Albelakhatri.com

Hindi Hasya kavi Albela Khatri's blog

Albela Khatri

ताज़ा टिप्पणियां

माँ मरुधर का अधर जयपुर !

मेरा प्रिय नगर जयपुर ..........मेरा प्रिय नगर जयपुर




सुबह गुलाबी शाम गुलाबी



दिवस गुलाबी रात गुलाबी



जित देखूं तित बात गुलाबी



माँ मरुधर का अधर जयपुर ........मेरा प्रिय नगर जयपुर




आमेर शीशमहल अति सुन्दर



अनुपम हवामहल अति सुन्दर



जल के मध्य महल अति सुन्दर



सुन्दरता का शिखर जयपुर ......मेरा प्रिय नगर जयपुर




जयगढ़ के जय बाण पे गौरव



नाहरगढ़ की शान पे गौरव



कुशवाहों के मान पे गौरव



गौरवशाली शहर जयपुर ........मेरा प्रिय नगर जयपुर




अभिनव अभिनव बिड़ला मन्दिर



गढ़ गणपति और गलता मन्दिर



एक से एक अनूठा मन्दिर



राज मन्दिर का नगर जयपुर ......मेरा प्रिय नगर जयपुर

6 comments:

संगीता पुरी June 27, 2009 8:30 PM  

जयपुर पर बहुत सुंदर रचना !!

ओम आर्य June 27, 2009 8:53 PM  

गुलाबी गुलाबी है कविता ..................इसका जबाब नही.....सुन्दर भाव

cartoonist anurag June 27, 2009 10:54 PM  

jaipur par aappne vakai badi hi sunder rachna likhi hai....
maine jaipur main lagbhag 4 saal kam kiya hai...
main jaipur se prakashit hone vale evening plus news paper main editorial incharge tha....
aapki kavita ne meri gulabee yaden taza kar di...
apko bahut-bahut dhanyad.....

ताऊ रामपुरिया June 28, 2009 12:20 AM  

वाकई कविता भी जयपुर जैसी ही गुलाबी गुलाबी लग रही है.

रामराम.

PN Subramanian June 28, 2009 1:48 AM  

बहुत सुन्दर. हमने आपसे प्रेरणा लेकर जयपुर पर एक पोस्ट कल सुबह ही डाल रहे हैं आपको संदर्भित भी किया है.

रंजन June 28, 2009 6:16 AM  

जयपुर नगरों की पटरानी..

कन्हैया लाल सेठीया जी ने कहा था..

Post a Comment

albela khatri

About Me

My Photo
Albela Khatri
Surat, Gujarat, India
हिन्दी, हिन्दी साहित्य एवं विश्वस्तरीय काव्य-यात्राओं के लिए विभिन्न राजकीय तथा सार्वजनिक संस्थानों द्बारा लगभग 30 पुरुस्कारों के अलावा सुविख्यात वागेश्वरी सम्मान और टेपा पुरस्कार से सम्मानित हिन्दी हास्य कवि, फ़िल्म गीतकार, कथाकार, अभिनेता व दी ग्रेट इण्डियन लाफ़्टर चैम्पियन फेम हास्य कलाकार अलबेला खत्री । अब तक सात पुस्तकें प्रकाशित , 16 ऑडियो,वीडियो अल्बम रिलीज़ तथा पिछले 28 वर्षों में सम्पूर्ण भारत व अमेरिका , कनाडा तथा वेस्ट इंडीज़ समेत अनेक देशों में लगभग 5000 प्रस्तुतियां।ब्लोगिंग के माध्यम से हिन्दी साहित्य को और समृध्द व लोकप्रिय बनाने का प्रयास ।
View my complete profile
Blog Widget by LinkWithin

Emil Subscription

Enter your email address:

Delivered by FeedBurner

Followers

BlogCatalog

Poetry Blogs - BlogCatalog Blog Directory

Albela Khatri's Album

Loading...

VOTE DO BHAI VOTE DO

विजेट आपके ब्लॉग पर

शीर्ष टिप्पणीकार

विजेट आपके ब्लॉग पर

Recent Visitor's

chitthajagat

Labels

Blog Archive

Blog

Poetry Blogs - BlogCatalog Blog Directory