Posted by
Unknown
Thursday, November 24, 2011
महक ये कहती है कि गुलात से बनी है
कार्तिक के शबनमी क़तरात से बनी है
नाज़ुकी ऐसी, गोया जज़्बात से बनी है
पर ये सब कयास है
पूरी तरह बकवास है
क्योंकि तज़ुर्बा कहता है कि
दर्दात से बनी है
ज़र्फ़ से, ज़ुर्रत से, ज़ोर के
हालात से बनी है
सुबहा न जिसकी आ सकी,
उस रात से बनी है
ये औरत,
आज की औरत है !
इस्पात से बनी है
Posted by
Unknown
वीरप्पन निपट गया
प्रभाकरन निपट गया
फूलन निपट गई
लादेन भी निपट गया
सद्दाम हुसैन का हुआ सफ़ाया
गद्दाफी की भी निपटी काया
अब दाउद की माँ भी आखिर कब तक खैर मनाएगी ?
आएगी आएगी....यमराज को इसकी याद भी आएगी
Posted by
Unknown
Wednesday, November 23, 2011
न तो जीना सरल है न मरना सरल
आ लिखें ऐसे परिवेश में हम ग़ज़ल
कल नयी दिल्ली स्टेशन पे दो जन मरे
रेलवे ने बताया कि ज़बरन मरे
अब मरे दो या चाहे दो दर्जन मरे
ममतामाई की आँखों में आये न जल
आ लिखें ऐसे परिवेश में हम ग़ज़ल
तप रहा है गगन, तप रही है धरा
हर कोई कह रहा मैं मरा, मैं मरा
प्यास पंछी की कोई बुझादे ज़रा
चोंच से ज़्यादा सूखे हैं बस्ती के नल
आ लिखें ऐसे परिवेश में हम ग़ज़ल
एक अफज़ल गुरू ही नहीं है जनाब
जेलों पर है हज़ारों दरिन्दों का दाब
ख़ूब खाते हैं बिरयानी, पी पी शराब
हँस रहे हैं कसाब, रो रहे उज्ज्वल
आ लिखें ऐसे परिवेश में हम ग़ज़ल
कुर्सी के कागलों ने जहाँ चोंच डाली
देह जनता की पूरी वहां नोंच डाली
सत्य अहिंसा की शब्दावली पोंछ डाली
मखमलों पे मले जा रहे अपना मल
आ लिखें ऐसे परिवेश में हम ग़ज़ल
- अलबेला खत्री
Posted by
Unknown
Monday, November 21, 2011
लीजिये प्यारे दोस्तों !
अलबेला खत्री हाज़िर है अपना नया ऑडियो एलबम लेकर...........जहाँ
तक मेरा मानना है, इस नये सृजन को लोगों का भरपूर स्नेह मिलेगा और
ये घर-घर बजेगा
निवेदन यही है कि इसे अपनी मंगल कामनाओं से पोषित करें, कई दिनों
की कड़ी मेहनत के बाद हमारी टीम ये काम पूर्ण कर पाई है
जय हिन्द !
-अलबेला खत्री
Posted by
Unknown
Friday, November 18, 2011
कल शाम को जब मैं मुम्बई से सूरत आ रहा था तो मेरे सामने की सीट पर
मेरी ही उम्र का एक व्यक्ति, अपेक्षाकृत कम उम्र की और ज़बरदस्त खूबसूरत
महिला के साथ बैठा था और लगातार मुझे देखे जा रहा था . पहले तो मैंने
ध्यान नहीं दिया लेकिन जब वो कुछ ज़्यादा ही बारीकी से देखने लगा तो मैंने
पूछा - क्यों भाई साहेब ? क्या मैंने आपसे कभी कुछ उधार लिया था ?
वो बोला नहीं....तो मैंने कहा - फिर क्या कारण है कि आप लगातार मुझे इस
तरह घूर रहे हैं ?
वो बोला - मैं जानना चाहता हूँ कि आपके बाल असली हैं या नकली ? मैंने कहा -
असली . वो बोला - लगते नहीं...........मैंने कहा - खींच कर देखलो भाई...........
पूछा कौनसा शैम्पू लगाते हो ? मैंने कहा - कोई नहीं, मैं शैम्पू से नहीं नहाता..
साबुन ही लगाता हूँ बस......
