Posted by
Unknown
Wednesday, June 12, 2013
Posted by
Unknown
Monday, June 10, 2013
नमस्कार, प्रणाम, सुप्रभात प्यारे मित्रो !
मानसून ने कल दिन में
मेरे शहर में दस्तक दी और रात को मेरी आँखों में .........
सच ! बहुत
सालों बाद मेरी आँखों में इत्ता सारा पानी एक साथ देखा गया ............
ये
पानी आनंद का था, ये पानी कृतज्ञता का था और ये पानी आत्मीयता का था
......
इससे ज्यादा सौभाग्य किसी कलाकार के लिए और क्या हो सकता है कि
दर्शक
ख़ुशी से झूम उठें
जैसे ही रात दस बजे "सब टीवी पर वाह वाह
क्या बात है" कार्यक्रम शुरू हुआ,
मेरे तीनों फोन लगातार बजते रहे और
सैकड़ों की संख्या में एस एम एस व
ईमेल आने लगे बधाइयों के
..........फेसबुक पर भी मित्रों ने खूब उत्साहवर्धन
किया .......आप जैसे
मित्रों का यह प्यार - दुलार और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल
है मित्रो ! मैं
आभारी हूँ आप सब का और वचन देता हूँ कि आगे भी इसी तरह
आपकी सेवा में
लगातार नव सृजन करता रहूँगा
जय हिन्द !
Posted by
Unknown
Sunday, June 9, 2013
प्यारे मित्रो !
लीजिये एक बार फिर आप से रूबरू होने का अवसर आया है .
कोलाहल के राज में कविता भले ही आज हाशिये पर चली गयी है
फिर भी कविता के नाम पर जो कुछ अच्छा हो रहा है उसमें एक
काम सब टीवी पर वाह वाह क्या बात है कार्यक्रम भी है . इस
चर्चित प्रोग्राम में एक बार फिर मैं आ रहा हूँ अपनी कुछ नवीनतम
हास्य रचनाओं के साथ ...........देखना न भूलें ......
तो फिर आज रात दस बजे ...........
जय हिन्द !
-अलबेला खत्री
Posted by
Unknown
Friday, June 7, 2013
गरमी तो बहुत थी उस दिन .... आग बरस रही थी आकाश से ....परन्तु
अहमदाबाद
- गांधीनगर के मध्य स्थित नारायणी रिसोर्ट में 2 7 मई की
दोपहर 2
बजे और इस्कोन मेगा मॉल में शाम 6 बजे जो कुछ देखने को
मिला वह अद्भुत और
अभिनव था ही नयनो को शीतलता प्रदान करने वाला
भी था .
Lux
Cozi द्वारा अपने वितरकों और विक्रेता बंधुओं के लिए आयोजित इन
शानदार
आयोजनों में फ़िल्म यमला दीवाना 2 के तमाम सितारे मौजूद रहे
और उन्होंने
लोगों को मस्ती बांटी . खासकर सन्नी दयोल और बॉबी दयोल
ने गुजराती में
और रशियन अभिनेत्री क्रिस्टीना ने हिंदी में बोल कर तो गज़ब
ही ढा दिया .
नेहा शर्मा की मृदुल मुस्कान पर फ़िदा अहमदाबादी इन सितारों
से मिल कर,
उनसे बात करके, फोटो खिंचवाके और सन्नी के हाथों
एप्रिशिएशन सर्टिफिकेट प्राप्त कर के मंत्रमुग्ध हो गए .
इन
भव्य समारोहों का मंच सञ्चालन मैंने किया और खूब जम कर किया .
हँसा
हँसा के लोटपोट कर दिया सब को ....हालांकि मेरे मित्र राजकुमार भक्कड़
ने
भी माइक पर आ कर खूब चुटकियाँ ली . जबकि lux cozi के प्रबंध निदेशक
अशोक
तोदी ने अपने सारगर्भित सम्बोधन में बहुत सी अच्छी बातें कहीं .
जय हिन्द !
Posted by
Unknown
Wednesday, June 5, 2013
प्यारे मित्रो,
नमस्कार सहित हार्दिक अभिनन्दन .
इस बार यात्रा
में ज्यादा मज़ा आया . Lux Cozi के निमन्त्रण पर
अहमदाबाद, जयपुर और
चंडीगढ़ इत्यादि अनेक शहरों में फिल्म
'यमला पगला दीवाना 2' के सभी सितारों के साथ जनता से रूबरू
होने के अवसर मिले .
