Albelakhatri.com

Hindi Hasya kavi Albela Khatri's blog

ताज़ा टिप्पणियां

Albela Khatri

Showing posts with label Cozi. Show all posts
Showing posts with label Cozi. Show all posts

बुढ़ापे में पीली हो जाती है और मौत पर काली हो जाती है


न तो पेट भर पाता है सदा के लिए, 

न ही पेट के नीचे की आग बुझा पाता है

 

देह की गंध

एक सी नहीं रहती

बदलती रहती है रंग

बदलते समय के संग

शैशव की गंध श्वेत होती है

किशोरवय में गुलाबी और यौवन में सुर्ख़ होती है

जो

अधेड़ावस्था में जोगिया होती हुई

बुढ़ापे में पीली हो जाती है

और

मौत पर काली हो जाती है

काली पड़ चुकी गंध में कोई और रंग चढ़ नहीं सकता

इसीलिए तो मानव  का वय-रथ आगे बढ़ नहीं सकता

योनिद्वार से निकल कर

हरिद्वार तक की यात्रा करने वाला मनुष्य

पेट के नीचे से  जन्म लेता है

और

जीवन भर पेट व  पेट के नीचे की क्षुधा

भरने का प्रयास करता है

मगर अफ़सोस !

न तो पेट भर पाता है सदा के  लिए

न ही पेट के नीचे की आग बुझा पाता है

घर्षण से लेकर स्खलन तक

अर्थात 

सम्भोग से ले  समाधि तक

तमाम रंग उभरते हैं उभारों की तरह

और

जलाते हैं मनुष्य को अंगारों की तरह

देह जब तक  जीवित रहती, वासना में जलती है

इक  धधकती आग हरदम तहे-दिल में पलती है

ये गाड़ी ज़ीस्त की ऐसे चलती है, ऐसे ही चलती है

-अलबेला खत्री 

 

चन्दा केवल एक है, अनगिन यहाँ चकोर, सभी ताकते चाँद को हो कर भाव विभोर



चाँद : दो कुंडलिया

कविता लिख दूँ चाँद पर, यदि तुम करो पसन्द
मेरा तो इक लक्ष्य है, उर उमड़े आनन्द
उर उमड़े आनन्द, सुरतिया खिल खिल जाये
काश ! किसी उर्वशी  से अपना  उर मिल जाये
जीवन के मरुथल में बह जाये रस सरिता
करूँ समर्पित मैं तुमको  अपनी हर कविता


चन्दा केवल एक है,  अनगिन यहाँ चकोर
सभी ताकते चाँद को हो कर भाव विभोर
हो कर भाव विभोर, इश्क़ में मर जाते हैं
पर  दीदारे-यार वो मन भर कर जाते हैं
हाय मोहब्बत ही बन जाती है इक  फन्दा
कितने आशिक जीम गया यह ज़ालिम चन्दा

जय हिन्द
-अलबेला खत्री 






नरेन्द्र मोदी भारत के प्रधानमंत्री बनेंगे बनेंगे बनेंगे, पूरा देश एक जुट होकर बनाएगा narendra modi prime minister of india


बड़ी  चिंता थी  इस बात की कि  भ्रष्टाचार और बेईमानी के इस दौर में 

देश कहाँ जाएगा . लेकिन अब मन बहुत प्रसन्न है . देश के सर्वाधिक  

लोकप्रिय और देशभक्त नेता  नरेन्द्र भाई मोदी के हाथ में कमान आ गयी 

है  चुनाव 2014  की ....अब देश का कुछ  भला होगा ..ऐसा विश्वास है और 

मोदी जी प्रधानमंत्री बनेंगे इसका हम सबको  पूर्वाभास है

जय हिन्द !

अलबेला खत्री

http://primeministernarendramodi.blogspot.in/2013/06/narendra-bhai-modi-ko-prime-minister.html






मानसून ने कल दिन में मेरे शहर में दस्तक दी और रात को मेरी आँखों में



नमस्कार, प्रणाम, सुप्रभात प्यारे मित्रो !

मानसून ने  कल दिन में  मेरे शहर में दस्तक दी और रात को मेरी आँखों में ......... 


सच !  बहुत सालों बाद  मेरी आँखों में इत्ता सारा पानी एक साथ देखा गया ............

ये पानी आनंद का था, ये पानी कृतज्ञता का था और ये पानी आत्मीयता का था ......

इससे ज्यादा सौभाग्य किसी कलाकार के लिए और क्या हो सकता है कि  दर्शक 

ख़ुशी से झूम उठें 


जैसे ही रात दस बजे "सब टीवी पर वाह वाह क्या बात है" कार्यक्रम  शुरू हुआ,  


मेरे तीनों फोन लगातार बजते रहे और  सैकड़ों की संख्या में एस एम एस व 

 ईमेल आने लगे बधाइयों के ..........फेसबुक पर भी  मित्रों ने खूब  उत्साहवर्धन 

किया .......आप जैसे मित्रों का यह प्यार - दुलार और आशीर्वाद  मेरे लिए अनमोल 

है मित्रो !  मैं आभारी हूँ आप सब का  और वचन देता हूँ  कि  आगे भी इसी तरह 

आपकी सेवा में लगातार  नव सृजन करता रहूँगा

जय हिन्द !


