Albelakhatri.com

Hindi Hasya kavi Albela Khatri's blog

ताज़ा टिप्पणियां

Albela Khatri

Showing posts with label deepavli. Show all posts
Showing posts with label deepavli. Show all posts

यह नितान्त फोकटिया सेवा है जिसका लाभ कवि-सम्मेलन के आयोजकों के साथ साथ कवियों को भी होगा


कवि-सम्मेलन के आयोजक अक्सर कवियों के मानधन को लेकर मोल भाव करते हैं . इसलिए इस झंझट से मुक्ति पाने हेतु आज मैं अपनी अगली पोस्ट में सभी प्रचलित  मंचीय कवियों की (fix rate) सूचि उनके मानधन के साथ प्रकाशित कर रहा हूँ  ताकि  लोग अपने बजट के हिसाब से  अपनी टीम बना सकें .

इस प्रकाश्य सूचि में बजट के अलावा कौन कवि/कवयित्री  कितनी देर सुनाते हैं व  क्या सुनाते हैं,  अपना सुनाते हैं या दूसरों का सुनाते हैं, दूसरों का सुनाते हैं तो किस किस  का माल कहाँ कहाँ से उड़ा कर सुनाते हैं, इत्यादि की भी जानकारी दी जायेगी

यह नितान्त फोकटिया सेवा है  जिसका लाभ कवि-सम्मेलन के आयोजकों के साथ साथ   कवियों को भी होगा . परन्तु अगर किसी कवि/ कवयित्री को उनके नाम अथवा मानधन प्रकाशन में आपत्ति हो तो कृपया मुझे  अवगत करा दें ........

-अलबेला खत्री

क्या कविता का स्वर पटाखों के कोलाहल के मुकाबले अधिक असह्य होता है ?



अस्थमा, हार्ट अटैक  और  मिरगी के रोगियों के लिए जानलेवा साबित होने वाले

धूल, धुंआ, रासायनिक गंध और कानफाड़ू  शोर करके  पर्यावरण को दूषित और

बच्चों व बुज़ुर्गों को  परेशान  करने वाले  पटाख़े रात भर बजाये जा सकते हैं इन

पर कोई पाबंदी नहीं ... परन्तु  सरस, साहित्यिक, सुसांस्कृतिक एवं समाज को सही

दिशा के साथ साथ स्वस्थ मनोरंजन देने वाले कवि सम्मेलन के लिए  रात 11 बजे

ही समय सीमा समाप्त ....


जय हो तुम्हारी सरकार वालो ! 

क्या कविता का स्वर  पटाखों के कोलाहल के मुकाबले अधिक असह्य होता है ?

जय हिन्द
-अलबेला खत्री

hasyakavi albela khatri presents hasya kavi sammelan in puruliya

hasyakavi albela khatri presents hasya kavi sammelan in puruliya

hasyakavi albela khatri presents hasya kavi sammelan in puruliya




AAJ KI RAAT DEEPAVALI SPECIAL ........WAAH WAAH KYA BAAT HAI






आपको, आपके पूरे परिवार को एवं आपके समस्त इष्ट मित्रों को दीपोत्सव की  हार्दिक बधाई और नूतन वर्ष अभिनन्दन ! माँ महालक्ष्मी, सरस्वती और गजानन गणपति की सामूहिक अनुकम्पा से आपके जीवन में पग पग पर  ऐश्वर्य, यश, ऊर्जा एवं आरोग्य का प्रवाहपूर्ण भंडार रहे, यही मंगल कामना  मैं और मेरा पूरा परिवार करते हैं
जय हिन्द
अलबेला खत्री

hindi hasyakavi albela khatri in waah waah kya baat hai deepavli special episode

hindi hasyakavi albela khatri in waah waah kya baat hai deepavli special episode

hindi hasyakavi albela khatri in waah waah kya baat hai deepavli special episode

rotery club presents the hassakavi sammelan in puruliya by albela khatri

दीप उत्सव की हार्दिक बधाई एवं आत्मिक शुभकामनाएं


आपको, आपके परिवार को एवं आपके समस्त इष्ट मित्रों को 

हमारे पूरे परिवार की ओर से दीप उत्सव की 

हार्दिक बधाई एवं आत्मिक शुभकामनाएं

HAPPY DEEPAVLI


happy deepavli from hasyakavi albela klhatri
happy deepavli from hasyakavi albela klhatri

सब टी वी के "वाह वाह क्या बात है" में दीपावली स्पैशल एपीसोड की शूटिंग



अभी अभी मुम्बई में  सब टी वी के "वाह वाह क्या बात है"  में दीपावली

स्पैशल एपीसोड  की शूटिंग करके लौटा हूँ  परन्तु इस बार उतना आनन्दित

नहीं हूँ जितना  अक्सर हुआ करता हूँ . कारण  नहीं बताऊंगा, क्योंकि कारण 

बताऊंगा तो मुझे बताते हुए और आपको बांचते हुए तकलीफ़ होगी ..........

इसलिए अपना दिल कहता है SHOW MUST GO ON !  


सूत्रों द्वारा बताया गया है कि  यह दीपावली  अर्थात 3 नवम्बर की रात 9  बजे

दिखाया जाएगा ...किन्तु  अभी पक्का  पता नहीं कि कब दिखाया जाएगा ...

वैसे दीपावली का था तो दीपावली पर दिखाएंगे ....क्योंकि ब्याह के गीत ब्याह

में ही गाए जाते हैं और तीज के घेवर तीज को ही खाये जाते हैं हा हा हा हा :-)


HAPPY  DEEPAVLI

जय हिन्द !
-अलबेला खत्री
hasyakavi albela khatri in waah waah kya baat hai

hasyakavi albela khatri in waah waah kya baat hai

hasyakavi albela khatri in waah waah kya baat hai

दीपोत्सव हर घर मने, रहे नहीं कोई शेष




दीपावली की दोहावली 


दीप जले आँगन खिले, गूंजे मंगल श्लोक 


धनतेरस बरसायेगी, घर घर में आलोक 



पैसा जिसके पास है, उसका है ये फ़र्ज़ 


खुशियाँ दे धनहीन को, नहीं बने खुदगर्ज़ 



दीपोत्सव हर घर मने, रहे नहीं कोई शेष 


खिल खिल हो आनंद की, झूमे पूरा देश 



अलबेला विनती करे, हाथ जोड़ कर आज 


जिसके तन कपड़ा नहीं, ढांको उसकी लाज 



सचमुच की दीपावली, मने यार इस बार 


रोशन रोशन कीजिये, सबका घर संसार 



__धनतेरस  की हार्दिक शुभकामनायें

-अलबेला खत्री 


-आरती खत्री 


-आलोक खत्री 

deepotsav,jyotiparv,deepavli,diwali,dohe,doha,kavita,poetry,hindi,sahitya

My Blog List

myfreecopyright.com registered & protected
CG Blog
www.hamarivani.com
Blog Widget by LinkWithin

Emil Subscription

Enter your email address:

Delivered by FeedBurner

Followers

विजेट आपके ब्लॉग पर

Blog Archive