Albelakhatri.com

Hindi Hasya kavi Albela Khatri's blog

ताज़ा टिप्पणियां

Albela Khatri

Showing posts with label rape. Show all posts
Showing posts with label rape. Show all posts

उस गरीब ग्रामीण महिला ने तो न कोई नाभिदर्शना साड़ी बाँधी होगी, न ही वक्षदर्शना ब्लाउज़ पहना होगा



शर्म ! शर्म !! शर्म !!!

"मध्य प्रदेश में हरदा के पास किसी गांव में 5 लोगों ने एक महिला के साथ सामूहिक बलात्कार किया तथा उसके जिस्म को लाइटर से जला जला कर ठहाके भी लगाये"  यह समाचार  पढ़ते समय आजतक चैनल की  तेज़ समाचार वाचिका के चेहरे पर कोई विषादभाव या दुःख  इसलिए नहीं था क्योंकि  उसके लिए तो ऐसी घटना  पर बोलना रोज़मर्रा की बात होगी परन्तु  मैं दुखी हूँ , आहत हूँ  और शर्मिन्दा भी हूँ  क्योंकि मैं भी उसी पुरुष समाज का हिस्सा हूँ  जो महिलाओं  के सम्मान और संरक्षण की बात तो करता है परन्तु  अपनी कामपिपासा के तुष्टि के  लिए  दरिन्दा बन कर किसी महिला के साथ अमानवीय अत्याचार भी करता है

उस गरीब ग्रामीण महिला ने तो न कोई  नाभिदर्शना साड़ी बाँधी होगी,  न ही वक्षदर्शना  ब्लाउज़ पहना होगा और न ही टांग दिखाऊ स्कर्ट पहनी होगी  - फिर  उस पर क्यों टूट  पड़े वे 5 राक्षस ?

यह किसी भी सभ्य समाज के लिए शर्म से डूब मरने की  बात है कि कठोरतम कानूनों के बावजूद उसके लोग इतने हिंसक और अत्याचारी हो जाएँ 


क्या इसकी रोकथाम का कोई उपाय नहीं ? 


क्या महिलाओं की रक्षा की बातें करने वाली सरकार कोई कड़े कदम उठाएगी ? 


जयहिन्द !
-अलबेला खत्री 

the poem of hasyakav



क्या यह सच है कि केवल पुरुष ही बलात्कारी होते हैं महिलाएं नहीं ?


क्या यह सच है कि यौन शोषण सिर्फ़ महिलाओं का होता है पुरुषों का नहीं ?

क्या यह सच है कि  केवल पुरुष ही बलात्कारी होते हैं महिलाएं नहीं ?

ज़रा सोचिये, 
सच इतना ही नहीं जितना दिखाया जा रहा है
सच वोह भी है जिसे दिखाया नहीं जा सकता

जय हिन्द !
-अलबेला खत्री




अलबेला खत्री का निवेदन : दामिनी के हत्यारों को फांसी मत दो प्लीज़


अलबेला खत्री का निवेदन :
दामिनी के हत्यारों को फांसी मत दो प्लीज़

निर्भया पर ज़ुल्म करने वाले  हरामज़ादों के साथ वही करो जो इन्होंने उस मासूम के साथ किया था, लोहे की राड चाहिए तो मुझसे ले जाओ, लेकिन उसी से इनका शरीर फाड़ कर  सड़क पर फैंक दो  ताकि ठण्ड से ठिठुर कर मरें

इससे कम कोई भी सज़ा इनके लिए पर्याप्त नहीं होगी
जय हिन्द ! 

hasyakavi albela khatri in action with poem

हो सकता है आसाराम बापू ने जापानी तेल के जवाब में भारत की ओर से कोई नया यौनशक्तिवर्धक रसायन बनाया हो


हरी ॐ .........हरी ॐ

लाखों लोगों के परमपूज्य संत आसाराम बापू ने किसी  कन्या के साथ दुराचार किया या नहीं किया यह जांच का विषय हो सकता है . लेकिन अचरज का तो कतई नहीं है . क्योंकि आसाराम बापू एक सिद्धहस्त धार्मिक कलाकार होने के साथ साथ एक  सफल दूकानदार और  स्वयंभू वैद्य भी हैं .  अपने प्रवचनों में वे अनेक बार विभिन्न प्रकार के आयुर्वेदिक नुस्खे बताते रहते हैं .

हो सकता है जापानी तेल  को टक्कर देने के लिए  भारत की ओर से उन्होंने कोई  ऐसा नया यौनशक्तिवर्धक  रसायन  बनाया हो जिससे कि वृद्धावस्था  में भी ऊर्जा का नवसंचार होता  हो और जिसे अपनी दूकान में उतारने के पहले उन्होंने उसका शक्तिपरीक्षण उस तथाकथित पीड़ित कन्या पर कर लिया हो . क्योंकि  फार्मेसी वाले इस तरह के प्रयोग करते ही हैं .

अचरज इसलिए भी नहीं  होना चाहिए  क्योंकि  बापूजी अपने प्रवचनों  में आमतौर पर  यौन सम्बन्ध कब बनाने चाहिए  और क्या क्या , कैसे कैसे करना चाहिए  इसका भी गुप्तज्ञान  ओपनली  ही देते हैं  और उनके भक्तों को मालूम भी है कि  देते हैं . इसके  बावजूद  श्रद्धालु महिलाओं को  अगर  उनके प्रवचन सुनने में कोई गुरेज़ नहीं है तो  बापू  का उत्साहवर्धन तो होगा ही,  अब उत्साह में आ कर कोई चूक हो जाए तो अचरज नहीं होना चाहिए .

बापू अगर  यौन क्रीडा करते हैं तो मुझे  कोई शिकायत नहीं . शरीर उनका,  आश्रम उनका,   निर्णय भी उनका  ही स्वीकार्य होगा .  आपत्ति करने वाला मैं कौन ?  मुझे तो सिर्फ़  एक ही बात पर आपत्ति है  कि  बलपूर्वक क्यों किया गया ? किसी मासूम को शिकार  क्यों बनाया गया ?  ऐसा परीक्षण करना था तो  उनके लिए प्रस्तुत होने वालों की क्या कमी थी ?

निर्ममतापूर्ण, अमानवीय तरीके से किसी की देह का शोषण करना  महापाप है . जब किसी मासूम की चीख गूंजती है  तो प्रभु  पुकार ज़रूर सुनते हैं . यह बात बापूजी को नहीं भूलनी चाहिए .

वैसे मैं मन, वचन और आत्मा  से प्रार्थना  करता हूँ कि  यह मामला  झूठा निकले, किसी षड्यंत्र  का भंडाफोड़ हो  और बापू निर्दोष साबित हों . क्योंकि  यदि  साधू-संतों के  यहाँ भी अगर हमारी बहन बेटियां सुरक्षित नहीं रहेंगी  तो ऐसे  समाज में जीने से अच्छा है कहीं डूब कर मर जाएँ चुल्लू भर पानी में ..........

जय रामजी की बोलना पड़ेगा

जय हिन्द !
hasyakavi albela khatri presents SHRI HINGULAJ CHALISA

My Blog List

myfreecopyright.com registered & protected
CG Blog
www.hamarivani.com
Blog Widget by LinkWithin

Emil Subscription

Enter your email address:

Delivered by FeedBurner

Followers

विजेट आपके ब्लॉग पर

Blog Archive