ही मैन धर्मेन्द्र समेत सन्नी दयोल, बॉबी दयोल, क्रिस्टीना और नेहा
शर्मा के साथ गुज़रे कुछ दिनों में बहुत से ऐसे खूबसूरत संस्मरण
बने हैं कि तन मन दोनों मस्त हैं . फुर्सत मिलने पर कुछ ख़ास किस्से
आपको ज़रूर बताऊंगा .........आपको भी अच्छा लगेगा .
जय हिन्द !
 |
| Mr. Ashok Todi ( CMD Lux Cozi )with Rajkumar Bhakkar, Vijay Jetani, Mr. Poddar & Albela Khatri |
 |
| Mr. Ashok Todi, Sunny Dayol, Albela Khatri & Lux Cozi distributer from Himmatnagar |
 |
| Mr. Sunny Dayol, Albela Khatri, Neha Sharma, Sunny's Uncle & Mr. Ashok Todi |
 |
| Albela Khatri With His best Friend Mr. Rajkumar Bhakkar from Lux Cozi |
 |
| Albela Khatri Presenting Mr. Sunny Dayol |
 |
| Neha Sharma, Sunny Dayol, Mr. Ashok Todi, Poddar saheb & Albela khatri |
 |
| Ms. Cristina, Sunny Dayol, Neha Sharma, Mr. Ashok Todi & Albela Khatri |
Posted by
Unknown
Tuesday, December 6, 2011
जैसे ही जलगाँव से ट्रेन चली, मानो तूफ़ान सा आ गया बोगी में.........
हालाँकि वातानुकूलित यान में बाहरी फेरी वालों का आना और चिल्लाना
मना है परन्तु दो-तीन लोग घुस आये अन्दर और सुबह सुबह लगे शोर
करने, " चौधरी की चाय पियो ...चौधरी की चाय पियो " मेरा दिमाग ख़राब
हो गया । होना ही था ।
अरे भाई क्यों पीयें हम चौधरी की चाय ? चौधरी की हम पी लेंगे तो वो क्या
पीयेगा बेचारा ? कंगाल समझा है क्या ? अपनी चाय भी खरीद कर नहीं पी
सकते क्या हम ? चौधरी ने क्या राज भाटिया की तरह हमको ब्लोगर मीट
में बुला रखा है कि उसकी चाय फ़ोकट में पीलें ?
घर आकर टी वी ओन किया तो और दिमाग ख़राब हो गया । विज्ञापन आ
रहा था - 'रूपा के जांघिये पहनें, रूपा के जांघिये पहनें ..' यार फिर वही बात,
ये हो क्या गया है लोगों को ? क्यों पहनें हम रूपा के जांघिये ? हम अपने
ख़ुद के पहन लें, तो ही बड़ी बात है और फिर हम ठहरे पुलिंगी, तो स्त्रीलिंगी
जांघिये पहना कर तुम हमारा जुलूस क्यों निकालना चाहते हो भाई ? चलो,
तुम्हारे इसरार पर हमने रूपा के जांघिये पहन भी लिए तो तुम्हारा क्या
भरोसा..कल को तुम तो कहोगे रूपा की ब्रा भी पहन लो..........न भाई न !
हम नहीं पहनते रूपा के जांघिये...........जा के कह दो अपनी रूपा से कि
अपने जांघिये ख़ुद ही पहनें - हमारे पास ख़ुद के हैं लक्स कोज़ी ।
नेट खोला तो पता चला कि मुन्नी की बदनामी और शीला की जवानी
वाले गानों का विरोध हो रहा है । कमाल है भाई......गाना गाने वाली नारी,
गाने पर नाचने वाली नारी और नचाने वाली भी नारी और विरोध करने
वाली भी नारी !
एक वो भली मानस नारी जो अभी अभी बिग बोस के "चकलाघर" से
बाहर आई है, कह रही है कि उसने जो किया वो तहज़ीब के अनुसार ही
था यानी उसने कोई सीमा नहीं लांघी..........यही तो दुःख है कि सीमा नहीं
लांघी ! अब लांघ जाओ बाई ! जाओ तुम्हारे देश की सीमा में घुस जाओ ।
यहाँ का माहौल गर्म मत करो.........थोड़ी बहुत लाज बची रहने दो बच्चों
की आँख में, पूरी नस्ल को बे-शर्म मत करो ।