तो फिर और कुछ लगाते होंगे...उन्होंने पूछा तो मैंने मज़ाक में कहा -
हाँ तेल लगाता हूँ . वो बोले कौनसा ? मैंने कहा - नहीं बताऊंगा वरना आप हंसोगे
...........वो बोला - कोई बात नहीं हमारे हंसने से आपको क्या फ़र्क पड़ता है ?
आप तो बता दो ..मैंने कहा - किसी को बताओगे तो नहीं . वो बोला - नहीं..........तो
मैंने कहा - जापानी तेल लगाता हूँ....इत्ता सुनते ही वो भाई तो चुप हो गया लेकिन
उसके साथ बैठी महिला खिलखिला कर हँस पड़ी और उससे बोली - मैं कहती थी न
...जापानी तेल बहुत अच्छी चीज़ है रोज़ लगाना चाहिए..........इत्ता सुनना था कि
आस पास के लोग भी ठहाके लगाने लगे .
जय हिन्द !
Posted by
Unknown
Thursday, November 10, 2011
भाई देश चलाने वाले
डेढ़ हुशियार नेताओ, प्रशासको, अधीनस्थ अधिकारी इत्यादियो !
आपको अफज़ल गुरू
या अजमल कसाब को फांसी पर लटकाने में दिलचस्पी नहीं है
तो कोई बात नहीं,
मुझे भी कोई जल्दी नहीं है उनकी मौत का समाचार बांचने की
लेकिन इतना तो बताओ कि अगर ये लोग तुम्हारे बिना कुछ किये, अगर अपनी
मौत मर गये तो क्या होगा ?
ये सच है कि जो जन्मा है वह एक दिन मरेगा ही..........कब मरेगा ये कोई भी नहीं
जानता, भगवान न करे अगर कसाब या अफजल अगर टें बोल गये और तुम्हारी
हिरासत में बोल गये तो कितना रुपया चुकाओगे मुआवज़े का ?
ये मानवाधिकार वाले, ये राष्ट्रसंघ वाले, ये पाकिस्तान वाले, ये वाले, वो वाले जब
हिसाब मांगेंगे कि कैसे मर गये, तब क्या कहोगे ? इस बात का विचार करो और
फ़ांसी देने वाला रस्सा तैयार न हो तो फिर करोड़ों रुपया तैयार रखो अपने
दामादों का मौताणा चुकाने के लिए
जय हिन्द !
Posted by
Unknown
Wednesday, November 9, 2011
वैसे तो मैंने अनेक अवसरों पर दैविक चमत्कारों का अनुभव किया है
परन्तु 06-11-2011 की शाम राजस्थान के केलवा में जैन आचार्य
श्री महाश्रमणजी के चातुर्मास उपलक्ष्य में आयोजित कवि-सम्मेलन से पूर्व
जब मैं उनसे मिलने गया तो पहली ही मुलाकात में उनके दिव्य रूप का
दीवाना हो गया . मुखमंडल अलौकिक तेज़स्विता और अधरों पर चित्ताकर्षक
मुस्कान बरबस ही मुझे प्रेरित कर रही थी कि मैं उस महान सन्त के चरणों में
झुक जाऊं और उनके स्पर्श को प्राप्त करने का प्रयास करूँ परन्तु नज़रें थीं कि
हटाये नहीं हट रही थीं उनकी नज़रों से.........फिर उन्होंने दोनों हाथ उठा कर
जब यशश्वी होने का आशीर्वाद दिया तो मैं धन्य ही हो गया ...........कवि-सम्मेलन
हो गया, बढ़िया हो गया . हरिओम पंवार, नरेन्द्र बंजारा, गोविन्द राठी और मैंने
ठीक-ठाक काम कर दिया . सब लोग चले गये ...मैं सो गया लेकिन एक घंटे बाद
ही जैसे किसी ने मुझे झकझोर कर उठा दिया...कहा - उठ ! तेरे सोने के दिन
लद गये...अब जागृत होकर......धर्मसंघ की सेवा कर ! आँख खुली...तो वहां कमरे में
कोई नहीं था फिर भी जाने क्यों मन में ऐसा एहसास हो रहा था कि कोई है
.................कहीं ये वो ही तो नहीं.......................हो भी सकता है ये मेरा भ्रम हो,
लेकिन यदि सच है तो फिर मेरे अहोभाग्य हैं .
जय हिन्द !