाक परांठा

प्यारे मित्रो !

सर्दी के आलम में आप सबको मेरा गरमा-गरम नमस्कार !


चूँकि अभी अभी थोड़ी फ़ुर्सत मिली है, इसलिए सर्वप्रथम मैं आपको

बताता हूँ दास्ताँ उस चिट्ठाकार संगोष्ठी की जिसे हिन्दी ब्लोगिंग के

इतिहास में सर्वाधिक लम्बी "हिन्दी ब्लोगर्स मीट" के रूप में दर्ज़

किया जाएगा लीजिये, आप भी शामिल हो कर आनन्द लीजिये :



पहला सत्र :
सूरत में 26 दिसम्बर 2010, शाम 7 बजे

मेज़बान अलबेला खत्री ने मुख्य अतिथि कविवर योगिन्द्र मौदगिल का

सस्नेह-आलिंगन कर के स्वागत किया और उनके पसन्दीदा सोमरस

"
सिग्नेचर" से अभिनन्दन किया श्री मौदगिल ने भी बड़ी उदारता

बरतते हुए, तब तक अविरल सोमपान किया जब तक कि वो पूर्णतः

टुलत्व को प्राप्त नहीं हो गये। सोडा और कोकाकोला का उपयोग

ज़्यादा नहीं किया, क्योंकि उनका मानना था कि अच्छी और स्वस्थ

ब्लोगिंग के लिए सोडा के बजाय पानी मिश्रित सोमपान ही श्रेयस्कर

है क्योंकि सोडा मिश्रित होने से कालान्तर में हाथों के कम्प-कम्पाने

का रोग लग सकता है जो कि एक सक्रिय ब्लोगर के लिए अफोर्डेबल

नहीं
है



चूँकि श्री मौदगिल भुसावल के कवि सम्मेलन में काव्य-पाठ करके लौटे

थे और वहाँ ख़ूब जम-जमा कर आये थे, इसलिए जीते हुए जुआरी की

तरह कुछ ज़्यादा ही चौड़े हो रहे थे लिहाज़ा जब उनसे "हिन्दी ब्लोगिंग

की दशा और दिशा" पर पत्र-वाचन के लिए कहा गया तो उन्होंने अत्यन्त

गम्भीर हो कर कहा, "हिन्दी ब्लोगिंग शब्द साधना की एक ऐसी

मधुशाला है जहाँ संत भी आते हैं, कंत भी आते हैं और चंट भी आते हैं

संत रोज़ कुछ कुछ उम्दा पोस्ट प्रस्तुत करते हैं, कंत उन पर अपनी

टिप्पणियों से सराहना की मुहर लगाते हैं और चंट किस्म के लोग

मीन-मेख निकाल कर उस पर बबाल खड़ा करते हैं "


वे इस विषय में बहुत कुछ कहना चाहते थे लेकिन भूख भी कोई चीज़

होती है भाई, जिसे शान्त करना पड़ता है अरे लाहनत है ऐसे मेज़बान

पर जो मेहमान को भूखा रख कर उससे प्रवचन सुने, ऐसी मेरी मौलिक

मान्यता है इसलिए मैंने उनसे उठ कर खाना खाने चलने को कहा चलने

को इसलिए कहा क्योंकि गुड्डू की माँ गुड्डू के साथ औरंगाबाद गई हुई

थी और अपनेराम घर में अकेले थे लेकिन मौदगिल जी ने हिसाब

लगाया कि आने जाने और वहां खाने में कम से कम दो घंटे लग जायेंगे

जबकि इससे कम समय में खाना घर में ही बना कर खाया जा सकता है

फिर क्या था, मैंने आटा गूंथा, मौदगिल जी ने आलू, हरी मिर्च, लहसुन,

टमाटर इत्यादि काटे और मैंने एक चूल्हे पर सब्ज़ी और दूजे पर परांठे

बना कर साबित कर दिया कि आज का हिन्दी ब्लोगर आत्म-निर्भर है


खाना खा पी कर घड़ी देखी तो तड़के के तीन बज चुके थे, लिहाज़ा

जल्दी-जल्दी एक दो ब्लोगरों की निंदा करके मैंने सो जाने का प्रस्ताव

रखा जिस पर सो जाने के लिए तो वे सहमत होगये लेकिन निंदा के लिए नहीं,

उनका तर्क था कि अपनी नींद खराब करके दूसरे की निंदा करने में कोई लाभ

नहीं, निंदा ऐसी हो जो सामने वाले की नींद उड़ा दे..........मैंने विनम्रता पूर्वक

उनका बिस्तर लगा दिया और वो एक शरीफ़ आदमी की तरह सो गये


अब जब वो सो गये तो मैं अकेला बैठा क्या झख मारता ? मैं भी सो गया

उठने के बाद क्या हुआ ? ये जानने के लिए एक बार फिर आईयेगा यहीं,

इसी जगह ............अगले अंक में


hasna mana hai,hasyakavi sammelan in singapore, albela khatri ka hasyahungama, hindi kavi, hasya kalakar, hindi bloggers, vina, veena malik, poet

My Blog List

myfreecopyright.com registered & protected
CG Blog
www.hamarivani.com
Blog Widget by LinkWithin

Emil Subscription

Enter your email address:

Delivered by FeedBurner

Followers

विजेट आपके ब्लॉग पर

Blog Archive