हास्यकवि अलबेला खत्री की नवीनतम रचना आज रात सब टीवी पर वाह वाह क्या बात है में ...


प्यारे मित्रो ! 

लीजिये एक बार फिर आप से रूबरू  होने का  अवसर आया है .

 कोलाहल के राज में कविता भले ही आज हाशिये पर चली गयी है 

फिर भी कविता के नाम पर  जो कुछ अच्छा हो रहा है उसमें  एक 

काम  सब टीवी पर वाह वाह क्या बात है  कार्यक्रम भी है . इस 

चर्चित प्रोग्राम में  एक बार फिर मैं आ रहा हूँ  अपनी कुछ नवीनतम  

हास्य रचनाओं के साथ ...........देखना  न भूलें ......


तो फिर आज रात दस बजे ...........




जय हिन्द ! 
-अलबेला खत्री 



अहमदाबादी रसियाओं द्वारा गुजरात के आँगन में पंजाब के पुत्तरों का ज़ोरदार अभिनन्दन




गरमी तो बहुत थी उस दिन ....  आग बरस रही थी आकाश से ....परन्तु 


अहमदाबाद - गांधीनगर के मध्य स्थित  नारायणी रिसोर्ट में 2 7 मई  की

 दोपहर 2 बजे और इस्कोन मेगा मॉल में शाम 6 बजे जो कुछ देखने को 

मिला वह  अद्भुत और अभिनव था ही नयनो को शीतलता  प्रदान करने वाला 

भी था .


Lux  Cozi  द्वारा अपने वितरकों और विक्रेता बंधुओं के लिए  आयोजित इन 


शानदार आयोजनों में फ़िल्म यमला   दीवाना 2 के तमाम सितारे मौजूद रहे 

और उन्होंने  लोगों को   मस्ती बांटी . खासकर सन्नी दयोल और बॉबी दयोल 

ने गुजराती में  और रशियन अभिनेत्री  क्रिस्टीना ने हिंदी में  बोल कर तो गज़ब 

ही ढा  दिया . नेहा शर्मा  की  मृदुल मुस्कान पर  फ़िदा अहमदाबादी  इन सितारों 

से मिल कर, उनसे बात करके,  फोटो  खिंचवाके और  सन्नी के हाथों  

एप्रिशिएशन सर्टिफिकेट प्राप्त कर के  मंत्रमुग्ध हो गए .


इन भव्य समारोहों का  मंच सञ्चालन मैंने किया  और खूब जम  कर किया . 


हँसा हँसा के लोटपोट कर दिया सब को ....हालांकि मेरे मित्र  राजकुमार भक्कड़ 

 ने भी माइक पर आ कर खूब चुटकियाँ ली . जबकि  lux cozi के  प्रबंध निदेशक 

अशोक तोदी ने अपने सारगर्भित सम्बोधन में  बहुत सी अच्छी  बातें कहीं .


जय हिन्द ! 













 

Lux Cozi की महफ़िल में फ़िल्मी सितारों का जमघट और अलबेला खत्री ने लगवाए ठहाके

प्यारे मित्रो,

नमस्कार सहित हार्दिक  अभिनन्दन .



इस बार यात्रा में ज्यादा मज़ा आया .  Lux  Cozi  के निमन्त्रण पर 


अहमदाबाद, जयपुर और चंडीगढ़ इत्यादि अनेक शहरों में  फिल्म 

'यमला पगला दीवाना 2' के  सभी सितारों के साथ जनता से रूबरू 

होने के अवसर मिले .


ही मैन धर्मेन्द्र समेत सन्नी दयोल, बॉबी दयोल, क्रिस्टीना और नेहा 


शर्मा  के साथ गुज़रे कुछ दिनों में बहुत से ऐसे खूबसूरत  संस्मरण  

बने हैं  कि  तन मन दोनों मस्त हैं .  फुर्सत मिलने पर कुछ ख़ास किस्से  

आपको ज़रूर बताऊंगा .........आपको भी अच्छा लगेगा .


जय हिन्द !     

Mr. Ashok Todi ( CMD Lux Cozi )with Rajkumar Bhakkar, Vijay Jetani, Mr. Poddar & Albela Khatri

Mr. Ashok Todi, Sunny Dayol, Albela Khatri & Lux Cozi distributer from Himmatnagar

Mr. Sunny Dayol, Albela Khatri, Neha Sharma, Sunny's Uncle & Mr. Ashok Todi

Albela Khatri With His best Friend Mr. Rajkumar Bhakkar  from  Lux Cozi

Albela Khatri Presenting  Mr. Sunny Dayol

Neha Sharma,  Sunny Dayol, Mr. Ashok Todi, Poddar saheb & Albela khatri

Ms. Cristina, Sunny Dayol, Neha Sharma, Mr. Ashok Todi & Albela Khatri

My Blog List

myfreecopyright.com registered & protected
CG Blog
www.hamarivani.com
Blog Widget by LinkWithin

Emil Subscription

Enter your email address:

Delivered by FeedBurner

Followers

विजेट आपके ब्लॉग पर

Blog Archive