Albelakhatri.com

Hindi Hasya kavi Albela Khatri's blog

ताज़ा टिप्पणियां

Albela Khatri

Showing posts with label talent. Show all posts
Showing posts with label talent. Show all posts

कहाँ खो गई एक रचना ! वोह रचना जो कभी मेरे आसपास ही रहती थी



तलाश है एक अदद रचना की ........जी हाँ, सिर्फ़ एक रचना की, लेकिन ऐसी 


वैसी नहीं, एक ख़ास रचना की, उस रचना की जिसका मुद्रक-प्रकाशक  होने 

का मेरा बड़ा मन कर रहा है . इत्ते दिन  उसकी याद नहीं आई,क्योंकि एक तो 

अन्य रचनाओं से काम चल रहा था  दूसरे  उस में मंचीय कसाव नहीं होने के 

कारण,   बड़े मंचों के  लिए उपयोगी न हो कर  महज  गोष्ठी-वोष्ठी  के काम की 

ही थी लेकिन अब बड़ी शिद्दत से ढूंढ रहा हूँ .  ढूंढें ही जा रहा हूँ  उस कमबख्त 

को जो पहले किसी काम की नहीं लग रही थी .लेकिन आज  उसकी ज़रूरत पड़ 

गयी क्योंकि  मेरे अगले काव्य-संकलन में उसे शामिल करना इसलिए ज़रूरी 

हो गया है  क्योंकि सौ में एक कम पड़  रही है .


हालांकि न वह ग़ज़ल की तरह अनुशासित है, न ही नज़्म की तरह शगुफ़्त, न 


कविता सी कोमलकान्त  है, न ही मुक्तक की भान्ति उन्मुक्त,,, दोहे और चौपाई 

सी तीखी और मारक भले  है लेकिन  हाइकू जितनी सरल नहीं है . असल में वह 

एक अलग किस्म की रचना है जिसे लोग कुण्डलिया  कहते हैं . बस ...........उसी 

को तलाश रहा हूँ . न जाने कहाँ कुंडली मार कर बैठ  गयी है कठोर .......


कितना दुःख होता है जब अपनी कोई  रचना गुम  हो जाती है............ यह मुझसे 


ज्यादा कौन समझेगा ? जिसकी एक ऐसी रचना खो  गयी  जिसे मैं सलीके से 

सुधार-वुधार कर अपनी क़िताब  में छापना चाहता था ताकि लोग एन्जॉय कर 

सकें . अरे भाई  लोग एन्जॉय करें न करें, मुझे क्या मतलब,लेकिन मेरी किताब 

तो पूरी हो जाती .....अब एक, सिर्फ़ एक  कुण्डली के कम पड़  जाने से पांडुलिपि 

का काम रुक गया है  .


वैसे देखा जाए तो मैं भी बड़ा चूतिया आदमी हूँ ............इत्ती बकवास लिखने से 


अच्छा था, एक नई  रचना ही लिख लेता ............हुड !!!!!! बेवकूफ़ कहीं का  


जाओ भाई जाओ,  टाइम खोटी मत करो,  आप अपना काम कारो और मैं .....


रचना करता हूँ  एक नयी रचना  की ताकि सौ पूरी हो जाए  और संकलन समय 

पर प्रकाशित हो जाए .

-अलबेला खत्री 
 

नई प्रतिभाओं के लिए सुनहरा अवसर ..........




नवोदित कवियों / कवयित्रियों को उनकी काव्य-प्रतिभा की चमक दिखाने  

का एक बड़ा अवसर देने के लिए एक शानदार  ऑडियो एल्बम  काव्य-कुम्भ 

का निर्माण तीव्र गति से चल रहा है . यों तो सूरत और इसके आसपास रहने 

वाले रचनाकारों  के लिए प्राधान्यता रहेगी परन्तु अन्य क्षेत्रों के  कलमकारों 

का  भी स्वागत है .


जिन प्रतिभाओं के पास अपनी काव्य कुशलता दिखाने  के लिए कोई मंच 


नहीं हैं या जो लोग कवि-सम्मेलनीय मंच पर आने के बजाय केवल 

साहित्य-सृजन में ही विश्वास रखते हैं . उन्हें इस अनुपम अवसर का लाभ 

अवश्य उठाना चाहिए . जल्द ही यह ऑडियो एल्बम  अपनी पूरी भव्यता के 

साथ  तैयार हो कर  देश-दुनिया के काव्यरसिकों  के लिए उपलब्ध कराया 

जाएगा .


यदि आप कुछ ऐसा लिखते हैं जो समाज  तक पहुंचना चाहिए  तो आज, 


अभी मुझ से संपर्क करें .


-अलबेला खत्री


मोबाइल : 92287 56902,  9227156902
Email  : albelakhatrisurat@gmail.com


 

My Blog List

myfreecopyright.com registered & protected
CG Blog
www.hamarivani.com
Blog Widget by LinkWithin

Emil Subscription

Enter your email address:

Delivered by FeedBurner

Followers

विजेट आपके ब्लॉग पर

Blog Archive