बिलावजह चटकना क्यों, है हासिल क्या बिखरने में
मस्सर्रत ज़िन्दगानी की चमकने में - निखरने में
हज़ारों हाथ से करता है रखवाली वो पग - पग पर
मगर हम हैं लगे हर दम, उसी रब को अखरने में
हज़ारों हाथ से करता है रखवाली वो पग - पग पर
Labels: hasyakavi , अलबेला खत्री , चतुष्पदी , मुक्तक , शब्दकार , सुरती कवि , हिन्दी कलाकार
शिखर जब हों मयस्सर तो पड़ावों पर अटकना क्यों ?
फिर भी हर नाम है उसका तो नामों में भटकना क्यों ?
शिखर जब हों मयस्सर तो पड़ावों पर अटकना क्यों ?
लटकना क्यों ख़ुदी के दार पर, बच कर निकल जाएँ
फिसल कर कांच की तरह बिला वजह चटकना क्यों ?
Labels: अलबेला खत्री , अहमदाबाद , कवि सम्मेलन , मुक्तक , हिन्दी कवि सूरत
नाम उसका नहीं कोई, फिरभी हर नाम है उसका
मुक़द्दस धाम है उसका, अलौकिक धाम है उसका
दिव्य आभा से आलोकित, रूप अभिराम है उसका
ईसा उसका, ख़ुदा उसका, गुरू उसका, प्रभु उसका
नाम उसका नहीं कोई, फिरभी हर नाम है उसका
Labels: अलबेला खत्री , मुक्तक , हिन्दी कविता hindi poem
मेरे भीतर की बस्ती में मुक़द्दस धाम है उसका
उसी ने फिर बनाया है, बनाना काम है उसका
बनाने में कुशल है वो, बड़ा ही नाम है उसका
मेरी हस्ती उसी से है, मेरी मस्ती उसी से है
मेरे भीतर की बस्ती में मुक़द्दस धाम है उसका
Labels: अलबेला खत्री , मुक़द्दस धाम , मुक्तक , राम , हास्य kavita
मिटाया था कभी जिसने, उसी ने फिर बनाया है
वो तन में भी समाया है, वो मन में भी समाया है
जिधर देखूं उधर जलवा, उसी का ही नुमाया है
मेरा मुझमे नहीं कुछ भी, जो कुछ भी है उसी का है
मिटाया था कभी जिसने, उसी ने फिर बनाया है
Labels: चतुष्पदी , मुक्तक , मुहब्बत , हास्य kavita , हिन्दी
बेचारा नंगलाल पिट गया भाई चारे चक्कर में..............
नंगलाल बुक्का फाड़ फाड़ कर रो रहा था और रंगलाल उसे लगातार
पीटे जा रहा था । ये देख कर निहंगलाल से रहा न गया
निहंगलाल - क्यों पीट रहे हो इसको ?
रंगलाल - पीटूं नहीं तो क्या आरती उतारूँ इसकी ? पूरा देश भाईचारे
के लिए दुआ मांग रहा है और ये कमबख्त बकता है कि अब देश में
भाईचारा आ ही नहीं सकता..............
नंगलाल - हाँ हाँ नहीं आ सकता .........
निहंगलाल - लेकिन क्यों नहीं आ सकता ?
नंगलाल - इसलिए नहीं आ सकता क्योंकि 'भाई' तो दुबई में बैठा है
और चारा लालू प्रसाद यादव के पेट में है
अब कल कोई इन पर किसी प्रकार के भ्रष्टाचार का आरोप मत लगाना
चुनाव जीतने के तुरन्त बाद लोकतन्त्र के दरबार में
अनेक महानुभावों ने
ओथ "ली"
शपथ "ग्रहण की"
या
कसम "खाई "
और ये पुनीत कार्य
सब के सामने सम्पन्न हुआ
कोई चोरी छुपे नहीं
अब कल कोई इन पर किसी प्रकार के भ्रष्टाचार का आरोप
मत लगाना
_________________अरे यार जिस काम की शुरुआत ही
"लेने"
+ग्रहण करने
+खाने से होती है
उस में खाने पीने की छूट तो होनी ही चाहिए
..हा हा हा हा हा हा हा हा
Labels: albela khatri's kavi sammelan , hindi hasyahungama , kavita





