Posted by
Unknown
Wednesday, May 22, 2013
सज़ा हम दे नहीं सकते, हमें तो प्यार आता है
ये मौसम अपने ही जीवन में बारम्बार आता है
हमें कुछ फ़र्क लगता ही नहीं अपनों में-गैरों में
हमें दिखता है दुश्मन भी गोया दिलदार आता है
-अलबेला खत्री
Posted by
Unknown
Monday, May 20, 2013
कहते हैं प्रातः काल में देखा हुआ सपना सिर्फ़ सपना नहीं बल्कि
भविष्य
में आने वाला सच होता है . यदि यह बात सही है, तब तो
हिन्दुस्तान के लिए
बहुत ही शुभ समाचार है मेरे पास ............
सवासौ करोड़ भारतीयों को आज
एडवांस में मुंह मीठा कर लेना चाहिए .
क्योंकि आज सुबह मैंने सपना देखा
है कि अपने लोकलाड़ले छोटे
सरदार अर्थात माननीय नरेन्द्र भाई मोदी भारत के प्रधान मंत्री बन
चुके हैं और समूचे देश में उन्नति की एक लहर चल रही है .
हे
भगवान् यह सपना सच ही कर देना ....क्योंकि यह सपना केवल
अलबेला खत्री का
नहीं, बल्कि पूरे देश का है, देश के भविष्य का है ...
जय हिन्द !
Posted by
Unknown
Monday, February 18, 2013
रिश्ते जब रिसने लगते हैं
तब परिजन पिसने लगते हैं
मत दिखलाना घाव किसी को
लोग नमक घिसने लगते हैं
-अलबेला खत्री
Posted by
Unknown
Sunday, December 16, 2012
Posted by
Unknown
Saturday, May 26, 2012
जल्दबाज़ी यों तो किसी भी काम में अच्छी नहीं होती, लेकिन लेखन के
मामले में यह बहुत ज़्यादा खतरनाक हो जाती है. लोग अर्थ का अनर्थ
निकालते समय नहीं लगाते. ऐसा ज्ञान मुझे आज सुबह सुबह तब प्राप्त
हुआ जब मैंने कंप्यूटर ऑन किया . देखा तो "लोमड़ी" वाली पोस्ट के
लिए बहुत सारी ऐसी टिप्पणियां मिलीं जो मेरी पोस्ट के लिए हो ही
नहीं सकती थीं . मैंने सबको रोक दिया और हमारी वाणी का एक
चक्कर लगाया तो समझ आया कि कुछ लोग आल रेडी किसी के पीछे
पड़े हुए हैं और ख़ुद को बाघ-घाघ कहते हुए किसी तथाकथित लोमड़ी
को घेरने के उपक्रम में व्यस्त हैं .
अब ये दुर्संयोग है कि मेरी पोस्ट भी लोमड़ी शीर्षक से आई और उन
लोगों ने समझ लिया कि मैंने उनके उस सन्दर्भ में लिखा है. लिहाज़ा
मैं ये बात साफ़ कर दूं कि मेरी लोमड़ी अलग है, कहने को वह भी एक
नारी है परन्तु उसकी रचना भगवान ने कुछ अलग ढंग से की है . वह
केवल मुझ में दिलचस्पी रखती है . इसलिए मैं तो उसके लिए प्रार्थना
कर रहा हूँ ईश्वर से..........
अनजाने में मेरे द्वारा एक ऐसी महिला को तकलीफ पहुंची जिनका मैं
स्वयं सम्मान करता हूँ और जो मुझे छेड़ती भी नहीं है. इसलिए उस
मित्र महिला के सम्मान में मैं मेरी लोमड़ी वाली पोस्ट डिलीट कर
रहा हूँ ताकि मेरा कन्धा किसी और की बन्दूक के लिए इस्तेमाल न हो
जय हिन्द !
 |
| hasyakavi albela khatri & khyali saharan on stage |